शुक्रवार, 17 जुलाई 2020

कोरोना के चलते स्थगित किया विधानसभा का मानसून सत्र


मध्यप्रदेष में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए 20 जुलाई से ष्षुरु होने वाले मानसून सत्र को स्थगित कर दिया गया। सत्र स्थगित करने का फैसला आज सर्वदलीय बैठक में सर्वसम्मति से लिया गया।
प्रदेष में कोरोना संक्रमण के  आंकड़े लगातार बढ़ रहे है। इंदौर, भोपाल और ग्वालियर में ये प्रतिदिन सौ और सौ से ज्यादा संक्रमित प्रतिदिन पाजिटिव आ रहे हैं, इसे देखते हुए आज सर्वदलीय बैठक बुलाई गई थी। इस बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 20 जुलाई से ष्षुरु होने वाले मानसून सत्र को स्थगित कर दिया जाए। इसके बाद सर्वदलीय बैठक के निर्णय को राज्यपाल के पास भेज दिया गया। राज्यपाल की अनुमति के बाद सत्र स्थगित किए जाने की अधिसूचना जारी कर दी जाएगी।  आज सत्र को लेकर बुलाई गई बैठक की अध्यक्षता प्रोक्टम स्पीकर रामेश्वर शर्मा ने की। बैठक में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान, पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ , पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एनपी प्रजपति और संसदीय कार्यमंत्री नरोत्तम मिश्रा भी मौजूद थे।
बजट नहीं होगा पेष
सत्र स्थगित होने से एक बार फिर प्रदेश में इस साल का बजट पेश नहीं हो सकेगा। इसके चलते एक बार फिर सरकार अध्यादेश के जरिए बजट लाएगी। इसके पहले भी मार्च में बजट सत्र के दौरान कमलनाथ सरकार बजट पारित करने से पहले ही गिर गई थी। जिसके चलते सरकार को कामकाज सुचारु रूप से चलाने के लिए अध्यादेश लाना पड़ा था।
कोरोना के चलते संभव नहीं सत्र करानाः शिवराज
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान ने कहा कि, कोरोना के चलते जिस तरह की परिस्थितिया फिलहाल हैं, ऐसे हालातों में विधानसभा का सत्र आयोजित कराया जाना सही नहीं था। जिसके चलते विधानसभा अध्यक्ष की अनुमति से सभी ने सत्र को स्थगित किए जाने का फैसला स्वीकार किया है. उन्होंने कहा कि, फिलहाल सभी का लक्ष्य कोरोना को रोकना है, इसलिए अभी सत्र नहीं किया जाएगा.
सत्र स्थगित कराने का फैसला सहीः कमलनाथ
पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने भी बजट सत्र को टालने पर सहमति जताते हुए कहा कि, जिस तरीके से पूरे देश में कोरोना वायरस का संक्रमण फैल रहा है, ऐसे में गृह मंत्रालय के आदेश के अनुसार कोई भी बड़े कार्यक्रम आयोजित नहीं हो सकते हैं. विधानसभा सत्र के दौरान हजारों की संख्या में लोग एक ही जगह इकट्ठा होते हैं, सेंट्रल हॉल की वजह से संक्रमण का खतरा ज्यादा था. इसलिए सभी ने सत्र को टालने का निर्णय लिया है.
गृह मंत्रालय की गाइड लाइन का पालन करना जरुरी
प्रोटेम स्पीकर रामेस्वर शर्मा ने कहा कि, गृह मंत्रालय की गाइडलाइन के अनुसार 20 से ज्यादा लोग एक जगह इकट्ठे नहीं होने चाहिए. इसलिए सत्र को स्थगित किया गया है. जबकि विधायकों और अधिकारियों- कर्मचारियों की सुरक्षा के चलते भी ये फैसला लिया गया है. सत्र को स्थगित किए जाने का प्रस्ताव राज्यपाल को भेजा जाएगा.

गुरुवार, 16 जुलाई 2020

कमलनाथ बताएं, 15 महीनों में भ्रष्टाचार के अलावा और क्या किया?ः शर्मा


विकास के साथ सम्मान और भारत माता की शान को बनाएं चुनावी मुद्दाः पटेल

भोपाल 16 जुलाई
 कमलनाथ ने सत्ता में आने के लिए प्रदेश के किसानों, युवाओं, बेटियों, बुजुर्गों, महिलाओं को धोखा दिया। 15 महीने के कार्यकाल में प्रदेश में भ्रष्टाचार के अलावा और कुछ नहीं किया। कोरोना संकट से मुकाबले के लिए एक भी मीटिंग नहीं ली और इंदौर में आइफा अवार्ड की तैयारी में लग गए। मेहगांव विधानसभा का प्रत्येक कार्यकर्ता यह जानता है कि कमलनाथ ने प्रदेश को लूटा है। मेहगांव और पूरे प्रदेश की जनता कमलनाथ से पूछना चाहती है कि बताइए आपने इतना भ्रष्टाचार कहां से किया?
यह बात भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने गुरुवार को मेहगांव की वर्चुअल रैली को संबोधित करते हुए कही। शर्मा ने कहा कि मध्यप्रदेश में दुर्भाग्य से 15 महीने पहले एक उद्योगपति सत्ता की कुर्सी पर बैठ गए, जिन्होंने पूरे प्रदेश को छोड़कर केवल छिंदवाड़ा के लिए ही काम किया। कमलनाथ सरकार के वरिष्ठ मंत्री ही कहते थे कि सरकार को कमलनाथ नहीं, पर्दे के पीछे से दिग्विजय सिंह चला रहे हैं। इस सरकार ने गरीबों के लिए बनाई गई संबल योजना को बंद करके गरीबों का हक छीन लिया।कमलनाथ ने बेटियों को कन्यादान योजना में 51 हजार रूपए देने की बात कही, जो आज तक किसी बेटी को नहीं मिला। शादियां हो गईं, बच्चे हो गए और अभी भी वो बेटियां कन्यादान की राशि के लिए आंदोलन कर रही हैं। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत प्रदेश के लिए लाखों आवास स्वीकृत किए, लेकिन कमलनाथ सरकार ने इन आवासों को लौटाकर गरीबों के सिर से छत छीन ली। शर्मा ने कहा कि 2003 के पूर्व दिग्विजय सिंह की सरकार ने प्रदेश को भ्रष्टाचार में डुबाकर बंटाढार कर दिया था। किसी भी राष्ट्रवादी विचार और काम पर प्रहार करना दिग्विजय अपना जन्मसिद्ध अधिकार समझते हैं। इसके बाद आई भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने 15 वर्षो में स्वर्णिम मध्यप्रदेश बनाया।
विकास और भारत माता के गौरव की ही बात करें कार्यकर्ता
वर्चुअल रैली को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल ने कहा कि मुझे एक बार एक शहीद के अंतिम संस्कार में मेहगांव जाने का अवसर मिला है। मैंने देखा है कि वहां के लोगों में दो चीजें सामान्य रूप से पाई जाती हैं। एक तो उनमें मान-सम्मान की चाहत होती है और दूसरी बात यह कि वह देश के लिए मर मिटने को तैयार होते हैं। इसलिए हमें विकास के साथ सम्मान और भारत माता के यश-गौरव को चुनावी मुद्दा बनाना चाहिए।सभी कार्यकर्ताओं से मेरा आग्रह है कि चुनाव में विकास और भारत माता की ही चर्चा हो, किसी व्यक्ति की नहीं। इस तरह जो जीत हासिल होगी,  वह भी भारतीय जनता पार्टी की जीत होगी। इसके लिए संकल्प करें और आगे बढ़ें।

भाजपा के पूर्व विधायक ने की इस्तीफे की पेशकश, मचा हड़कंप



मध्यप्रदेष में भाजपा के पूर्व विधायक रामदयाल प्रभाकर ने पार्टी की सदस्यता और सभी पदों से इस्तीफा देने की पेशकश की है। उन्होंने प्रदेष भाजपा अध्यक्ष को इस्तीफे की पेषकर करते हुए पत्र लिखा है। इस पत्र के बाद भाजपा में हड़कंप मच गया है।
प्रदेष में एक ओर जहां 25 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव को लेकर भाजपा सक्रिय हो गई हैं, वह लगातार वर्चुअल रैली कर प्रचार में जुट गई है। वहीं उसके सामने मंत्रिमंडल विस्तार और फिर विभाग वितरण के बाद अपनों की नाराजगी संकट बनती जा रही है। पहले विधायक अजय विष्नोई सहित अन्य विधायकों और पदाधिकारियों की नाराजगी उसे झेलनी पड़ी और अब दतिया जिले की सेवड़ा विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक रामदयाल प्रभाकर की नाराजगी का सामना करना पड़ रहा है। पूर्व विधायक ने आज प्रदेष भाजपा अध्यक्ष वी डी ष्षर्मा को पत्र लिखकर पार्टी के सभी पदों और सदस्यता से इस्तीफा दिए जाने की पेषकर कर दी है। प्रभाकर ने पत्र में लिखा है कि पार्टी में पुराने कार्यकर्ताओं की भयंकर उपेक्षा, अपमान किया जा रहा है, पार्टी में तानाशाही है। पार्टी हित, जनहित की बात को विरोध करार दिया जा रहा है। कृपया मेरा त्यागपत्र स्वीकार करने की कृपा करें।
गौरतलब है कि भाजपा के सामने मंत्रिमंडल विस्तार के बाद लगातार पूर्व विधायकों, विधायकों और पदाधिकारियों की नाराजगी सामने आ रही है। संगठन द्वारारुठों को मनाने का प्रयास भी किए जा रहे हैं, मगर नाराजगी बढ़ती जा रही है, लेकिन नाराजगी बढ़ती जा रही है।

गृह मंत्री ने कहा अफसर लापरवाही करेगा तो नपेगा


कानून का पालन कराएगी पुलिस, नहीं चलेगा अपराध

मध्यप्रदेष के गुना में किसान परिवार के साथ हुई पुलिस मारपीट की घटना को लेकर राज्य के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि अगर अफसर लापरवाही करेगा तो वह नपेगा। पुलिस कानून का पालन कराएगी, अपराध नहीं चलेगा।
गुना में घटित घटना के बाद आज मीडिया से चर्चा करते हुए गृह मंत्री ने यह बात कही। उन्होंने कहा कि यह मध्यप्रदेष है, यहां पर कानून का राज है। पुलिस कानून का पालन कराएगी, जो पालन नहीं करेगा वह जेल जाएगा। घटना को लेकर जब मुख्य विपक्षी दल ने सरकार पर हमला बोला उसके बाद गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने वीडियो जारी कर कहा कि ‘गुना के कैंट थाना क्षेत्र की घटना का वीडियो देखकर व्यथित हूं। इस तरह की दुर्भाग्यपूर्ण घटनाओं से बचा जाना चाहिए।
वहीं इस घटना को लेकर राहुल गांधी के टवीट पर मिश्रा ने कहा कि जब कांग्रेस की सरकार थी तब प्रीपेड व्यवस्था के तहत अधिकारियों की पोस्टिंग होती थी। हमने जानकारी आते ही कलेक्टर, एसपी, आईजी सब बदल दिए। कमलनाथ के जंगलराज वाले ट्वीट पर उन्होंने कहा, कमलनाथ  की सरकार में दो बच्चे सतना से अपह्रत हुए. उनकी डेड बाडी ही मिली. उनके समय यहां अपराधी पकड़े नहीं जाते थे, बल्कि संरक्षण दिया जाता था। यहां तो कार्रवाई होती है. कोई कितना भी बड़ा अफसर हो, अगर लापरवाही करेगा तो नाप दिया जाएगा। उल्लेखनीय है कि राहुल गांधी ने टवीट कर कहा था कि वायरल वीडियो टवीट कर लिखा कि हमारी लड़ाई इसी सोच और अन्याय के खिलाफ है।
गौरतलब है कि  गुना में  एक घटना सामने आई जिसमें अतिक्रमण हटाने गई पुलिस ने किसान दंपति पर लाठीचार्ज कर दिया. बाद में आहत किसान दंपति ने जहर पीकर खुदकुशी की कोशिश की। इस घटना का वीडियो सामने आने के बाद मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान ने फौरी कार्रवाई करते हुए गुना के कलेक्टर और एसपी को हटा दिया. साथ ही इस घटना की उच्चस्तरीय जांच के आदेश दिए।
यह सिर्फ राजनीति है, किसी के साथ नहीं होगा अन्याय
बसपा प्रमुख मायावती की टिप्पणी पर नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि यह सिर्फ राजनीति है. तय मानिए किसी के साथ अन्याय नहीं होने देंगे। जो घटना घटी दुखद और खेदजनक हैं। जांच दल बनाकर घटना स्थल के लिए रवाना किया है और उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए हैं। जो दोषी होगा उस पर कार्यवाही होगी।  मायावती ने टवीट कर कहा था कि मध्यप्रदेश के गुना पुलिस व प्रशासन द्वारा अतिक्रमण के नाम पर दलित परिवार को कर्ज लेकर तैयार की गई फसल को जेसीबी मशीन से बर्बाद करके उस दम्पत्ति को आत्महत्या का प्रयास करने को मजबूर कर देना अति-क्रूर व अति-शर्मनाक।  इस घटना की देशव्यापी निंदा स्वाभाविक। सरकार सख्त कार्रवाई करे। मायावती ने एक अन्य टवीट में कहा कि एक तरफ भाजपा व इनकी सरकार दलितों को बसाने का ढिंढोरा पीटती है जबकि दूसरी तरफ उनको उजाड़ने की घटनाएं उसी तरह से आम हैं जिस प्रकार से पहले कांग्रेस पार्टी के शासन में हुआ करती थी, तो फिर दोनों सरकारों में क्या अन्तर है? खासकर दलितों को इस बारे में भी जरूर सोचना चाहिए।
प्रदेष को कहां ले जा रही शिवराज सरकार
गुना जिले में घटित इस घटना को लेकर मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने शिवराज सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने ट्विटर पर वीडियो शेयर कर लिखा है कि ये शिवराज सरकार प्रदेश को कहां ले जा रही है। ये कैसा जंगल राज है. गुना में कैंट थाना क्षेत्र में एक दलित किसान दंपत्ति पर बड़ी संख्या में पुलिस कर्मियों द्वारा इस तरह बर्बरता पूर्ण लाठीचार्ज। उन्होंने राहुल गांधी के टवीट को भी रीट्वीट किया है, जिसमें लिखा है कि हमारी लड़ाई इसी सोच और अन्याय के खिलाफ है. साथ ही कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने मध्यप्रदेश कांग्रेस के एक टवीट को रीट्वीट किया है, जिसमें लिखा है कि कांग्रेस ने हमेशा ही गरीबों और किसानों की लड़ाई में उनका साथ दिया है. शिवराज सरकार के इस अमानवीय कृत्य ने भाजपा की तानाशाही को बेनकाब किया है. ये लड़ाई शिवराज सरकार के अंत का आरंभ है।
कांग्रेस का जांच दल करेगा गुना घटना की जांच
प्रदेष के पूर्व मुख्यमंत्री और कंाग्रेस के प्रदेष अध्यक्ष कमलनाथ ने गुना जिले  में किसान परिवार के साथ मारपीट की घटना की जांच के लिए जांच दल का गठन किया है। इस जांच दल में  पूर्व गृहमंत्री बाला बच्चन, रामनिवास रावत, जयवर्धन सिंह, फूल सिंह बरैया, सुरेंद्र चैधरी, हीरालाल अलावा और विभा पटेल को शामिल किया है। यह टीम मौके पर पहुंचकर इस बात की पड़ताल करेगी कि आखिर घटना घटने का मूल कारण क्या था। कांग्रेस का यह जांच दल कल ष्षुक्रवार को घटना की जांच के लिए जाएगा।

बुधवार, 15 जुलाई 2020

नाबालिग लड़कियों को हवस का शिकार बनाने वाले प्यारे मियां गिरफ्तार



राजधानी भोपाल में नाबालिग लड़कियों को हवस का शिकार बनाने वाले प्यारे मियां को आज कश्मीर में गिरफ्तार किया गया। श्रीनगर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर भोपाल पुलिस को सूचना दी। भोपाल पुलिस उसे लेने कष्मीर पहुंची है।
नाबालिग लड़कियों  से दुष्कर्म के आरोपी प्यारे मियां को जम्मू कश्मीर से गिरफ्तार किया गया है। प्यारे मियां मामला सामने आनेके बाद से फरार था और उस पर 30 हजार रुपए का इनाम भी रखा गया था। पुलिस को फरार प्यारे मियां के श्रीनगर में होने की जानकारी मिली थी। इस सूचना के आधार पर श्रीनगर पुलिस के सहयोग से फरार अभियुक्त प्यारे मियां को पकड़ा गया। श्रीनगर पुलिस की सूचना के बाद भोपाल पुलिस का एक दल प्यारे मियां को लेने श्रीनगर पहुंचा है।  भोपाल पुलिस वहां पर गिरफतारी की सभी कार्रवाई पूरी करने के बाद प्यारे मियां को भोपाल लेकर आएगी।
गौरतलब है कि 12 जुलाई को मामला सामने आने के बाद से पुलिस प्यारे मियां की गिरफ्तारी के लिए दबिस दे रही थी। उनके ष्षादी हाल और अपार्टमेंट को भी पुलिस ने अवैध होने के चलते जिला प्रशासन और नगर निगम की मदद से जमींदोज कर दिया था। इसके अलावा उसकी गिरफ्तारी पर 30 हजार रुपए का इनाम भी पुलिस ने घोषित कर रखा था।
यह था मामला
12 जुलाई को पुलिस ने कुछ लड़कियों को पकड़ा था. उस दौरान आरोपी अखबार मालिक प्यारे मियां उन्हें छुड़वाने के लिए थाने पहुंचा था। उसने पुलिस को अपनी पत्रकारिता का रौब दिखाकर धमकाया भी दी थी। तब तक पुलिस को इसके काले कारनामे का पता चल गया था, लेकिन फिर भी पुलिस ने उसे गिरफ्तार नहीं किया था।  प्यारे मियां रातीबड़ थाने स्थित एक फार्महाउस में लड़कियों को लेकर पार्टी में गया था। वहां पर कई रसूखदार शामिल थे। इसके बाद वह लड़कियों को लेकर शाहपुरा स्थित अपने फ्लैट गया था। हालांकि पुलिस ने रसूखदार को बचाने के लिए रातीबड़ में हुई पार्टी को जांच में नहीं लिया। इन तमाम बातों का खुलासा बाल आयोग की टीम जब गौरवी सेंटर में लड़कियों से बातचीत कर रही थी उस दौरान हुआ। अब बाल आयोग भोपाल पुलिस के अधिकारी कर्मचारियों की शिकायत पुलिस महानिदेशक से करेगी।


राहुल 75 साल के बुजुर्गों को सत्ता सौंपते हैं, युवाओं को उभरने नहीं देते


राजस्थान में कांग्रेस द्वारा सचिन पायलट को पदों से हटाने केे बाद मध्यप्रदेष में भी सियासी पारा तेज हो गया है। गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने इसे लेकर कहा कि राहुल गांधी 75 साल के बुजुर्गों को सत्ता सौंपते हैं, युवाओं को वे उभने नहीं देते। वहीं राज्य के मंत्री एंदल सिंह कंसाना ने इसे गुर्जर समाज का अपमान बताते हुए कहा कि गुर्जर समाज इसका बदला राज्य में होने वाले उपचुनाव में लेगा, वह कांग्रेस के पक्ष में मतदान नहीं करेगा।
राजस्थान में कांग्रेस द्वारा सचिन पायलट को पदों से हटाने के बाद राज्य के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने पायलट का समर्थन किया और कहा वे जागे तो, मगर देर से जागे। मिश्रा ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं जो अपनी पार्टी के बुजुर्ग नेताओं की चिंता कर रही हैं और बहन बंगले की चिंता में डूबी हैं, ये पार्टी की चिंता कर रहे हैं तो बहुत है। टुकड़े-टुकड़े गैंग का साथ देने वाले लोग जनता का विश्वास खो चुके हैं। मिश्रा ने कहा कि राहुल गांधी युवाओं को उभरने नहीं देते, 75 साल के बुजुर्गों को सत्ता सौंपते हैं। कांग्रेस तो परिस्थितियों के कारण और झूठ बोलकर सत्ता में आई थी। अब जैसे मध्यप्रदेश में खुद ही टूटकर बिखर गई वैसे ही राजस्थान में टूट रही है।
उपचुनाव में दिखेगा असर
राजस्थान में कांग्रेस की राजनीति में चल रहे उठापटक के बाद प्रदेष भाजपा नेता कांग्रेस पर हमलावर हो गए हैं। हाल में मंत्री बने ऐंदल सिंह कंसाना ने सचिन पायलट को लेकर बयान दिया कि उन्हें कांग्रेस ने जिस तरह पदों से हटाया, उसका असर मध्यप्रदेष की सियासत पर दिखाई देगा। उन्होंने कहा कि वे स्वयं सचिन से बात करेंगे। कंसाना ने कहा कि सचिन का नहीं, बल्कि गुर्जर समाज का अपमान है। उपचुनाव में मध्यप्रदेष का गुर्जर मतदाता कांग्रेस का साथ नहीं देगा। कंसाना ने कहा कि उपचुनाव में 7 सीटें ऐसी हैं, जिन पर गुर्जर समाज परिणामों को प्रभावित करता रहा है।
राजनीति में सब्र होना चाहिएः दिग्विजय
राजस्थान में राजनीतिक उठापटक को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कहा कि राजनीति में सब्र होना चाहिए। सब्र से ही इंसान आगे बढ़ता है। कितने ऐसे लोग हैं, जो इतनी जल्दी राजनीतिक पायदान पर उपर चढ़ते हैं। सिंह ने कहा कि सचिन पायलट को सांसद, केन्द्रीय मंत्री, राजस्थान पार्टी प्रमुख और डिप्टी सीएम बनाया गया, उनकी उम्र क्या है? वह अभी भी युवा है, उसे थोड़ा धैर्य रखना चाहिए। उनकी हरकतें पार्टी के अनुशासन के खिलाफ हैं। 

सिंधिया के मैदान में उतरते ही गर्माया सियासी पारा


दिग्विजय सिंह के छोटे भाई लक्ष्मण ने खोला मोर्चा

मध्यप्रदेष में उपचुनाव को लेकर भाजपा और कांग्रेस नेताओं के बीच बयानबाजी का दौर तेज हो गया है। इस बीच राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया को लेकर कांग्रेस विधायक और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के छोटे भाई लक्ष्मण सिंह ने सिंधिया पर हमला बोला है। उन्होंने सिंधिया समर्थक मंत्रियों को लेकर कहा कि जितने भी कांग्रेस से भाजपा में शामिल होकर मंत्री बने है, वह सभी बेईमान है और इसका साक्षात प्रमाण उनके पास है।
राज्य में उपचुनाव को लेकर मुख्यमंत्री शिवराज ंिसह चैहान और राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मैदानी मोर्चा संभाला है। सिंधिया के मैदान में उतरते ही कांग्रेस ने उन पर हमले तेज कर दिए है। सिंधिया ने देवास जिले के हाटपिपल्या में सभा के दौरान कमलनाथ सरकार को भ्रष्टाचारी सरकार बताया। इसके बाद कांग्रेस विधायक लक्ष्मण सिंह ने उनके खिलाफ मोर्चा खोल दिया। लक्ष्मण सिंह ने कहा कि यदि कांग्रेस की 15 माह के कार्यकाल में सभी भ्रष्टाचारी थे तो सिंधिया भी उसी सरकार में रहे हैं। साथ ही उनके साथ गए सभी विधायक जो दोबारा मंत्री बनाए गए है वह भी भ्रष्टाचार में संलिप्त रहे होंगे। ऐसे में भ्रष्टाचारी मंत्री को दोबारा मंत्री बनाना क्या भ्रष्टाचार के बढ़ावा देना नहीं है।  सिंह ने कहा कि जितने भी कांग्रेस से भाजपा में शामिल होकर मंत्री बने है, वह सभी बेईमान है और इसका साक्षात प्रमाण उनके पास है।
उन्होंने कहा कि वह यह प्रमाण मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वी डी शर्मा तक को उपलब्ध करा सकते हैं। सिंह ने सलाह देते हुए कहा कि यदि सिंधिया और उनके जैसे नेताओं को लगता है कि कांग्रेस भ्रष्टाचार में संलिप्त सरकार थी तो वह 15 माह के कार्यकाल की लोकायुक्त, सीबीआई से जांच करा सकते हैं।
बड़े भाई की तरह हवा हवाई बयान न दें
कांग्रेस विधायक लक्ष्मण सिंह के बयान को लेकर राज्य के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि अगर  लक्ष्मण सिंह के पास किसी के भी खिलाफ भ्रष्टाचार के सबूत हैं, तो वो सार्वजनिक करें। उन्होंने सिंह को मशवरा देते हुए कहा कि तथ्य छिपाना भी गलती है, वे अपने बड़े भाई की तरह हवाई बयान न दें।
सिंधिया भ्रष्टाचार बताएं या जनता से माफी मांगे
कमलनाथ सरकार को भ्रष्टाचार की सरकार बताने वाले बयान को लेकर कांग्रेस ने सिंधिया पर हमला बोला है। कांग्रेस ने आज अपने अधिकारित टवीटर हैंडल पर सिंधिया को चुनौती दी है। कांग्रेस ने टवीट कर ज्योतिरादित्य सिंधिया से सवाल किया है कि सिंधिया कह रहे हैं कि पिछली सरकार में भ्रष्टाचार हुआ है तो सिंधिया को खुली चुनौती है, इन विभागों में हुए एक भ्रष्टाचार बताएं, वर्ना जनता से क्षमा मांगे।  स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, महिला एवं बाल विकास, परिवहन विभाग, श्रम विभाग, स्कूली शिक्षा विभाग, राजस्व खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग। गौरतलब है कि ये सभी विभाग सिंधिया समर्थकों के पास थे।