सोमवार, 22 जून 2020

पेट्रोल-डीजल पर करों में कमी नहीं की तो कांग्रेस करेगी आंदोलन


मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने आज प्रदेश की शिवराज सरकार को चेतावनी दी है कि अगर पेट्रोल-डीजल पर करों में कमी नहीं की तो कांग्रेस प्रदेषव्यापी आंदोलन करेगी।
पूर्व मुख्यमंत्री ने आज ट्वीट कर राज्य में पेट्रोल डीजल के दामों में हो रही बढ़ोतरी को लेकर शिवराज सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी में भी पेट्रोल - डीजल की निरंतर बढ़ रही कीमतो से जनता पर महंगाई की दोहरी मार पड़ रही है। लगातार आज 16 वे दिन भी पेट्रोल - डीजल महंगा हुआ है। उन्होंने कहा कि पेट्रोल और डीजल के दाम लगभग बराबर हो गए है। पिछले 16 दिनों के दौरान पेट्रोल 8.30 रुपए और डीजल 9.46 रुपए प्रति लीटर महँगा हुआ है। विपक्ष में मूल्यवृद्धि पर विरोध में साइकिल चालने वाले आज मौन होकर गायब है। आज अवसर राहत प्रदान करने का है लेकिन जनता को राहत प्रदान नहीं की जा रही है।
पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि केन्द्र सरकार व राज्य सरकार इस संकट काल में तत्काल पेट्रोल- डीजल पर करो में कमी कर जनता को राहत प्रदान करे। कांग्रेस इस मांग को लेकर प्रदेशव्यापी आंदोलन करेगी।
तीन माह के बिजली बिल माफ करें
पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा कि कोरोना महामारी में हम मुख्यमंत्री शिवराज सिंह से निरंतर मांग कर रहे है कि अन्य राज्यों की तरह जनता को राहत प्रदान करते हुए लॉकडाउन की अवधि के सभी उपभोक्ताओं के तीन माह के बिजली बिल माफ किए जाएं।  उन्होंने कहा कि उद्योगों के फिक्स चार्ज सहित सारे चार्ज माफ किये जाये , जितनी खपत-उतना बिल के आधार पर उनसे राशि ली जा

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें