शुक्रवार, 26 जून 2020

कांग्रेस विधायक के कारखाने पर तोड़फोड़, कांग्रेस ने की शिकायत


कांग्रेस विधायक के कारखाने में तोड़फोड़ किए जाने के मामले में कांग्रेस ने आज पुलिस महानिदेशक विवेक जौहरी से मुलाकात कर शिकायत की। कांग्रेस ने मांग की कि आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।
पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुरेश पचौरी के नेतृत्व में आज कांग्रेस नेताओं ने पुलिस महानिदेशक विवेक जौहरी से मुलाकात कर विदिषा के विधायक ष्षषांक भार्गव के कारखाने पर की गई तोड़फोड़ की शिकायत की। शिकायत में लिखा है कि, कांग्रेस विधायक शशांक भार्गव द्वारा कांग्रेस कार्यकर्ताओं सहित विदिशा में 25 जून को देश एवं प्रदेश में पेट्रोल एवं डीजल की दरों में निरंतर हो रही अप्रत्याशित वृद्धि के विरोध में शांतिपूर्ण तरीके से रैली का आयोजन किया गया था। इस रैली से नाराज होकर विदिशा नगर पालिका अध्यक्ष मुकेश टंडन और उनके समर्थकों ने शशांक भार्गव पर जानलेवा हमला करते हुए उन पर फायरिंग की और उन्हें जान से मारने की कोशिश की। असामाजिक तत्व शशांक भार्गव को पेट्रोल डालकर जलाने की धमकी दे रहे हैं। कांग्रेस ने भाजपा सरकार पर राजनीतिक द्वेष के तहत कार्रवाई करने का आरोप लगाया है। कांग्रेस नेताओं ने पुलिस महानिदेशक से मांग की कि घटना को संज्ञान में लेकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उनकी गिरफ्तारी की जाए।
पुलिस महानिदेशक से मुलाकात के बाद पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी ने कहा है कि, विदिशा में हुई घटना को लेकर हमने पुलिस महानिदेशक को अवगत कराया है और उन्हें बताया है कि, घटना के आरोपियों की नामजद शिकायत होने के बाद भी अभी तक एफआईआर दर्ज नहीं की गई है। हमने मांग की है कि आरोपियों पर तत्काल एफआईआर दर्ज की जाए। पुलिस महानिदेशक ने हमें आश्वसन दिया है कि जो शिकायत दर्ज कराई गई है,उसकी जांच कराकर हम आरोपियों पर मामला दर्ज करेंगे और नियम के मुताबिक कार्रवाई करेंगे। 

गुरुवार, 25 जून 2020

राजभवन में फिर मिला कोरोना पाजिटिव

  

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में कोरोना संक्रमण तेजी से पैर पसार रहा है। जहांगीराबाद इलाके के बाद अब राजभवन हाट स्पाट बनता जा रहा है। राजभवन में बीते 4 दिनों में 15 कोरोना संक्रमित मिले हैं। इसके बाद हड़कंप सा मच गया है।
राजधानी भोपाल में लगातार कोरोना संक्रमितों की संख्या में इजाफा हो रहा है। आज गुरुवार को 32 लोगों की कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आई है। आज आई रिपोर्ट में राजभवन में फिर चार मरीज संक्रमित मिलने की बात सामने आई है। राजभवन में बीते 4 दिनों में 15 कोरोना पाजिटिव मिल चुके हैं।  राजभवन में अब तक कुल 29 कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं। राजभवन के अलावा गांधी मेडिकल कालेज की एक जूनियर डाक्टर, बैरसिया का एक पुलिसकर्मी सहित तलैया, जेपी नगर, ऐशबाग और कोटरा में नए मामले सामने आए हैं।
भोपाल सीएमएचओ डॉ. प्रभाकर तिवारी के ने बताया कि गुरुवार सुबह प्राप्त रिपोर्ट में 32 नये कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इसके बाद यहां संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 2665 हो गई है। वहीं, गुरुवार को यहां विभिन्न अस्पतालों में उपचाररत 22 व्यक्तियों को डिस्चार्ज कर अपने घर भेजा गया है। राजधानी अब तक कोरोना से 90 लोगों की मौत हो चुकी है। अब यहां सक्रिय मरीज 488 है, जिनका विभिन्न अस्पतालों में उपचार जारी है।

देश आपातकाल की क्रूर यातनाओं को नहीं भूलाः शिवराज

भाजपा ने मनाया काला दिवस

आपातकाल की बरसी को भाजपा ने आज काला दिवस के रुप में मनाया। इस अवसर पर प्रदेश भाजपा कार्यालय में एक प्रदर्शनी भी लगाई गई। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान ने आपातकाल को याद करते हुए कहा है कि देश आज भी आपातकाल की क्रूर यातनाओं को नहीं भूला है।
मुख्यमंत्री चैहान ने कहा कि  देश आपातकाल की उन क्रूर यातनाओं को आज भी नहीं भूला है, लेकिन देश आगे बढ़ेगा। इस संकल्प के साथ कि राष्ट्र उत्थान ही हमारा पहला धर्म है। भारत की आत्मा को बचाने के लिए अपने प्राणों को उत्सर्ग करने वाले महान आत्माओं के चरणों में श्रद्धांजलि अर्पित की।  चैहान ने देश के लोगों के जज्बे को याद करते हुए कहा, “विविध रंगों और विचारों से रंगा यह देश न कभी झुका है और न झुकेगा। आपातकाल लगाने वाले नहीं रहे और न वह विकृत मानसिकता रहेगी। कांग्रेसी स्वयं को आज भी विशिष्ट समझते हैं, दूसरों को आम और स्वयं को खास समझने का यह भाव अब नहीं बदला, तो यह देश उन्हें बदल देगा। 1975 में आज के ही दिन आपातकाल लागू हुआ था। मुख्यमंत्री ने कहा कि सत्ता में बने रहने के लिए लोकतंत्र को कुचला गया था। संविधान की धज्जियां उड़ाई गई थीं। उस समय ऐसा फैसला किया गया था। असहमति रखने वालों को जेलों में डाल दिया गया था।
भाजपा कार्यालय में लगाई प्रदर्शनी
प्रदेश भाजपा कार्यालय में आज आपातकाल पर केन्द्रित एक प्रदर्शनी भी लगाई गई।  प्रदर्शनी में भय, आतंक, लूट, हिंसा, हत्या, क्रूरता, बर्बरता, दमन को दर्शाते होर्डिंग लगाए गए हैं। प्रदर्शनी में बताया गया है कि आपातकाल के दौरान किस तरह से कांग्रेस सरकार ने लोकतंत्र पर हमला किया था. जहां प्रदर्शनी के दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान भी तय समय से पहले भाजपा कार्यालय पहुंचे थे।  प्रदर्शनी में दिखाया गया है कि किस तरह से 25 जून 1975 को देशभर में आपातकाल घोषित किया गया था और इस दौरान इस तरीके से लोकतंत्र पर हमला किया गया था। 

दलित कार्ड पर खुद घिरी भाजपा

कांगे्रस ने भाजपा पर साधा निशाना, दलितों का अपमान करने का लगाया आरोप

मध्यप्रदेश में राज्यसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस के दूसरे प्रत्याशी फूल सिंह बरैया को लेकर भाजपा ने दलितों की  उपेक्षा करने का आरोप कांग्रेस पर लगाया था। अब भाजपा ही इस आरोप पर घिरती नजर आ रही है। हाल ही में एक फोटो वायरल हुआ, जिसमें पूर्व मंत्री प्रभुराम चौधरी पत्तल में खाना खाते नजर आ रहे हैं, जबकि उनके साथ बैठे भाजपा के संगठन मंत्री आषुतोस तिवारी थाली में खाना खा रहे हैं। वायरल फोटो को लेकर कंागे्रस ने भाजपा को घेरा हैं।
कांग्रेस ने अपने आधिकारिक टवीटर पर  तस्वीर शर्मसार करती है, कैप्षन के साथ तस्वीर जारी की है और टवीट कर कहा है कि  अनुसूचित जाति वर्ग से आने वाले पूर्व मंत्री  प्रभुराम चौधरी को भाजपा के संगठन मंत्री आशुतोष तिवारी के साथ जब खाना परोसा गया तो प्रभुराम चौधरी के लिए डिस्पोजेबल का उपयोग कर अपमानित किया गया। इसी सम्मान की भूख में जनता को धोखा दिया..?
वहीं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे प्रभुराम चौधरी के भोजन करते हुए फोटो पर टिप्पणी करते हुए कहा कि दलित होने का यह मतलब नहीं है कि कोई भी व्यक्ति उसके साथ दोयम दर्जे का व्यवहार करें। उन्होंने कहा कि जिस तरह वायरल फोटो में दिख रहा है उससे साफ है की प्रभुराम चौधरी को भाजपा में किस तरह का सम्मान दिया जा रहा है। कुछ दिनों पहले तुलसीराम सिलावट ने बयान दिया था कि कांग्रेस में दलितों के साथ भेदभाव किया गया, मैं आपके माध्यम से सभी को बताना चाहता हूं कि कांग्रेस ने मंत्रिमंडल में 21 प्रतिशत दलितों को स्थान दिया। तुलसीराम सिलावट जो खुद भी दलित वर्ग से आते हैं उन्हें भी मंत्रिमंडल में स्थान दिया था।  वर्मा ने कहा कि कुछ समय पूर्व ही तुलसीराम सिलावट ने यह कहा था कि मैं सब्जी बेचता था और मेरे जैसे दलित को कांग्रेस पार्टी ने विधानसभा का टिकट दिया और मुझे मंत्री बनाया।
उन्होंने कहा कि भाजपा में किस तरह से दलितों का अपमान किया जा रहा है वह सोशल मीडिया पर चल रहा है वही उनके नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया भी भाजपा नेताओं से मिलने के लिए लंबी-लंबी लाइनों में लगे हैं। वर्मा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा से ही दलितों के हित में काम करती रही है और उन्हें राजनीति में हमेशा कुछ स्थानों पर बैठाया है।

उठिए, जागिए, चलाइए साइकिल, करिए मूल्यवृद्धि का विरोध

कमलनाथ ने पूछा कहां गई साइकिलें,पंचर हो गई

देश में पेट्रोल-डीजल की कीमत में वृद्धि का दौर जारी है। आज भी 19 वें दिन पेट्रोल-डीजल की कीमत में बढ़ोतरी होने पर पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने ट्वीट कर केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ हमला बोला है। उन्होंने कहा कि उठिए, जागिए, चलाइए साइकिल,करिए मूल्यवृद्धि का विरोध।
पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने आज ट्वीट कर पेट्रोल-डीजल की कीमतों में हो रही वृद्धि का विरोध किया है। उन्होंने कहा कि  आज 19 वें दिन भी पेट्रोल-डीजल की कीमत में वृद्धि हुई। जनता पर निरंतर महंगाई की मार है। पिछले 19 दिनों के दौरान पेट्रोल 8.66 रुपए और डीजल 10.62 रुपए प्रति लीटर महंगा हुआ है।
उन्होंने कहा कि शिवराज सिंह चैहान आपने यूपीए सरकार के दौरान पेट्रोल- डीजल की मूल्यवृद्धि पर जून 2008 में घोषणा की थी कि आप सप्ताह में एक दिन साइकल से मंत्रालय जाएंगे और आपने अपने मंत्रियांे से व अधिकारियों से भी यही गुजारिश की थी। उन्होंने कहा कि ढे़रों साइकलें इस दौरान खरीदी गई। आपने विरोध स्वरूप साइकल भी चलाई। उन्होंने कहा कि अब कहां गई वो सारी साइकलें ?  क्या जंग खा गयी या पंचर हो गई? प्रदेश की जनता मूल्यवृद्धि से हाहाकार कर रही है , उनके प्रति कहां गया आपका प्रेम ?
पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि  उठिए, जागिए,चलाइए साइकल , करिए मूल्यवृद्धि का विरोध, प्रदेश की जनता को राहत देने के लिये हिम्मत दिखाईए, करिए विरोध केन्द्र सरकार का, करिए मांग राहत की। सत्ता हो या विपक्ष अपना आचरण एक जैसा रखिए, प्रदेश हित को सर्वोपरि रखिए।

बुधवार, 24 जून 2020

पेट्रोल डीजल मूल्य वृद्धि के विरोध में कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

दिग्विजय ने चलाई साईकिल, जताया विरोध

पेट्रोल डीजल की मूल्य वृद्धि को लेकर कांग्रेस ने आज राजधानी भोपाल में प्रदर्शन किया। जिला और ब्लाक कांग्रेस के नेतृत्व में किए इस प्रदर्षन में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह भी ष्षामिल हुए और उन्होंने साइकिल चलाकर विरोध करते हुए प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री से सवाल किए। प्रदर्शन करते हुए कांग्रसी मुख्यमंत्री निवास तक पहुंचे। इस दौरान वे सोषल डिस्टेंसिंग का पालन भी नहीं कर पाए।
पेट्रोल और डीजल की लगातार बढ़ रही कीमतों के खिलाफ कांग्रेस ने साइकिल रैली निकालकर अपना विरोध जताया है। इस दौरान दिग्विजय सिंह समेत कई कांग्रेसी नेता साइकिल से रोशनपुरा चैराहे से मुख्यमंत्री आवास पहुंचे।  प्रदर्शन के लिए मिली अनुमति में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नियमों की  धज्जियां उड़ाई। साइकिल रैली के दौरान दिग्विजय सिंह ने राज्य और केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि आज जब जनता कोरोना के संकट से त्रस्त है, महंगाई बढ़ती जा रही है, लोग भूखे मर रहे हैं और केंद्र सरकार लगातार 18वें दिन भी एक्साइज ड्यूटी बढ़ा रही है. जैसा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कहते है कि आपदा में अवसर, उनके लिए कोरोना आपदा में अवसर हैं, लेकिन पैसा कमाने के लिए।
उन्होंने कहा कि वर्ष 2008 में शिवराज सिंह चैहान ने मुख्यमंत्री रहते हुए पेट्रोल एवं डीजल की कीमतों पर तत्कालीन संप्रग नीत केन्द्र सरकार के खिलाफ मुख्यमंत्री निवास से मंत्रालय तक साइकिल निकालकर नौटंकी की थी। अगर उनमें हिम्मत है तो मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार के खिलाफ हमारे साथ साइकिल पर चलें। हम उनके साथ मंत्रालय जाने के लिए तैयार हैं। दिग्विजय ने कहा कि वो मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान से आग्रह करते हैं कि तेल की बढ़ी हुई कीमतों के खिलाफ वह केंद्र सरकार के खिलाफ उनके साथ मिलकर प्रदर्शन करें। रैली के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सोषल डिस्टेसिंग का पालन भी नहीं किया।
 मौन हैं मूल्यवृद्धि का विरोध करने वाले
पेट्रोल डीजल की कीमतों में लगातार हो रही वृद्धि को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने केन्द्र और प्रदेश सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि पूरे देश में सबसे महंगा पेट्रोल मध्यप्रदेश में है। लगातार आज 18 वे दिन भी डीजल की कीमत में वृद्धि की गई। बढ़ रही कीमतें जनता पर निरंतर महंगाई की मार। उन्होंने कहा कि पिछले 18 दिनांे के दौरान पेट्रोल 8.50 रुपए और डीजल 10.48 रुपये प्रति लीटर महंगा हुआ है। विपक्ष में मूल्यवृद्धि पर विरोध करने वाले आज गायब है, मौन है?  पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि आज अवसर राहत प्रदान करने का है, लेकिन जनता को राहत प्रदान नहीं की जा रही है। केन्द्र सरकार व राज्य सरकार इस संकट काल में तत्काल पेट्रोल- डीजल पर लगे भारी करो में कमी कर जनता को राहत प्रदान करे।
नरोत्तम ने कहा दिग्विजय का था पालिटिकल ड्रामा
गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस पर हमला किया है। कांग्रेस आज पूरे प्रदेश में पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों को लेकर प्रदर्शन कर रही है। इसे लेकर नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में कीमत 5 रुपए कम करने की बात कही थी, लेकिन अपने शासन काल में कम क्यों नहीं किया। दिग्विजय सिंह साइकिल पर बैठने से पहले जनता से माफी मांगे। यह पूरी तरह से पालिटिक्ल ड्रामा है। कमलनाथ ने पेट्रोल और डीजल पर दाम बढ़ाकर सलमान और जैकलीन पर खर्च किया है।


भाजपा नेत्री ने थामा कांग्रेस का हाथ

उपचुनाव से पहले जारी है दलबदल का खेल
मध्यप्रदेष में 24 विधानसभा क्षेत्रों के लिए होने वाले उपचुनाव के पहले कंाग्रेस और भाजपा दोनों ही दलों में दल बदल का खेल तेज हो गया है। ग्वालियर चंबल अंचल के बड़े नेताओं पर दोनों ही दलों की नजरें टिकी हुई है। इसके चलते आज भिंड जिले की पूर्व जनपद अध्यक्ष संजू जाटव ने कांग्रेस की सदस्यता ली।
भिंड जिले की पूर्व जनपद सदस्य आज मिर्ची बाबा के साथ पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के निवास पर पहुंची। यहां पर उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ कांग्रेस की सदस्यता ली। सदस्यता ग्रहण करने के बाद संजू जाटव ने कहा कि वह भाजपा में उनकी उपेक्षा की गई और किसी भी कार्यक्रम में उन्हें आमंत्रित नहीं किया जाता था। इसलिए वे कांग्रेस में आई हैं, वह कांग्रेस के टिकट पर विधानसभा चुनाव लड़ना चाहती हैं।
28 को षिवराज सरकार के घोटाले का करुंगा खुलासा
भाजपा नेत्री के साथ आए मिर्ची बाबा ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि  आज मध्यप्रदेष को कमलनाथ की जरुरत है। जरुरत इसलिए है, क्योंकि आप देख रहे है कि पग- पग पर घोटाला हो रहा है। इस दौरान उन्होंने एलान करते हुए कहा कि मैं 28 जून को एक प्रेस वार्ता का आयोजन करने जा रहा हूं। जिसमें सीएम शिवराज के एक बड़े घोटाले का खुलासा करूंगा। उन्होंने दावा कि उपचुनाव से पहले भाजपा के कई कद्दावर नेता कांग्रेस में शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि संजू जाटव भारत की नारी है, जिसने अपना सर्वस्व भाजपा के लिए लगाया है। बड़े नेताओं के साथ काम किया है। उनकी कोई सुनवाई नही है, उनके लिए कोई विचारधारा नहीं है। ऐसे लोग भाजपा से त्रस्त और परेशान हो गये है और भाजपा के कई कद्दावर नेता कांग्रेस में आ रहे है और आगे भी आने वाले है।