विधानसभा सत्र को लेकर कांग्रेस ने जताई आपत्ति
राज्य विधानसभा के पावस सत्र के आहूत किए जाने को लेकर कांग्रेस ने आपत्ति जताई है। कांग्रेस ने कहा है कि सरकार ने राज्यपाल से सत्र आहूत करने की अनुमति कब ली। क्या राज्यपाल के अस्वस्थ होने से पहले ही यह अनुमति ले ली गई थी ?
सरकार द्वारा विधानसभा पावस सत्र 20 जुलाई से बुलाया गया है। सत्र को लेकर कांग्रेस ने आपत्ति जताई है। कांग्रेस नेता के के मिश्रा ने कहा कि मध्यप्रदेश की की पंद्रहवीं विधानसभा का पांच दिवसीय पावस सत्र आगामी 20-24 जुलाई तक आहूत किया गया है, जब राज्यपाल लखनऊ में वेंटिलेटर पर हैं, तब इसकी अनुमति किसने दी? क्या उनके अस्वस्थ्य होने है पहले ही यह अनुमति प्राप्त कर ली गई थी?
गौरतलब है कि विधानसभा की ओर से ष्षनिवार को राज्य विधानसभा के 5 दिवसीय सत्र 20 जुलाई से ष्षुरु होने की सूचना जारी की गई है। विधानसभा के प्रमुख सचिव ए पी सिंह ने बताया कि इस संबंध में राज्यपाल के अनुमोदन के बाद शनिवार को अधिसूचना जारी कर दी गई है। उन्होंने कहा कि यह सत्र 20 जुलाई से 24 जुलाई तक होगा। सिंह ने बताया कि इस पांच दिवसीय सत्र में सदन की कुल पांच बैठकें होंगी, जिसमें महत्वपूर्ण शासकीय विधि विषयक एवं वित्तीय कार्य संपादित किये जाएंगे।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें