बुधवार, 24 जून 2020

पेट्रोल डीजल मूल्य वृद्धि के विरोध में कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

दिग्विजय ने चलाई साईकिल, जताया विरोध

पेट्रोल डीजल की मूल्य वृद्धि को लेकर कांग्रेस ने आज राजधानी भोपाल में प्रदर्शन किया। जिला और ब्लाक कांग्रेस के नेतृत्व में किए इस प्रदर्षन में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह भी ष्षामिल हुए और उन्होंने साइकिल चलाकर विरोध करते हुए प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री से सवाल किए। प्रदर्शन करते हुए कांग्रसी मुख्यमंत्री निवास तक पहुंचे। इस दौरान वे सोषल डिस्टेंसिंग का पालन भी नहीं कर पाए।
पेट्रोल और डीजल की लगातार बढ़ रही कीमतों के खिलाफ कांग्रेस ने साइकिल रैली निकालकर अपना विरोध जताया है। इस दौरान दिग्विजय सिंह समेत कई कांग्रेसी नेता साइकिल से रोशनपुरा चैराहे से मुख्यमंत्री आवास पहुंचे।  प्रदर्शन के लिए मिली अनुमति में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नियमों की  धज्जियां उड़ाई। साइकिल रैली के दौरान दिग्विजय सिंह ने राज्य और केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि आज जब जनता कोरोना के संकट से त्रस्त है, महंगाई बढ़ती जा रही है, लोग भूखे मर रहे हैं और केंद्र सरकार लगातार 18वें दिन भी एक्साइज ड्यूटी बढ़ा रही है. जैसा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कहते है कि आपदा में अवसर, उनके लिए कोरोना आपदा में अवसर हैं, लेकिन पैसा कमाने के लिए।
उन्होंने कहा कि वर्ष 2008 में शिवराज सिंह चैहान ने मुख्यमंत्री रहते हुए पेट्रोल एवं डीजल की कीमतों पर तत्कालीन संप्रग नीत केन्द्र सरकार के खिलाफ मुख्यमंत्री निवास से मंत्रालय तक साइकिल निकालकर नौटंकी की थी। अगर उनमें हिम्मत है तो मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार के खिलाफ हमारे साथ साइकिल पर चलें। हम उनके साथ मंत्रालय जाने के लिए तैयार हैं। दिग्विजय ने कहा कि वो मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान से आग्रह करते हैं कि तेल की बढ़ी हुई कीमतों के खिलाफ वह केंद्र सरकार के खिलाफ उनके साथ मिलकर प्रदर्शन करें। रैली के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सोषल डिस्टेसिंग का पालन भी नहीं किया।
 मौन हैं मूल्यवृद्धि का विरोध करने वाले
पेट्रोल डीजल की कीमतों में लगातार हो रही वृद्धि को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने केन्द्र और प्रदेश सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि पूरे देश में सबसे महंगा पेट्रोल मध्यप्रदेश में है। लगातार आज 18 वे दिन भी डीजल की कीमत में वृद्धि की गई। बढ़ रही कीमतें जनता पर निरंतर महंगाई की मार। उन्होंने कहा कि पिछले 18 दिनांे के दौरान पेट्रोल 8.50 रुपए और डीजल 10.48 रुपये प्रति लीटर महंगा हुआ है। विपक्ष में मूल्यवृद्धि पर विरोध करने वाले आज गायब है, मौन है?  पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि आज अवसर राहत प्रदान करने का है, लेकिन जनता को राहत प्रदान नहीं की जा रही है। केन्द्र सरकार व राज्य सरकार इस संकट काल में तत्काल पेट्रोल- डीजल पर लगे भारी करो में कमी कर जनता को राहत प्रदान करे।
नरोत्तम ने कहा दिग्विजय का था पालिटिकल ड्रामा
गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस पर हमला किया है। कांग्रेस आज पूरे प्रदेश में पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों को लेकर प्रदर्शन कर रही है। इसे लेकर नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में कीमत 5 रुपए कम करने की बात कही थी, लेकिन अपने शासन काल में कम क्यों नहीं किया। दिग्विजय सिंह साइकिल पर बैठने से पहले जनता से माफी मांगे। यह पूरी तरह से पालिटिक्ल ड्रामा है। कमलनाथ ने पेट्रोल और डीजल पर दाम बढ़ाकर सलमान और जैकलीन पर खर्च किया है।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें