गुरुवार, 24 मई 2012
छोटे दलों से गठबंधन करेगी सपा
समाजवादी पार्टी प्रदेश में 2013 के विधानसभा चुनाव के लिए राज्य के छोटे दलों से गठबंधन कर मैदान में उतरेगी़ इसके लिए पार्टी ने अभी से प्रयास शुरु कर दिए हैं़ गठबंधन में वह बसपा व उसकी सोच वाले दलों से दूरी बनाएगी़
समाजवादी पार्टी की मध्यप्रदेश इकाई अब आगामी विधानसभा के लिए सक्रिय हो गई है़ पार्टी ने अभी से मिशन 2013 की तैयारी शुरु कर दी है़ संभागीय सम्मेलनों के साथ ही सोमवार को प्रदेश पदाधिकारियों एवं जिला अध्यक्षों की घोषणा कर समाजवादी पार्टी ने यह संकेत दिए हैं कि वह प्रदेश में एक बड़ा जनाधार जुटाने का प्रयास कर रही है़ सपा द्वारा अब जल्द ही प्रदेश के हर जिले में जिला कार्यकर्ताओं को सक्रिय कर विधानसभा चुनाव के लिए तैयार किया जाएगा़ समाजवादी पार्टी ने मिशन 2013 को लक्ष्य रखते हुए यह रणनीति अपनाई है कि अब प्रदेश पदाधिकारियों की जब भी बैठक हो उसमें राष्ट्रीय नेता भी शामिल हों, इससे पदाधिकारियों के साथ कार्यकर्ताओं को और सक्रिय किया जा सकेगा़ समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष गौरी यादव ने आगामी वर्ष 2013 में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए राज्य के छोटे दलों एवं क्षेत्रीय दलों के साथ गठबंधन कर चुनाव लड़ने की रणनीति तय की है़ इस रणनीति में वह गोंडवाना गणतंत्र पार्टी, समानता दल के अलावा क्षेत्रीय दलों को अपने साथ करके चुनाव लड़ने की योजना तय की है़ सपा इसके अलावा भाजपा और कांग्रेस के बागी उम्मीदवारों पर भी अभी से निगाहें जमाए हुए है़ प्रदेश अध्यक्ष ने नयी कार्यकारिणी घोषित करने के साथ यह तय कर दिया है कि पदाधिकारी कांग्रेस और भाजपा के ऐसे नेताओं पर निगाह रखें जिन्हें ये पार्टियां टिकट नहीं देंगी, मगर उनका क्षेत्रों में अच्छा खासा दबदबा हो़ ऐसे उम्मीदवारों की सूची तैयार करने का काम भी पदाधिकारियों को प्रदेश अध्यक्ष ने सौंपा है़
प्रदेश अध्यक्ष गौरी यादव ने कहा कि वे आगामी चुनाव के लिए अभी से छोटे दलों से संपर्क कर रहे हैं़ उन्होंने बामपंथी विचारधारा वाले दलों के नेताओं से भी इस संबंध में संपर्क किया है़ इसके अलावा वे गोंगपा व समानता दल के नेताओं से भी संपर्क कर इस संबंध में जल्द ही चर्चा करेंगे़ श्री यादव ने इस बात से साफ मना कर दिया कि सपा राज्य में बहुजन समाजवादी पार्टी या फिर उस जैसे विचार वाले दल या लोगों से किसी तरह को गठबंधन नहीं करेंगे़ उन्होंने बताया कि पार्टी द्वारा बघेलखंड में जल्द ही एक बड़ा कार्यक्रम किया जाएगा, जिसमें उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को आमंत्रित किया जाएगा़
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें