बुधवार, 26 अप्रैल 2023

पंद्रह दल हुए संगठित, बनाया मोर्चा, उतरेंगे मैदान में

भोपाल। विधानसभा चुनाव को लेकर प्रदेश के पंद्रह छोटे दलों ने मिलकर मोर्चा बनाकर चुनाव मैदान में उतरने का फैसला किया है। इन दलों ने मोर्चा का नाम दिया है अपनी सरकार बनाओ-संविधान बचाओ।

प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी सहित सपा, बसपा की सक्रियता तो अब तक मैदान में नजर आ रही थी। वहीं अब राज्य के पंद्रह ऐसे दलों ने मोर्चा बनाया है, जिनका वजूद तो नजर नहीं आता, मगर संगठित होने के चलते जातिगत समीकरण बैठाते हुए ये दल प्रत्याशी का समीकरण जरूर बिगाड़ सकते हैं। इन दलों ने आज फैसला किया है कि ये सभी मिलकर मोर्चा के नेतृत्व में चुनाव मैदान में उतरेंगे। राजधानी के गांधी भवन में आज हुई इन दलों की बैठक राष्ट्रीय समानता दल के प्रदेश अध्यक्ष महेश कुशवाहा के नेतृत्व में हुई। दलों ने सरकार बनाओ-संविधान बचाओ मोर्चा का गठन किया। इस मोर्चा में फिलहाल 15 दल शामिल हैं। बैठक में प्रदेश की सभी 230 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने का दावा किया है। हालांकि नए मोर्चे का अधिक फोकस आदिवासी बाहुल्य 80 सीटों पर रहेगा। आदिवासी क्षेत्रों में तीसरा मोर्चा अधिक ध्यान देगा।
मोर्चा में ये दल हैं शामिल
राष्ट्रीय समानता दल, समतामूलक समाज पार्टी, भारतीय गोंडवाना पार्टी, जनविकास पार्टी, ओबीसी महासभा, भारतीय वीरदल, राश्टीय गोंडवाना गणतंत्र पार्टी, सामाजिक परिवर्तन मिशन, आरक्षित समाज पार्टी, क्रांति जनशक्ति पार्टी, परिवर्तन पार्टी ऑफ़ इंडिया’, इंक़लाब विकास दल, असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहाद-उल मुस्लिमीन, आदिवासी संगठन जयस और कुशवाह महासभा है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें