भाजपा विधायक ओमप्रकाश सखलेचा के कोरोना पाजिटिव पाए जाने के बाद विधानसभा की ओर से सभी विधायकों को पत्र जारी कर स्वनिगरानी बरतने की अपील की है।
राज्यसभा के लिए मतदान के दौरान भाजपा विधायक ओमप्रकाश सखलेचा के संपर्क में होने के चलते विधानसभा सचिवालय सजग हो गया है। सचिवालय की ओर से विधानसभा के प्रमुख सचिव ए पी सिंह ने सभी विधायकों को पत्र लिखकर स्वनिगरानी में रहने की अपील की है। पत्र में उन्होंने जरुरत पड़ने पर जांच कराने की भी बात कही गई है। भाजपा विधायक के कोरोना सतर्कता के लिए विधानसभा ने पत्र जारी कर सभी विधायकों को अलर्ट किया है।
गौरतलब है कि भाजपा विधायक के कोरोना पाजिटिव होने की जानकारी मिलने के बाद कई विधायकों ने तो स्वतः ही जांच करा ली है। इसके अलावा विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर जगदीप देवड़ा, विधायक राजेन्द्र पांडेय ने अपने को क्वारेंटाइन कर लिया है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें