बुधवार, 15 जुलाई 2020

नाबालिग लड़कियों को हवस का शिकार बनाने वाले प्यारे मियां गिरफ्तार



राजधानी भोपाल में नाबालिग लड़कियों को हवस का शिकार बनाने वाले प्यारे मियां को आज कश्मीर में गिरफ्तार किया गया। श्रीनगर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर भोपाल पुलिस को सूचना दी। भोपाल पुलिस उसे लेने कष्मीर पहुंची है।
नाबालिग लड़कियों  से दुष्कर्म के आरोपी प्यारे मियां को जम्मू कश्मीर से गिरफ्तार किया गया है। प्यारे मियां मामला सामने आनेके बाद से फरार था और उस पर 30 हजार रुपए का इनाम भी रखा गया था। पुलिस को फरार प्यारे मियां के श्रीनगर में होने की जानकारी मिली थी। इस सूचना के आधार पर श्रीनगर पुलिस के सहयोग से फरार अभियुक्त प्यारे मियां को पकड़ा गया। श्रीनगर पुलिस की सूचना के बाद भोपाल पुलिस का एक दल प्यारे मियां को लेने श्रीनगर पहुंचा है।  भोपाल पुलिस वहां पर गिरफतारी की सभी कार्रवाई पूरी करने के बाद प्यारे मियां को भोपाल लेकर आएगी।
गौरतलब है कि 12 जुलाई को मामला सामने आने के बाद से पुलिस प्यारे मियां की गिरफ्तारी के लिए दबिस दे रही थी। उनके ष्षादी हाल और अपार्टमेंट को भी पुलिस ने अवैध होने के चलते जिला प्रशासन और नगर निगम की मदद से जमींदोज कर दिया था। इसके अलावा उसकी गिरफ्तारी पर 30 हजार रुपए का इनाम भी पुलिस ने घोषित कर रखा था।
यह था मामला
12 जुलाई को पुलिस ने कुछ लड़कियों को पकड़ा था. उस दौरान आरोपी अखबार मालिक प्यारे मियां उन्हें छुड़वाने के लिए थाने पहुंचा था। उसने पुलिस को अपनी पत्रकारिता का रौब दिखाकर धमकाया भी दी थी। तब तक पुलिस को इसके काले कारनामे का पता चल गया था, लेकिन फिर भी पुलिस ने उसे गिरफ्तार नहीं किया था।  प्यारे मियां रातीबड़ थाने स्थित एक फार्महाउस में लड़कियों को लेकर पार्टी में गया था। वहां पर कई रसूखदार शामिल थे। इसके बाद वह लड़कियों को लेकर शाहपुरा स्थित अपने फ्लैट गया था। हालांकि पुलिस ने रसूखदार को बचाने के लिए रातीबड़ में हुई पार्टी को जांच में नहीं लिया। इन तमाम बातों का खुलासा बाल आयोग की टीम जब गौरवी सेंटर में लड़कियों से बातचीत कर रही थी उस दौरान हुआ। अब बाल आयोग भोपाल पुलिस के अधिकारी कर्मचारियों की शिकायत पुलिस महानिदेशक से करेगी।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें