गुरुवार, 6 जून 2024

bhopal news : बंटी की जीत में बट्टी की टीम का अह्म योगदान

अमरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र में भाजपा की जीत के लिए खूब बहाया था पसीना


कमलनाथ के गढ़ छिंदवाड़ा की अमरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र  में भाजपा के  उम्मीदवार विवेक बंटी साहू की जीत के लिए आदिवासी वर्ग का नेतृत्व करने वाली पार्टी भारतीय गोंडवाना गणतंत्र पार्टी ने अहम भूमिका का निर्वाह किया। इस विधानसभा सीट पर भाजपा उम्मीदवार को 15 हजार से ज्यादा मतों से जीत हासिल हुई। इस विधानसभा क्षेत्र के नब्बे हजार मतदाताओं ने भाजपा प्रत्याशी बंटी साहू के पक्ष में मतदान कर भाजपा की जीत को सुनिश्चित किया। 

प्रदेश की छिंदवाड़ा लोकसभा सीट पर भाजपा ने जीत के लिए चुनाव के पहले ही लक्ष्य तय किया था। इसके चलते विधानसभा 2023 के चुनाव के दौरान ही आदिवासी वर्ग के मतदाता को साधने का प्रयास भाजपा द्वारा किया जा रहा था। विधानसभा चुनाव के दौरान भाजपा ने भारतीय गोंडवाना गणतंत्र पार्टी की राश्टीय अध्यक्ष मोनिका बट्टी को अपने पक्ष में लाकर विधानसभा चुनाव लड़वाया, मगर भाजपा को सफलता हासिल नहीं हुई। इस सीट पर कांग्रेस को जीत हासिल हुई। फिर भी भाजपा ने भारतीय गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के कार्यकर्ताओं को इस अंचल में सक्रिय रखते हुए भाजपा की जड़े मजबूत करने का काम किया। मोनिका बट्टी के अलावा भारतीय गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के विश्णु शर्मा  ने मैदानी जमावट के साथ इस विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण अंचलों में काफी मेहनत की और लोकसभा चुनाव के दौरान आदिवासी वर्ग के मतदाता खासकर भागोपा के वोट बैंक को भाजपा के पक्ष में लाकर खड़ा कर दिया। विश्णु शर्मा  ने क्षेत्र में नुक्कड़ सभाएं ही नहीं ली, बल्कि घर-घर जाकर भाजपा की नीतियों को बताया और आदिवासी वर्ग के लिए केन्द्र और राज्य सरकार द्वारा चलाई गई योजनाओं की जानकारी भी दी। परिणाम यह हुआ कि इस क्षेत्र में जहां कांग्रेस के बाद भारतीय गोंडवाना गणतंत्र पार्टी का बड़े मतदाता समूह को भाजपा अपने पक्ष में लाने में कामयाब हुई। अमरवाड़ा विधानसभा सीट पर भागोपा के समर्थन में आने से इस बार भाजपा को 93 हजार 512 मत हासिल हुए। वहीं लोकसभा प्रत्याशी विवेक बंटी साहू इस सीट पर 15 हजार 39 मतों से जीत हासिल करने में सफल रहे। 

बट्टी का मजबूत गढ़ रहा है अमरवाड़ा

अमरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र में मनमोहन शाह बट्टी का खासा प्रभाव रहा है। 2003 के विधानसभा चुनाव में इस सीट पर आश्चर्यचकित करते हुए आदिवासी नेता मनमोहन शाह बट्टी ने जीत हासिल की थी। वे गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के प्रत्याशी के रूप में मैदान में उतरे थे। इसके बाद बट्टी 2018 तक इस क्षेत्र में सक्रिय रहे और चुनाव लड़ते रहे। मगर दूसरी सफलता उन्हें हासिल नहीं हो सकी। कोरोना काल के बट्टी के निधन के बाद उनकी पार्टी भारतीय गोंडवाना गणतंत्र पार्टी की कमान उनकी बेटी मोनिका बट्टी ने संभाली। हालांकि अब वे भारतीय जनता पार्टी में ष्शामिल हो गई है, लेकिन बट्टी के सहयोगी और भागोंपा के राश्टीय प्रवक्ता विश्णु शर्मा अपने अन्य पुराने साथियों के साथ भागोंपा को मजबूत करने में जुटे हैं। वहीं इस चुनाव में उनकी टीम ने भाजपा के पक्ष में काम कर छिंदवाड़ा में कमलनाथ के गढ़ को ठहाने में महती भूमिका का निर्वाह किया है। 


2 टिप्‍पणियां:

  1. राजेंद्र पाराशर जी आप शब्दों के जादूगर हैं बहुत अच्छे लेखक बहुत अच्छे पत्रकार हैं ईश्वर आपको ऊंचे मुकाम पर पहुंचा है

    जवाब देंहटाएं