गुरुवार, 25 जून 2020

देश आपातकाल की क्रूर यातनाओं को नहीं भूलाः शिवराज

भाजपा ने मनाया काला दिवस

आपातकाल की बरसी को भाजपा ने आज काला दिवस के रुप में मनाया। इस अवसर पर प्रदेश भाजपा कार्यालय में एक प्रदर्शनी भी लगाई गई। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान ने आपातकाल को याद करते हुए कहा है कि देश आज भी आपातकाल की क्रूर यातनाओं को नहीं भूला है।
मुख्यमंत्री चैहान ने कहा कि  देश आपातकाल की उन क्रूर यातनाओं को आज भी नहीं भूला है, लेकिन देश आगे बढ़ेगा। इस संकल्प के साथ कि राष्ट्र उत्थान ही हमारा पहला धर्म है। भारत की आत्मा को बचाने के लिए अपने प्राणों को उत्सर्ग करने वाले महान आत्माओं के चरणों में श्रद्धांजलि अर्पित की।  चैहान ने देश के लोगों के जज्बे को याद करते हुए कहा, “विविध रंगों और विचारों से रंगा यह देश न कभी झुका है और न झुकेगा। आपातकाल लगाने वाले नहीं रहे और न वह विकृत मानसिकता रहेगी। कांग्रेसी स्वयं को आज भी विशिष्ट समझते हैं, दूसरों को आम और स्वयं को खास समझने का यह भाव अब नहीं बदला, तो यह देश उन्हें बदल देगा। 1975 में आज के ही दिन आपातकाल लागू हुआ था। मुख्यमंत्री ने कहा कि सत्ता में बने रहने के लिए लोकतंत्र को कुचला गया था। संविधान की धज्जियां उड़ाई गई थीं। उस समय ऐसा फैसला किया गया था। असहमति रखने वालों को जेलों में डाल दिया गया था।
भाजपा कार्यालय में लगाई प्रदर्शनी
प्रदेश भाजपा कार्यालय में आज आपातकाल पर केन्द्रित एक प्रदर्शनी भी लगाई गई।  प्रदर्शनी में भय, आतंक, लूट, हिंसा, हत्या, क्रूरता, बर्बरता, दमन को दर्शाते होर्डिंग लगाए गए हैं। प्रदर्शनी में बताया गया है कि आपातकाल के दौरान किस तरह से कांग्रेस सरकार ने लोकतंत्र पर हमला किया था. जहां प्रदर्शनी के दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान भी तय समय से पहले भाजपा कार्यालय पहुंचे थे।  प्रदर्शनी में दिखाया गया है कि किस तरह से 25 जून 1975 को देशभर में आपातकाल घोषित किया गया था और इस दौरान इस तरीके से लोकतंत्र पर हमला किया गया था। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें