गुरुवार, 24 मई 2012
निशाने पर आदिवासी नेता
गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के निशाने पर अब भाजपा के आदिवासी नेता और मंत्री आ गए हैं़ पार्टी ने इन नेताओं के खिलाफ अभियान चलाकर आदिवासी मतदाता के बीच पहुंचकर उनकी पोल खोलने की रणनीति बनाई है़ गोंगपा द्वारा पूर्व सांसद फग्गनसिंह कुलस्ते और पूर्व मंत्री एवं भाजपा के अनुसूचित जनजाति मोर्चा के अध्यक्ष ओमप्रकाश धुर्वे के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है़ दोनों ही नेताओं की संपत्ति की जांच की मांग गोंगपा ने की है़ इसके बाद भाजपा के अन्य आदिवासी पदाधिकारियों के खिलाफ भी ऐसा ही अभियान चलाने की बात पार्टी द्वारा की जा रही है़
गोंडवाना गणतंत्र पार्टी द्वारा अब भारतीय जन पार्टी के उन आदिवासी नेताओं के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है जो पार्टी में पदाधिकारी हैं या फिर सरकार में मंत्री़ गोंगपा ने आदिवासी नेताओं का विरोध पूर्व सांसद फग्गनसिंह कुलस्ते का विरोध कर शुरु किया है़ पार्टी द्वारा कुलस्ते के खिलाफ मंडला जिले में आदिवासियों मतदाता के बीच पहुंचकर उनके द्वारा आदिवासियों की उपेक्षा कर संपत्ति किस तरह बनाई गई इसकी जानकारी दी जा रही है़ इसके अलावा कुलस्ते के विरोध में पूर्व में धरना-प्रदर्शन भी पार्टी द्वारा किया जा रहा है़ कुलस्ते के अलावा पूर्व मंत्री और भाजपा के अनुसूचित जनजाति मोर्चा के अध्यक्ष एवं डिण्डोरी जिला पंचायत के अध्यक्ष ओमप्रकाश धुर्वे के खिलाफ अब गोंगपा ने अभियान छेड़ा है़ इसकी शुरुआत बीते सप्ताह डिण्डोरी जिले के करंजिया में दिए गए धरना प्रदर्शन से शुरु हुई़ गोंगपा द्वारा यह धरना श्री धुर्वे के खिलाफ था़ पार्टी पदाधिकारियों का कहना है कि धुर्वे द्वारा लगातार आदिवासियों की उपेक्षा की जाती रही है़
गोंगपा के राष्ट्रीय महासचिव श्याम मरकाम ने कहा कि धुर्वे के खिलाफ लोकयुक्त में जांच होने के बाद मामला लंबित है, उन पर कार्रवाई नहीं की गई है़ इसके अलावा वे जब मंत्री रहे तब डिण्डोरी जिले में विकासकार्यों के लिए करीब 24 करोड़ रुपए शासन से आए थे, जिसमें से मात्र 12 करोड़ रुपए ही खर्च हुए हैं़ शेष राशि का कोई अता-पता नहीं है़ श्री मरकाम ने कहा कि हमने धरना देकर मुख्यमंत्री से मांग की है कि वे धुर्वे की संपत्ति की जांच कराएं़ श्री मरकाम ने आरोप लगाया कि धुर्वे जिला पंचायत अध्यक्ष हैं और वे आदिवासी सरपंचों पर दबाव देकर काम कराने का प्रयास करते हैं़ उन्होंने आरोप लगाया कि धुर्वे द्वारा डिण्डोरी जिले के सरपंचों को धारा 40 का डर दिखाकर काम करा रहे हैं़ सरपंच न चाहकर भी उनके अनुसार काम कर रहे हैं़ श्री मरकाम ने कहा कि पार्टी ने मुख्यमंत्री से श्री धुर्वे के एनजीओ और उनकी संपत्ति की जांच कराने की मांग की है़
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें