शनिवार, 20 जून 2020

कांग्रेस के बाद अब भाजपा विधायक कोरोना पाजिटिव, मचा हड़कंप

राज्यसभा के लिए किया था मतदान, मुख्यमंत्री से लेकर बड़े नेताओं से की थी मुलाकात

मध्यप्रदेश में कांग्रेस विधायक कुणाल चौधरी के बाद अब भाजपा के नीमच जिले के जावद से विधायक ओमप्रकाश सखलेचा कोरोना पाजिटिव पाए गए है। सखलेचा की कोरोना पाजिटिव रिपोर्ट आने के बाद भाजपा संगठन, विधायकों और विधानसभा मंे हड़कंप मच गया है। विधायक सखलेचा की पत्नी भी कोरोना पाजिटिव पाई गई है।
प्रदेष के नीमच जिले की जावद विधानसभा सीट से भाजपा विधायक ओमप्रकाश सखलेचा कि कोरोना पाजिटिव पाए जाने की खबर के बाद हड़कंप मच गया है। सखलेचा ने ष्षुक्रवार को राज्यसभा के लिए हुए मतदान में हिस्सा लिया था। इसके अलावा वे भाजपा विधायक दल की बैठकों में भी ष्षामिल हुए थे। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के अलावा केन्द्रीय मंत्री प्रकाष जावडेकर, भाजपा के प्रदेश प्रभारी विनय सहस्त्रबुदधे सहित भाजपा के विधायकों और मंत्रियों से भी मुलाकात की थी। सखलेचा की पाजिटिव रिपोर्ट आने के बाद भाजपा संगठन और विधानसभा सचिवालय में हड़कंप मच गया है।
 बताया जा रहा है कि अब मध्यप्रदेश के ज्यादातर विधायक अपना कोरोना टेस्ट कराएंगे। प्रदेश में अभी तक दो विधायक कोरोना पाजिटव हो चुके हैं। कांगे्रस विधायक कुणाल चौधरी पहले से ही कोरोना संक्रमित है, उन्होंने ष्षुक्रवार को पीपीई किट पहनकर मतदान किया था।
जांच कराने विधायक पहुंचे अस्पताल
भाजपा विधायक ओमप्रकाश सखलेचा की कोरोना पाजिटिव रिपोर्ट आने की खबर के बाद भाजपा के विधायक स्वतः ही अस्पताल पहुंचे और जांच कराई। जांच कराने पहुंचे विधायकों का कहना है कि वे अपनी जांच एहतियात के तौर पर करा रहे हैं। कुछ विधायक दो दिन से सखलेचा के साथ थे और उनके साथ खाना भी खाया था, इसके चलते उन्होंने भी अपनी जांच कराई है।
भाजपा कार्यालय किया सेनिटाइज
विधायक ओमप्रकाश सखलेचा के कोरोना पाजिटिव होने की खबर के बाद प्रदेश भाजपा कार्यालय में भी हड़कंप मचा। प्रदेश कार्यालय को इस खबर के बाद सेनिटाइज किया गया। गौरतलब है कि भाजपा ने राज्यसभा मतदान के चलते अपने सभी विधायकों को 17 जून को भोपाल बुलाया था। इसके बाद विधायक लगातार प्रदेश कार्यालय जाते रहे और पदाधिकारियों के संपर्क में रहे थे। कोरोना पाजिटिव पाए गए विधायक भी लगातार भाजपा कार्यालय पहुंचे थे और बैठकों में ष्षामिल हुए थे।
49 मरीज मिले पाजिटिव
राजधानी में आज ष्षनिवार को 49 पाजिटिव मामले सामने आए है। इनमें बंगरसिया के सीआरपीएफ कैंपस से तीन जवानों की कोरोना पाजिटिव होने की पुष्टि हुई है. वहीं गांधी मेडिकल कालेज की एक महिला डॉक्टर भी कोरोना संक्रमित हो गई है. हाटस्पाट में तब्दील ऐशबाग से भी 4 लोग कोरोना की चपेट में आ गए हैं. इसके अलावा मेरिट हास्टल से दो संदिग्धों की रिपोर्ट पाजिटिव पाई गई है. वहीं इमामबाड़ा, जहांगीराबाद, शाहजहानाबाद, अशोका गार्डन, पिपलानी, बैरागढ़ सहित कई क्षेत्रों से कोरोना पाजिटिव मरीज पाए गए हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें