बुधवार, 24 जून 2020

भाजपा नेत्री ने थामा कांग्रेस का हाथ

उपचुनाव से पहले जारी है दलबदल का खेल
मध्यप्रदेष में 24 विधानसभा क्षेत्रों के लिए होने वाले उपचुनाव के पहले कंाग्रेस और भाजपा दोनों ही दलों में दल बदल का खेल तेज हो गया है। ग्वालियर चंबल अंचल के बड़े नेताओं पर दोनों ही दलों की नजरें टिकी हुई है। इसके चलते आज भिंड जिले की पूर्व जनपद अध्यक्ष संजू जाटव ने कांग्रेस की सदस्यता ली।
भिंड जिले की पूर्व जनपद सदस्य आज मिर्ची बाबा के साथ पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के निवास पर पहुंची। यहां पर उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ कांग्रेस की सदस्यता ली। सदस्यता ग्रहण करने के बाद संजू जाटव ने कहा कि वह भाजपा में उनकी उपेक्षा की गई और किसी भी कार्यक्रम में उन्हें आमंत्रित नहीं किया जाता था। इसलिए वे कांग्रेस में आई हैं, वह कांग्रेस के टिकट पर विधानसभा चुनाव लड़ना चाहती हैं।
28 को षिवराज सरकार के घोटाले का करुंगा खुलासा
भाजपा नेत्री के साथ आए मिर्ची बाबा ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि  आज मध्यप्रदेष को कमलनाथ की जरुरत है। जरुरत इसलिए है, क्योंकि आप देख रहे है कि पग- पग पर घोटाला हो रहा है। इस दौरान उन्होंने एलान करते हुए कहा कि मैं 28 जून को एक प्रेस वार्ता का आयोजन करने जा रहा हूं। जिसमें सीएम शिवराज के एक बड़े घोटाले का खुलासा करूंगा। उन्होंने दावा कि उपचुनाव से पहले भाजपा के कई कद्दावर नेता कांग्रेस में शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि संजू जाटव भारत की नारी है, जिसने अपना सर्वस्व भाजपा के लिए लगाया है। बड़े नेताओं के साथ काम किया है। उनकी कोई सुनवाई नही है, उनके लिए कोई विचारधारा नहीं है। ऐसे लोग भाजपा से त्रस्त और परेशान हो गये है और भाजपा के कई कद्दावर नेता कांग्रेस में आ रहे है और आगे भी आने वाले है। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें