मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने आज फिर कांग्रेस पर हमला बोला है। उन्होंने लाक डाउन के चलते संसदीय क्षे़त्र भोपाल में न रहने को लेकर सफाई दी और कहा कि कांग्रेस की प्रताड़नाओं के चलते वे अस्वस्थ रहने लगी हैं। स्वास्थ संबंधी समस्याओं को झेल रही है।
सांसद प्रज्ञा सिंह ने आज प्रदेश भाजपा कार्यालय में योग दिवस पर कार्यकर्ताओं के साथ योग किया और बाद में मीडिया से चर्चा करते हुए यह बात कही। उन्होंने कहा कि वर्ष 2008 में हुए मालेगांव बम धमाकों के मामले में नौ साल तक जेल में बिताए दिनों को याद करते हुए कहा कि कांग्रेस ने जो प्रताड़नाएं मुझे नौ वर्षों में दी थी उनके कारण मेरी कई चोटें उभरती हैं। उसी दौरान मेरे सिर में जो चोटें लगीं वे उभरी हैं।
सांसद ने कहा कि वह तकलीफ इतनी ज्यादा बढ़ गई कि मेरे आंख के रैटिना से लेकर दिमाग तक सूजन हो गई और मवाद भर गई। इसके कारण मेरी एक आंख से बिल्कुल दिखना बंद हो गया जबकि दूसरी आंख से थोड़ा-सा दिखता था। उन्होंने कहा कि लाक डाउन के चलते वे दिल्ली में थी। पार्टी ने संसद में उपस्थित रहने के लिए व्हीप जारी किया था, इसके चलते उन्हें वहां रहना पड़ा। बाद में लाक डाउन लग गया इस वजह से वे भोपाल नहीं आ सकी थी।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें