सोमवार, 22 जून 2020

पेट्रोल-डीजल पर करों में कमी नहीं की तो कांग्रेस करेगी आंदोलन


मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने आज प्रदेश की शिवराज सरकार को चेतावनी दी है कि अगर पेट्रोल-डीजल पर करों में कमी नहीं की तो कांग्रेस प्रदेषव्यापी आंदोलन करेगी।
पूर्व मुख्यमंत्री ने आज ट्वीट कर राज्य में पेट्रोल डीजल के दामों में हो रही बढ़ोतरी को लेकर शिवराज सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी में भी पेट्रोल - डीजल की निरंतर बढ़ रही कीमतो से जनता पर महंगाई की दोहरी मार पड़ रही है। लगातार आज 16 वे दिन भी पेट्रोल - डीजल महंगा हुआ है। उन्होंने कहा कि पेट्रोल और डीजल के दाम लगभग बराबर हो गए है। पिछले 16 दिनों के दौरान पेट्रोल 8.30 रुपए और डीजल 9.46 रुपए प्रति लीटर महँगा हुआ है। विपक्ष में मूल्यवृद्धि पर विरोध में साइकिल चालने वाले आज मौन होकर गायब है। आज अवसर राहत प्रदान करने का है लेकिन जनता को राहत प्रदान नहीं की जा रही है।
पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि केन्द्र सरकार व राज्य सरकार इस संकट काल में तत्काल पेट्रोल- डीजल पर करो में कमी कर जनता को राहत प्रदान करे। कांग्रेस इस मांग को लेकर प्रदेशव्यापी आंदोलन करेगी।
तीन माह के बिजली बिल माफ करें
पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा कि कोरोना महामारी में हम मुख्यमंत्री शिवराज सिंह से निरंतर मांग कर रहे है कि अन्य राज्यों की तरह जनता को राहत प्रदान करते हुए लॉकडाउन की अवधि के सभी उपभोक्ताओं के तीन माह के बिजली बिल माफ किए जाएं।  उन्होंने कहा कि उद्योगों के फिक्स चार्ज सहित सारे चार्ज माफ किये जाये , जितनी खपत-उतना बिल के आधार पर उनसे राशि ली जा

रविवार, 21 जून 2020

विधानसभा सचिवालय ने विधायकों को लिखा पत्र


भाजपा विधायक ओमप्रकाश सखलेचा के कोरोना पाजिटिव पाए जाने के बाद विधानसभा की ओर से सभी विधायकों को पत्र जारी कर स्वनिगरानी बरतने की अपील की है।
राज्यसभा के लिए मतदान के दौरान भाजपा विधायक ओमप्रकाश सखलेचा के संपर्क में होने के चलते विधानसभा सचिवालय सजग हो गया है। सचिवालय की ओर से विधानसभा के प्रमुख सचिव ए पी सिंह ने सभी विधायकों को पत्र लिखकर स्वनिगरानी में रहने की अपील की है। पत्र में उन्होंने  जरुरत पड़ने पर जांच कराने की भी बात कही गई है। भाजपा विधायक के कोरोना सतर्कता के लिए विधानसभा ने पत्र जारी कर सभी विधायकों को अलर्ट किया है।
गौरतलब है कि भाजपा विधायक के कोरोना पाजिटिव होने की जानकारी मिलने के बाद कई विधायकों ने तो स्वतः ही जांच करा ली है। इसके अलावा विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर जगदीप देवड़ा, विधायक राजेन्द्र पांडेय ने अपने को क्वारेंटाइन कर लिया है।

कांग्रेस की प्रताड़नाओं के चलते रहने लगी हूं अस्वस्थः प्रज्ञा सिंह


मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने आज फिर कांग्रेस पर हमला बोला है। उन्होंने लाक डाउन के चलते संसदीय क्षे़त्र भोपाल में न रहने को लेकर सफाई दी और कहा कि कांग्रेस की प्रताड़नाओं के चलते वे अस्वस्थ रहने लगी हैं। स्वास्थ संबंधी समस्याओं को झेल रही है।
सांसद प्रज्ञा सिंह ने आज प्रदेश भाजपा कार्यालय में योग दिवस पर कार्यकर्ताओं के साथ योग किया और बाद में मीडिया से चर्चा करते हुए यह बात कही। उन्होंने कहा कि वर्ष 2008 में हुए मालेगांव बम धमाकों के मामले में नौ साल तक जेल में बिताए दिनों को याद करते हुए कहा कि कांग्रेस ने जो प्रताड़नाएं मुझे नौ वर्षों में दी थी उनके कारण मेरी कई चोटें उभरती हैं। उसी दौरान मेरे सिर में जो चोटें लगीं वे उभरी हैं।
सांसद ने कहा कि वह तकलीफ इतनी ज्यादा बढ़ गई कि मेरे आंख के रैटिना से लेकर दिमाग तक सूजन हो गई और मवाद भर गई। इसके कारण मेरी एक आंख से बिल्कुल दिखना बंद हो गया जबकि दूसरी आंख से थोड़ा-सा दिखता था। उन्होंने कहा कि लाक डाउन के चलते वे दिल्ली में थी। पार्टी ने संसद में उपस्थित रहने के लिए व्हीप जारी किया था, इसके चलते उन्हें वहां रहना पड़ा। बाद में लाक डाउन लग गया इस वजह से वे भोपाल नहीं आ सकी थी।

राज्यपाल वेंटिलेटर पर, कैसे जारी हुई अधिसूचना


विधानसभा सत्र को लेकर कांग्रेस ने जताई आपत्ति


राज्य विधानसभा के पावस सत्र के आहूत किए जाने को लेकर कांग्रेस ने आपत्ति जताई है। कांग्रेस ने कहा है कि सरकार ने राज्यपाल से सत्र आहूत करने की अनुमति कब ली। क्या राज्यपाल के अस्वस्थ होने से पहले ही यह अनुमति ले ली गई थी ?
सरकार द्वारा विधानसभा पावस सत्र 20 जुलाई से बुलाया गया है। सत्र को लेकर कांग्रेस ने आपत्ति जताई है। कांग्रेस नेता के के मिश्रा ने कहा कि मध्यप्रदेश की  की पंद्रहवीं विधानसभा का पांच दिवसीय पावस सत्र आगामी 20-24 जुलाई तक आहूत किया गया है, जब राज्यपाल लखनऊ में वेंटिलेटर पर हैं, तब इसकी अनुमति किसने दी? क्या उनके अस्वस्थ्य होने है पहले ही यह अनुमति प्राप्त कर ली गई थी?
गौरतलब है कि विधानसभा की ओर से ष्षनिवार को राज्य विधानसभा के 5 दिवसीय सत्र 20 जुलाई से ष्षुरु होने की सूचना जारी की गई है। विधानसभा के प्रमुख सचिव ए पी सिंह ने बताया कि इस संबंध में राज्यपाल के अनुमोदन के बाद शनिवार को अधिसूचना जारी कर दी गई है। उन्होंने कहा कि यह सत्र 20 जुलाई से 24 जुलाई तक होगा। सिंह ने बताया कि इस पांच दिवसीय सत्र में सदन की कुल पांच बैठकें होंगी, जिसमें महत्वपूर्ण शासकीय विधि विषयक एवं वित्तीय कार्य संपादित किये जाएंगे।

शनिवार, 20 जून 2020

कांग्रेस ने किसानों के लिए जारी किया हेल्पलाइन नंबर


शिवराज ने व्यापारियों के हवाले कर दिया किसानों को
    
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने आज अपने वीडियो संदेश के माध्यम से प्रदेश के किसानों के लिए कांग्रेस पार्टी द्वारा प्रारंभ की गई किसान हेल्पलाइन की घोषणा की। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश की शिवराज सरकार ने किसानों को व्यापारियों के हवाले कर दिया है, उन्हें अपनी उपज की उचित कीमत नहीं दी जा रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी हर घड़ी में किसानों के साथ खड़ी है।
पूर्व मंत्री वर्मा ने आरोप लगाया कि किसानों का किसानों से एक-एक दाना खरीदने का झूठा वादा करने वाले शिवराज ने उन्हें उनकी उपज को व्यापारियों के हवाले करने पर मजबूर कर दिया है। साथ ही 10 लाख टन गेहूं भाजपा के नेताओं ने अधिकारियों और कर्मचारियों से मिली भगत करके अन्य राज्यों का पीडीएस का गेहूं खरीद कर उसे सड़ा दिया और अब इसे शराब माफियाओं को बेचेंगे। 10 लाख टन गेहूं किसी एक छोटे देश का साल भर का राशन होता है।
 वर्मा ने किसान हेल्पलाइन की घोषणा करते हुए हेल्पलाइन नंबर 0755-255 2967 उपलब्ध कराया है तथा किसानों से अपील की है कि वह इस नंबर पर अपनी समस्याएं और शिकायतें दर्ज कराएं। यह हेल्पलाइन सुबह 11 से शाम 5 बजे तक समस्याएं दर्ज करेगी। कांग्रेस पार्टी शिवराज सरकार पर उन समस्याओं के निराकरण हेतु दबाव बनाएगी तथा किसानों के हित के लिए अपनी लड़ाई जारी रखेगी। उन्होंने कहा कि दो-तीन महीनों में 24 सीटों पर उप चुनाव होने वाले हैं यह मौका है इस भ्रष्ट सरकार से बदला लेने का उन्होंने किसानों से अपील की कि वह कांग्रेस की मदद करें जिससे फिर से कांग्रेस के सरकार बनाई जाए तथा किसानों का बचा हुआ कर्ज माफ किया जा सके।

कांग्रेस ने कहा महाराजा पर भारी पड़े राजा

राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार दिग्विजय सिंह को एक मत ज्यादा मिलने को लेकर राजनीति गर्मा गई है। कांग्रेस ने इसे लेकर भाजपा तंज कसते हुए कहा कि चुनाव में राजा महाराजा पर भारी पड़े। वहीं कांग्रेस पर पलटवार करते हुए भाजपा ने कहा कि राजा महाराजा पर नहीं, बल्कि दलित पर भारी पड़े हैं।
राज्यसभा चुनाव में संख्या बल के हिसाब से पहले ही यह माना जा रहा था कि भाजपा के पक्ष में दो सीटें जाएंगी, परिणाम भी वैसे ही आया। मगर कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह के पक्ष में भाजपा विधायक द्वारा क्रास वोटिंग करने के बाद मामला गर्मा गया है। परिणाम को लेकर आज पूर्व मंत्री पी सी ष्षर्मा ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि राज्यसभा चुनाव के नतीजों यह बता दिया कि राजा, महाराजा पर भारी पड़े है। कांग्रेस का मैनेजमेंट मजबूत रहा और भाजपा के विधायक कांग्रेस को वोट कर गए। उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा ने दूसरे दलों के विधायकों को प्रताड़ित कर वोटिंग कराई है। भाजपा ऐसे विधायकों को ब्लैकमेल कर रही है। शर्मा ने कहा कि भाजपा विधायकों के खिलाफ केस दर्ज होने का फायदा उठा रही है, लेकिन प्रदेश में आगे चलकर मणिपुर जैसी स्थिति बनेगी।
महाराजा नहीं, दलित पर भारी पड़े राजा: सारंग
पूर्व मंत्री पीसी ष्षर्मा के हमले पर भाजपा के पूर्व मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि राजा महाराजा पर नहीं, बल्कि दलित पर भारी पड़े हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के दूसरे प्रत्याशी फूलसिंह बरैया के वोट भी अलग से राजा को डलवा दिए गए। सारंग ने कहा कि कांग्रेस शुरूआत दलित विरोधी है। पहले नेहरू ने डा अंबेडकर की उपेक्षा की थी। अंबेडकर  को संसद सदस्य नहीं बनने दिया था। कांग्रेस उसी परंपरा को आगे बढ़ा रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के प्रत्याशी चयन, वरीयता और चुनाव परिणाम से ये सब कुछ साफ हो गया है।

कांग्रेस के बाद अब भाजपा विधायक कोरोना पाजिटिव, मचा हड़कंप

राज्यसभा के लिए किया था मतदान, मुख्यमंत्री से लेकर बड़े नेताओं से की थी मुलाकात

मध्यप्रदेश में कांग्रेस विधायक कुणाल चौधरी के बाद अब भाजपा के नीमच जिले के जावद से विधायक ओमप्रकाश सखलेचा कोरोना पाजिटिव पाए गए है। सखलेचा की कोरोना पाजिटिव रिपोर्ट आने के बाद भाजपा संगठन, विधायकों और विधानसभा मंे हड़कंप मच गया है। विधायक सखलेचा की पत्नी भी कोरोना पाजिटिव पाई गई है।
प्रदेष के नीमच जिले की जावद विधानसभा सीट से भाजपा विधायक ओमप्रकाश सखलेचा कि कोरोना पाजिटिव पाए जाने की खबर के बाद हड़कंप मच गया है। सखलेचा ने ष्षुक्रवार को राज्यसभा के लिए हुए मतदान में हिस्सा लिया था। इसके अलावा वे भाजपा विधायक दल की बैठकों में भी ष्षामिल हुए थे। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के अलावा केन्द्रीय मंत्री प्रकाष जावडेकर, भाजपा के प्रदेश प्रभारी विनय सहस्त्रबुदधे सहित भाजपा के विधायकों और मंत्रियों से भी मुलाकात की थी। सखलेचा की पाजिटिव रिपोर्ट आने के बाद भाजपा संगठन और विधानसभा सचिवालय में हड़कंप मच गया है।
 बताया जा रहा है कि अब मध्यप्रदेश के ज्यादातर विधायक अपना कोरोना टेस्ट कराएंगे। प्रदेश में अभी तक दो विधायक कोरोना पाजिटव हो चुके हैं। कांगे्रस विधायक कुणाल चौधरी पहले से ही कोरोना संक्रमित है, उन्होंने ष्षुक्रवार को पीपीई किट पहनकर मतदान किया था।
जांच कराने विधायक पहुंचे अस्पताल
भाजपा विधायक ओमप्रकाश सखलेचा की कोरोना पाजिटिव रिपोर्ट आने की खबर के बाद भाजपा के विधायक स्वतः ही अस्पताल पहुंचे और जांच कराई। जांच कराने पहुंचे विधायकों का कहना है कि वे अपनी जांच एहतियात के तौर पर करा रहे हैं। कुछ विधायक दो दिन से सखलेचा के साथ थे और उनके साथ खाना भी खाया था, इसके चलते उन्होंने भी अपनी जांच कराई है।
भाजपा कार्यालय किया सेनिटाइज
विधायक ओमप्रकाश सखलेचा के कोरोना पाजिटिव होने की खबर के बाद प्रदेश भाजपा कार्यालय में भी हड़कंप मचा। प्रदेश कार्यालय को इस खबर के बाद सेनिटाइज किया गया। गौरतलब है कि भाजपा ने राज्यसभा मतदान के चलते अपने सभी विधायकों को 17 जून को भोपाल बुलाया था। इसके बाद विधायक लगातार प्रदेश कार्यालय जाते रहे और पदाधिकारियों के संपर्क में रहे थे। कोरोना पाजिटिव पाए गए विधायक भी लगातार भाजपा कार्यालय पहुंचे थे और बैठकों में ष्षामिल हुए थे।
49 मरीज मिले पाजिटिव
राजधानी में आज ष्षनिवार को 49 पाजिटिव मामले सामने आए है। इनमें बंगरसिया के सीआरपीएफ कैंपस से तीन जवानों की कोरोना पाजिटिव होने की पुष्टि हुई है. वहीं गांधी मेडिकल कालेज की एक महिला डॉक्टर भी कोरोना संक्रमित हो गई है. हाटस्पाट में तब्दील ऐशबाग से भी 4 लोग कोरोना की चपेट में आ गए हैं. इसके अलावा मेरिट हास्टल से दो संदिग्धों की रिपोर्ट पाजिटिव पाई गई है. वहीं इमामबाड़ा, जहांगीराबाद, शाहजहानाबाद, अशोका गार्डन, पिपलानी, बैरागढ़ सहित कई क्षेत्रों से कोरोना पाजिटिव मरीज पाए गए हैं।