गुरुवार, 25 जून 2020

दलित कार्ड पर खुद घिरी भाजपा

कांगे्रस ने भाजपा पर साधा निशाना, दलितों का अपमान करने का लगाया आरोप

मध्यप्रदेश में राज्यसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस के दूसरे प्रत्याशी फूल सिंह बरैया को लेकर भाजपा ने दलितों की  उपेक्षा करने का आरोप कांग्रेस पर लगाया था। अब भाजपा ही इस आरोप पर घिरती नजर आ रही है। हाल ही में एक फोटो वायरल हुआ, जिसमें पूर्व मंत्री प्रभुराम चौधरी पत्तल में खाना खाते नजर आ रहे हैं, जबकि उनके साथ बैठे भाजपा के संगठन मंत्री आषुतोस तिवारी थाली में खाना खा रहे हैं। वायरल फोटो को लेकर कंागे्रस ने भाजपा को घेरा हैं।
कांग्रेस ने अपने आधिकारिक टवीटर पर  तस्वीर शर्मसार करती है, कैप्षन के साथ तस्वीर जारी की है और टवीट कर कहा है कि  अनुसूचित जाति वर्ग से आने वाले पूर्व मंत्री  प्रभुराम चौधरी को भाजपा के संगठन मंत्री आशुतोष तिवारी के साथ जब खाना परोसा गया तो प्रभुराम चौधरी के लिए डिस्पोजेबल का उपयोग कर अपमानित किया गया। इसी सम्मान की भूख में जनता को धोखा दिया..?
वहीं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे प्रभुराम चौधरी के भोजन करते हुए फोटो पर टिप्पणी करते हुए कहा कि दलित होने का यह मतलब नहीं है कि कोई भी व्यक्ति उसके साथ दोयम दर्जे का व्यवहार करें। उन्होंने कहा कि जिस तरह वायरल फोटो में दिख रहा है उससे साफ है की प्रभुराम चौधरी को भाजपा में किस तरह का सम्मान दिया जा रहा है। कुछ दिनों पहले तुलसीराम सिलावट ने बयान दिया था कि कांग्रेस में दलितों के साथ भेदभाव किया गया, मैं आपके माध्यम से सभी को बताना चाहता हूं कि कांग्रेस ने मंत्रिमंडल में 21 प्रतिशत दलितों को स्थान दिया। तुलसीराम सिलावट जो खुद भी दलित वर्ग से आते हैं उन्हें भी मंत्रिमंडल में स्थान दिया था।  वर्मा ने कहा कि कुछ समय पूर्व ही तुलसीराम सिलावट ने यह कहा था कि मैं सब्जी बेचता था और मेरे जैसे दलित को कांग्रेस पार्टी ने विधानसभा का टिकट दिया और मुझे मंत्री बनाया।
उन्होंने कहा कि भाजपा में किस तरह से दलितों का अपमान किया जा रहा है वह सोशल मीडिया पर चल रहा है वही उनके नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया भी भाजपा नेताओं से मिलने के लिए लंबी-लंबी लाइनों में लगे हैं। वर्मा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा से ही दलितों के हित में काम करती रही है और उन्हें राजनीति में हमेशा कुछ स्थानों पर बैठाया है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें