कांग्रेस विधायक के कारखाने में तोड़फोड़ किए जाने के मामले में कांग्रेस ने आज पुलिस महानिदेशक विवेक जौहरी से मुलाकात कर शिकायत की। कांग्रेस ने मांग की कि आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।
पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुरेश पचौरी के नेतृत्व में आज कांग्रेस नेताओं ने पुलिस महानिदेशक विवेक जौहरी से मुलाकात कर विदिषा के विधायक ष्षषांक भार्गव के कारखाने पर की गई तोड़फोड़ की शिकायत की। शिकायत में लिखा है कि, कांग्रेस विधायक शशांक भार्गव द्वारा कांग्रेस कार्यकर्ताओं सहित विदिशा में 25 जून को देश एवं प्रदेश में पेट्रोल एवं डीजल की दरों में निरंतर हो रही अप्रत्याशित वृद्धि के विरोध में शांतिपूर्ण तरीके से रैली का आयोजन किया गया था। इस रैली से नाराज होकर विदिशा नगर पालिका अध्यक्ष मुकेश टंडन और उनके समर्थकों ने शशांक भार्गव पर जानलेवा हमला करते हुए उन पर फायरिंग की और उन्हें जान से मारने की कोशिश की। असामाजिक तत्व शशांक भार्गव को पेट्रोल डालकर जलाने की धमकी दे रहे हैं। कांग्रेस ने भाजपा सरकार पर राजनीतिक द्वेष के तहत कार्रवाई करने का आरोप लगाया है। कांग्रेस नेताओं ने पुलिस महानिदेशक से मांग की कि घटना को संज्ञान में लेकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उनकी गिरफ्तारी की जाए।
पुलिस महानिदेशक से मुलाकात के बाद पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी ने कहा है कि, विदिशा में हुई घटना को लेकर हमने पुलिस महानिदेशक को अवगत कराया है और उन्हें बताया है कि, घटना के आरोपियों की नामजद शिकायत होने के बाद भी अभी तक एफआईआर दर्ज नहीं की गई है। हमने मांग की है कि आरोपियों पर तत्काल एफआईआर दर्ज की जाए। पुलिस महानिदेशक ने हमें आश्वसन दिया है कि जो शिकायत दर्ज कराई गई है,उसकी जांच कराकर हम आरोपियों पर मामला दर्ज करेंगे और नियम के मुताबिक कार्रवाई करेंगे।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें