सोमवार, 1 जनवरी 2018

नये साल के जश्न के लिए बुलाई थी कालगर्ल

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल स्थित मिसरोद थाना पुलिस ने सेक्स रैकेट का पदार्फाश करते हुए एक युवती और चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है.
राजधानी के बागसेवनिया में रहने वाले कपिल रावत ने मिसरोद थाना क्षेत्र में शीतल धाम कालोनी में नये साल का जश्न मनाने के लिए चार दोस्तों के साथ मिलकर 14 हजार रुपए में कालगर्ल को बुलवाया था. शनिवार से ही ये लड़कियां उनके साथ थी. मिसरोद पुलिस को रविवार को शीतलधाम स्थित फ्लेट में अवैध गतिविधियों के संचालन की सूचना मिली थी. इसके बाद मिसरोद पुलिस ने महिला थानपा पुलिस के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए फ्लेट पर दबिस देकर एक युवती को चार युवकों के साथ आपत्तिजनक स्थिति में गिरफ्तार किया . पुलिस के अनुसार पकड़े  गए चारों आरोपी टीकमगढ के रहने वाले हैं और ये सभी बचपन से दोस्त हैं. कपिल रावत जिसकी उम्र 38 वर्ष बताई जा रही है. वह बागसेवनिया में रहता है. पूछताछ में उसने बताया कि गुलाब सिंह राय, दीपचंद मैथ्यू और संतोष बाबू उसके दोस्त हैं. पुलिस ने जिस लड़की को इन चारों के साथ गिरफ्तार किया वह करोंद क्षेत्र की रहने वाली है. चारों ने उसे 16 हजार रुपए देने की बात हुई थी, लेकिन बाद में सौदा 14 हजार रुपए में तय हुआ, वह शनिवार को उनके साथ आई थी. 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें