सपा अध्यक्ष चुनाव के पूर्व प्रदेश में उत्तरप्रदेश के नेताओं की कराना चाहते हैं सभाएंसमाजवादी पार्टी प्रदेश में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के करिश्माई चेहरे के बल पर मध्यप्रदेश में अपनी सीटें बढ़ाने का प्रयास कर रही है़ समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष गौरी यादव इस संबंध में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह से मिलकर इस आशय की इच्छा व्यक्त कर चुके हैं
मध्यप्रदेश विधानसभा के हो रहे इस वर्ष के अंत में चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष गौरी यादव हर तरह से यह प्रयास कर रहे हैं कि इस बार सपा की विधानसभा में ज्यादा से ज्यादा सीटें हों़ इसके लिए उन्होंने जहां छोटे दलों के सहारे तीसरा मोर्चा बनाकर चुनाव लड़ने की कवायद शुरु की है, वहीं वे अब उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के करिश्माई चेहरे के बल पर प्रदेश के युवा मतदाता को पार्टी की ओर मोड़ना चाहते हैं़ इसके लिए उन्होंने बकायदा कवायद भी शुरु कर दी है़ गौरी यादव ने पिछले दिनों अपने उत्तरप्रदेश प्रवास के दौरान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह से चर्चा कर इस बात के लिए उन्हें मना लिया है कि वे अखिलेश यादव को मध्यप्रदेश में सक्रिय करें इतना ही नहीं मुलायम से उन्होंने एक दर्जन मंत्रियों को भी मध्यप्रदेश में लगातार दौरे कर संगठन और कार्यकर्ताओं में जोश भरने के लिए कहा है़
श्री यादव की बात पर मुलायम सिंह ने अपनी सहमति दे दी है, मगर अभी अखिलेश से इस संंबंध में कोई चर्चा नहीं हुई है़ बताया जाता है कि प्रदेश अध्यक्ष श्री यादव ने स्वयं इस संबंध में अखिलेश से चर्चा न कर इस संबंध में मुलायम सिंह को आगे लाने का प्रयास किया है़ बताया जाता है कि श्री यादव अपने इस कार्यकाल को अच्छा कार्यकाल साबित करने के प्रयास में जुटे हैं़ वे चाहते हैं कि उनके इस कार्यकाल में पार्टी के ज्यादा से ज्यादा विधायक विधानसभा पहुंचे तो संगठन में उनकी स्थिति और मजबूत हो साथ ही राष्ट्रीय नेतृत्व के सामने वे ताकतवर दिखें़
सपा के प्रदेश अध्यक्ष गौरी यादव ने कहा कि उनकी मुलाकात पिछले दिनों पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह से हुई है़ उन्होंने अखिलेश यादव को मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए अधिक से अधिक समय देने को कहा है़ उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष इस संंबंध में गंभीर है और जल्द ही अखिलेश यादव से चर्चा करेंगे़

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें