बीबीसी के रेडियो कार्यक्रम का प्रसारण होगा आकाशवाणी और सामुदायिक रेडियो केन्द्र पर
राज्य का स्कूल शिक्षा विभाग अब बीबीसी के रेडियो कार्यक्रम ‘खिड़की मेहंदी वाली’ के माध्यम से सरकार की स्वास्थ्य, शिक्षा और बेटी बचाओ, घरेलू हिंसा जैसी योजनाओं की जानकारी बालिकाओं एवं महिलाओं को देगा़ इस कार्यक्रम शिक्षा विभाग आकाशवाणी एवं सामुदायिक रेडियो केन्द्रों पर 3 जून से सप्ताह में तीन दिनों तक कराएगा़ राज्य शिक्षा केन्द्र ने सभी जिला परियोजना अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि छात्राओं को यह कार्यक्रम सुनवाने की व्यवस्था करे, ताकि वे अपने घर-परिवार वालों को भी इस कार्यक्रम के प्रसारण को सुनने के लिए उत्सुक हों़
राज्य शिक्षा केन्द्र ने हाल ही में राज्य के सभी जिला समन्वयकों को आदेश जारी कर कहा है कि वे अपने जिले के सभी कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय एवं बालिका छात्रावास की बालिकाओं को बीबीसी के द्वारा बालिकाओं और महिलाओं पर केन्द्रित रेडियो कार्यक्रम ‘खिड़की मेहंदी वाली’ के प्रसारण को सुनवाने की व्यवस्था करें़ इतना ही नहीं बालिकाओं को इसके बारे में जानकारी दें, ताकि वे अपने घर-परिवार वालों को भी इससे अवगत कराएं और उन्हें यह कार्यक्रम सुनने लिए प्रेरित करें़ यह आदेश राज्य शिक्षा केन्द्र की आयुक्त रश्मि अरुण शमी ने जारी किए हैं़
बीबीसी के इस कार्यक्रम का प्रसारण अब राज्य शिक्षा केन्द्र बालिकाओं के माध्यम से घर-घर तक पहुंचाने का काम कर रहा है़ स्कूल शिक्षा विभाग ने सरकार की योजनाओं को घर-घर तक पहुंंचाने का एक माध्यम यह भी निकाला है, जिसका स्कूल शिक्षा विभाग राज्य शिक्षा केन्द्र के माध्यम से पूरा करने जा रहा है़ इस कार्यक्रम का प्रसारण 3 जून से सप्ताह में सोमवार, बुधवार और शुक्रवार की शाम 6.35 से 6.50 बजे तक किया जाएगा़ इसका पुन: प्रसारण भी मंगलवार, गुरुवार और शनिवार की दोपहर को 1.15 से 1.30 बजे तक होगा़
प्रदेश की सामाजिक पृष्ठभूमि पर है कार्यक्रम
बीबीसी के कार्यक्रम ‘खिड़की मेहंदी वाली’ मध्यप्रदेश की सामाजिक पृष्ठभूमि को आधार बनाकर गढ़ा गया है़ इनकी भाषा और शैली मध्यप्रदेश के जनमानस को ध्यान में रखकर निर्धारित की गई है़ कार्यक्रम में डा़अनीता एक महत्वपूर्ण पात्र है, जो महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य से जुड़े प्रमुख व्यवहारों पर जानकारी प्रदान करता है़ इस कार्यक्रम में महिलाओं एवं बच्चों के स्वास्थ्य से जुड़े प्राथमिक व्यवहारों की जानकारी देने के साथ-साथ सेवाओं तक लोगों की पहुंच बढ़ने का प्रयास किया गया है़ कार्यक्रम में महिलाओं और बच्चों की बेहतरी से संबंधित प्रदेश सरकार की प्रमुख योजनाओं को भी समुचित स्थान दिया गया है़

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें