मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में कोरोना संक्रमण तेजी से पैर पसार रहा है। जहांगीराबाद इलाके के बाद अब राजभवन हाट स्पाट बनता जा रहा है। राजभवन में बीते 4 दिनों में 15 कोरोना संक्रमित मिले हैं। इसके बाद हड़कंप सा मच गया है।
राजधानी भोपाल में लगातार कोरोना संक्रमितों की संख्या में इजाफा हो रहा है। आज गुरुवार को 32 लोगों की कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आई है। आज आई रिपोर्ट में राजभवन में फिर चार मरीज संक्रमित मिलने की बात सामने आई है। राजभवन में बीते 4 दिनों में 15 कोरोना पाजिटिव मिल चुके हैं। राजभवन में अब तक कुल 29 कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं। राजभवन के अलावा गांधी मेडिकल कालेज की एक जूनियर डाक्टर, बैरसिया का एक पुलिसकर्मी सहित तलैया, जेपी नगर, ऐशबाग और कोटरा में नए मामले सामने आए हैं।
भोपाल सीएमएचओ डॉ. प्रभाकर तिवारी के ने बताया कि गुरुवार सुबह प्राप्त रिपोर्ट में 32 नये कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इसके बाद यहां संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 2665 हो गई है। वहीं, गुरुवार को यहां विभिन्न अस्पतालों में उपचाररत 22 व्यक्तियों को डिस्चार्ज कर अपने घर भेजा गया है। राजधानी अब तक कोरोना से 90 लोगों की मौत हो चुकी है। अब यहां सक्रिय मरीज 488 है, जिनका विभिन्न अस्पतालों में उपचार जारी है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें