बुधवार, 26 अप्रैल 2023

भाजपा, कांग्रेस के टिकट से वंचित नेताओं को टिकट देगी आप

भोपाल। आम आदमी पार्टी के सांसद संदीप पाठक ने आज कहा कि भाजपा और कांग्रेस के टिकट से वंचित नेताओं को आम आदमी पार्टी टिकट देगी। उन्होंने कहा कि दोनों ही दलों के ऐसे कई नेता हैं, जो सालों से काम कर रहे हैं, मगर टिकट के वक्त इन नेताओं की उपेक्षा की जाती है।

पाठक ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि भाजपा और कांग्रेस के कई अच्छे नेता ज़मीनी तौर पर काम कर रहे हैं, लेकिन कुछ नेताओं को पार्टी ज़रूरत के हिसाब से पद नहीं देती है. कई ऐसे नेता है, जो सालों साल काम किए जा रहे है, लेकिन इतनी प्राथमिकता नहीं दी गई. आम आदमी पार्टी ऐसे नेताओं के लिए हमेशा दरवाज़े खोली हुई है. ऐसे नेताओं को हमारी पार्टी में कई मौके दिए जाएंगे, लेकिन सिर्फ जोड़ तोड़ की राजनीति हमारा काम नहीं है.
पाठक ने कहा कि जब केजरीवाल मुख्यमंत्री बने तब उन्हें बहुत छोटा मकान दिया गया। उनका घर जर्जर परिस्थिति में था। इसलिए उसे तोड़कर बनाया गया। सरकारी मकान की कई जगह से छत टूट रही थी। इसके बाद इस सरकारी मकान को नए सिरे से बनाये जाने का फैसला लिया गया। अगर केजरीवाल साहब के सरकारी मकान की तुलना करनी ही तो दूसरे के सरकारी मकान से की जानी चाहिए।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें