कमलनाथ ने पूछा कहां गई साइकिलें,पंचर हो गई
देश में पेट्रोल-डीजल की कीमत में वृद्धि का दौर जारी है। आज भी 19 वें दिन पेट्रोल-डीजल की कीमत में बढ़ोतरी होने पर पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने ट्वीट कर केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ हमला बोला है। उन्होंने कहा कि उठिए, जागिए, चलाइए साइकिल,करिए मूल्यवृद्धि का विरोध।
पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने आज ट्वीट कर पेट्रोल-डीजल की कीमतों में हो रही वृद्धि का विरोध किया है। उन्होंने कहा कि आज 19 वें दिन भी पेट्रोल-डीजल की कीमत में वृद्धि हुई। जनता पर निरंतर महंगाई की मार है। पिछले 19 दिनों के दौरान पेट्रोल 8.66 रुपए और डीजल 10.62 रुपए प्रति लीटर महंगा हुआ है।
उन्होंने कहा कि शिवराज सिंह चैहान आपने यूपीए सरकार के दौरान पेट्रोल- डीजल की मूल्यवृद्धि पर जून 2008 में घोषणा की थी कि आप सप्ताह में एक दिन साइकल से मंत्रालय जाएंगे और आपने अपने मंत्रियांे से व अधिकारियों से भी यही गुजारिश की थी। उन्होंने कहा कि ढे़रों साइकलें इस दौरान खरीदी गई। आपने विरोध स्वरूप साइकल भी चलाई। उन्होंने कहा कि अब कहां गई वो सारी साइकलें ? क्या जंग खा गयी या पंचर हो गई? प्रदेश की जनता मूल्यवृद्धि से हाहाकार कर रही है , उनके प्रति कहां गया आपका प्रेम ?
पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि उठिए, जागिए,चलाइए साइकल , करिए मूल्यवृद्धि का विरोध, प्रदेश की जनता को राहत देने के लिये हिम्मत दिखाईए, करिए विरोध केन्द्र सरकार का, करिए मांग राहत की। सत्ता हो या विपक्ष अपना आचरण एक जैसा रखिए, प्रदेश हित को सर्वोपरि रखिए।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें