रविवार, 19 जुलाई 2020

भाजपा संगठन में बदलाव के लिए मंथन


मध्यप्रदेष में भाजपा के प्रदेष अध्यक्ष अब प्रदेष संगठन में बदलाव के लिए तैयारी करने लगे है। इसके लिए मंथन भी तेज हो गया है। भाजपा प्रदेष मुख्यालय पर आज  प्रदेष संगठन महामंत्री सुहास भगत के साथ प्रदेष अध्यक्ष वीडी ष्षर्मा ने इसे लेकर मंथन किया।
प्रदेष अध्यक्ष बनने के बाद से वी डी ष्षर्मा  संगठन मंे बदलाव के संकेत दे रहे थे। पिछले पांच सालों बाद अब जो संगठन में बदलाव होने जा रहा है,उसमें भाजपा के अलावा सिंधिया समर्थकों को भी स्थान दिए जाने को लेकर चर्चा है। इस पर आज प्रदेष भाजपा कार्यालय में मंथन हुआ। बताया जा रहा है कि ष्षर्मा उपचुनाव के पहले संगठन में बदलाव करना चाहते हैं, ताकि असंतोश को रोका जा सके। मंत्रिमंडल विस्तार के बादजो असंतोश उभरा है,उसे रोकने के लिए अब संगठन में जल्द बदलाव कर असंतुश्टों को रोकने का प्रयास किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि ष्षर्मा संगठन में जातिगत, क्षेत्रीय संतुलन के साथ युवाओं को ज्यादा मौका देना चाह रहे है।  इसे लेकर आज प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और संगठन महामंत्री सुहास भगत ने नामों को लेकर बंद कमरे में चर्चा हुई। इसके बाद अब मुख्यमंत्री षिवराज सिंह चैहान से चर्चा कर संगठन के अलावा नई कार्यकारिणी गठन पर मंथन किया जाएगा। बताया जा रहा है कि ष्षर्मा इसी सप्ताह मुख्यमंत्री के साथ बैठक करके संगठन में बदलाव के साथ साथ नई कार्यकारिणी गठन को अंतिम रुप दे सकते हैं।

दिग्विजय राजा नहीं, राजा तो सिंधिया हैं


मंत्री विजय शाह ने कहा नकली राजा और व्यापारी भाई ज्यादा नहीं  चल पाओगे

मध्यप्रदेश में एक ओर कांग्रेस ज्योतिरादित्य सिंधिया को निशाने पर लिए हुए है और उनके खिलाफ लगातार बयानबाजी कर रही है। वहीं  भाजपा विधायक और मंत्री राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया के पक्ष में लगातार बयान देकर कांग्रेस नेताओं को घेर रही हैं। इसके तहत अब राज्य के वनमंत्री और अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहे विजय शाह ने सिंधिया का समर्थन करते हुए दिग्विजय सिंह को नकली राजा और सिंधिया को असली राजा बता दिया है। शाह यही नहीं रुके उन्होंने कहा कि नकली राजा और व्यापारी भाई ज्यादा नहीं चल पाएंगे।
मंत्री बनाए जाने के बाद अपने गृह नगर खंडवा पहुंचे वनमंत्री ने ये बात खंडवा जिला कार्यालय में आयोजित उनके सम्मान समारोह में कहीं। शाह के लिए आयोजित इस कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ता एक बार फिर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते नजर नहीं आए। समारोह के दौरान बड़ी संख्या मंे पहुंचे कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने सिंधिया के भाजपा में शामिल होने को उनका उचित निर्णय बताया। शाह ने कहा कि प्रदेश में नकली राजाओं का हुजूम है। उन्होंने कहा कि दिग्विजय सिंह राजा नहीं हैं,असली राजा तो सिंधिया हैं। शाह ने कहा कि कांग्रेस के नकली राजा और व्यापारी भाई कमलनाथ ज्यादा नहीं चल पाएंगें। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनाने में कमलनाथ के साथ ज्योतिरादित्य सिंधिया ने खूब मेहनत की थी, मगर पार्टी ने उनका अपमान किया। सिंधिया समर्थक विधायकों द्वारा विधायकी छोड़ने को लेकर उन्होंने कहा कि विधायकी छोड़ना आसान बात नहीं है, सिंधिया समर्थक विधायकों ने जनहित में अपनी विधायकी भी छोड़ी। उन्होंने कहा कि  सिंधिया ने अपमान बर्दाश्त नहीं किया, जनता के हित में कांग्रेस छोड़ दी। जो वादे शिवराज और सिंधिया ने किए हैं, वे सभी पूरे होंगे। 


शनिवार, 18 जुलाई 2020

सिंधिया और उनके पीए पर भी दर्ज हो राजद्रोह का प्रकरण


कांग्रेस ने की मांग,ग्वालियर आईजी को दिया आवेदन

राजस्थान पुलिस द्वारा केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्रसिंह , संजय जैन और कांग्रेस विधायक भंवरलाल के खिलाफ विधायकों की खरीद फरोख्त मामले को लेकर राजद्रोह का प्रकरण दर्ज किए जाने के बाद मध्यप्रदेष में भी कांग्रेस ने ज्योतिरादित्य सिंधिया और उनके पीए के खिलाफ राजद्रोह का मामला दर्ज करने की मांग की है। कांग्रेस ने ग्वालियर अंचल के आईजी को इस मांग का आवेदन आज सौंपा है।
कांग्रेस की मीडिया प्रभारी (ग्वालियर-चम्बल संभाग) के.के.  मिश्रा ने कहा कि गत 11 जून, 2020 को ग्वालियर संभाग के आई.जी. को कांग्रेस के एक शिष्ट मंडल ने कथित वायरल आडियो की सी.डी. के साथ लिखित शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें वर्ष 2018 के संपन्न विधानसभा चुनाव में अशोक नगर निर्वाचन क्षेत्र से अपनी बहू अनिता दोहरे की कांग्रेस से उम्मीद्वारी हेतु पूर्व पार्षद रही  अनिता जैन ने और ज्योतिरादित्य सिंधिया के बीच हुई बातचीत का उल्लेख है। इसमें उम्मीदवार बनने के लिए सिंधिया के पी.ए. पाराशर के कहने पर किसी अग्रवाल के घर 50 लाख रूपए रखने की बात कही गई है। आडियो में यह महत्वपूर्ण तथ्य भी सामने आया है कि जैन को इस विषयक फोन भी  सिंधिया के यहां से आया था । वार्तालाप में उक्त महिला सिंधिया से स्पष्ट तौर पर कह रही हैं कि 50 लाख रूपए पाराशर के कहने पर हमने उल्लेखित अग्रवाल के घर रखवा दिये हैं, इस गंभीर आरोप पर सिंधिया द्वारा कोई, किसी भी प्रकार की सफाई प्रतिक्रिया नहीं दी गई, बल्कि सरकार बनने के बाद उसे कहीं और उपकृत किए जाने की बात कही गई है, जो एक गंभीर राजनैतिक कदाचरण है।

वक्त खुद को नेता बनाने का नहीं, पार्टी, संगठन को मजबूत करने का है


पूर्व मंत्री ने पार्टी नेताओं को दी सलाह

मध्यप्रदेष कांग्रेस में विधायकों द्वारा लगातार इस्तीफा ेदेने को लेकर राज्य के पूर्व मंत्री उमंग सिंघार ने चिंता जताई है। उन्होंने पार्टी नेताओं से कहा है कि आज वक्त नेता बनने का नहीं, बल्कि पार्टी और संगठन को मजबूत करने का है।
प्रदेष कंाग्रेस में ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ गए 22 विधायकों के बाद एक एक कर एक सप्ताह के अंदर दो और कांग्रेस विधायकों ने विधायकी छोड़कर भाजपा की सदस्यता ले ली। इसके बाद पार्टी में चिंता खड़ी हो गई है। उपचुनाव को लेकर रणनीति बना रही कांग्रेस के लिए विधायकों द्वारा लगातार पार्टी छोड़ना चिंता बन गया है। इसके चलते राज्य के पूर्व वन मंत्री उमंग सिंघार ने आज टवीट कर पार्टी नेताओं से आग्रह किया है कि आज का वक्त खुद को नेता बनाने का नहीं है. बल्कि पार्टी और संगठन को मजबूत करने का वक्त है।
सिंघार का यह टवीट विधायकों द्वारा विधायकी छोड़कर भाजपा में ष्षामिल होने के बाद किया है। माना जा रहा है कि सिंघार ने इस टवीट के जरिए एक बार फिर राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह पर निषाना साधा है। सिंघार वैसे भी पहले से ही सिंह के खिलाफ मोर्चा खोले हुए हैं।
पीड़ा वर्तमान हालात बताने के लिए काफी
राज्य के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने उमंग सिंघार के टवीट को रिटवीट कर लिखा है कि कमलनाथ  सरकार में मंत्री रहे इस युवा नेता की यह पीड़ा कांग्रेस की वर्तमान हालत बताने के लिए काफी है। उन्होंने लिखा है कि ये विलुप्त होती पार्टी अपने घर से उठने वाली आवाज सुन नहीं रही और अपनी हताशा हमारी पार्टी पर व्यक्त कर रही है।
षिवराज पर कसा तंज
पूर्व मंत्री उमंग सिंघार ने एक और टवीट कर षिवराज सिंह चैहान पर भी तंज कसा है। उन्होंने हाल ही में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ द्वारा षिवराज सिंह चैहान के साले संजय सिंह को पार्टी का उपाध्यक्ष नियुक्त कर उपचुनाव की जो जिम्मेदारी सौपी है। उसे लेकर भी टवीट किया करते हुए लिखा है कि सालेजी आप तो धर्म की लड़ाई लड़ने कांग्रेस में आ गए, मगर आपके जीजाजी अधर्मियों के बीच फंसे हुए हैं (जैसे शोले पिक्चर के बगैर हाथ वाले ठाकुर साब) क्या उन्हें भी कांग्रेस में लाएंगे ?

दिग्विजय ने सिंधिया से पूछा बहादुर लोग तो ऐसा नहीं करते


सिंधिया के भाजपा में जाने को लेकर अब भी दुखी है कांग्रेस के नेता


राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने भी टवीट कर कांग्रेस छोड़ भाजपा में षामिल हुए ज्योतिरादित्य सिंधिया से पूछा है लोकसभा चुनाव में हार के बाद क्या आपने दुष्मन के सामने आत्मसर्पण नहीं कर दिया। बहादुर लोग तो ऐसा नहीं करते।
ज्योतिरादित्य सिंधिया के भाजपा में जाने के बाद से मध्यप्रदेष कांग्रेस अब तक सदमें से उबर नहीं पाई है। कांग्रेस नेता और वरिश्ठ पदाधिकारी अब भी हर दिन उन्हें कोसते नजर आ रहे है। इसके चलते आज राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने भी एक टवीट किया है। वैसे सिंह पहले भी टवीट के जरिए इस बात पर दुख व्यक्त कर चुके हैं, सिंधिया के पार्टी छोड़कर जाने से मुझे दुख हुआ है। आज फिर से सिंह ने टवीट कर कहा कि महाराज आपको कांग्रेस ने जब इतना मौका दिया तो फिर बिना सोनिया, राहुल, डा मनमोहन सिंह से मिले आप क्यों चले गए। उन्होंने आगे लिखा है कि जिसने आपको लोकसभा चुनाव में पराजित किया? क्या आपने हार स्वीकार कर दुश्मन के सामने आत्मसमर्पण नहीं कर दिया? बहादुर लोग तो ऐसा नहीं करते।
वहीं एक अन्य ट्वीट कर दिग्विजय ने कृषि मंत्री के बयान पर सिंधिया से सवाल पूछते हुए कहा कि ‘महाराज भाजपा के कृषि मंत्री कमल पटेल कहते है किसानों का कर्ज माफ करना पाप है। क्या आप उनके बयान से सहमत हैं? यदि शिवराज चैहान कांग्रेस सरकार ने किसानों का कर्ज माफ करने की जो प्रक्रिया शुरू की थी, वह उसे पूरा नहीं करते हैं तो क्या आप मध्यप्रदेष सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरेंगे? देखते हैं।

शुक्रवार, 17 जुलाई 2020

कांग्रेस के एक और विधायक ने दिया इस्तीफा


मध्यप्रदेष में कांग्रेस विधायकों के इस्तीफा देने का सिलसिला जारी है। आज बुरहानपुर जिले की नेपानगर विधानसभाा सीट से विधायक सुमित्रा देवी कासडेकर ने विधायक पद से इस्तीफा दे दिया है। इसके साथ ही राज्य में अब 26 विधानसभा सीटों के लिए उपचुनाव होना भी तय हो गया है।
मध्यप्रदेष में कांग्रेस पार्टी को एक के बाद एक झटके लग रहे हैं। कांग्रेस के बड़ामलहरा विधानसभा क्षेत्र से विधायक प्रद्युम्न सिंह लोधी द्वारा इस्तीफा दिए जाने के बाद अब राज्य में नेपानगर विधानसभा सीट से विधायक सुमित्रा देवी कासडेकर ने आज इस्तीफा दे दिया। सुमित्रा देवी नेपानगर विधानसभा सीट से पहली बार विधायक चुनकर आई थी।  मुखर और दमदार प्रवक्ता के रूप में पार्टी में उनकी छवि थी। लेकिन आज इस्तीफा देकर कांग्रेस को बड़ा झटका दिया है।
गौरतलब है कि सिंधिया समर्थक 22 विधायकों के इस्तीफे के बाद हाल ही में कांग्रेस के एक विधायक प्रद्युम्न सिंह ने इस्तीफा दिया था। इसके बाद आज सुमित्रा देवी ने इस्तीफा दिया है। इस तरह अब राज्य में अब 26 सीटों पर विधानसभा के उपचुनाव होंगे।  वर्तमान में 22 विधायकों के इस्तीफे के बाद मध्यप्रदेश में कांग्रेस विधायकों की संख्या 92 हो गई थी, लेकिन सुमित्रा देवी के पार्टी छोड़ने के बाद मध्यप्रदेश में कांग्रेस विधायकों की संख्या 90 हो गई है। वही बीजेपी विधायकों की संख्या 107 है, अब 24 की जगह 26 सीटों पर उपचुनाव होंगे।यही चुनाव तय करेंगे कि कांग्रेस एमपी में वापसी करेगी या फिर बीजेपी सरकार बचाने में कामयाब होगी।
घटिया और सौदेबाजी की राजनीति कर रही भाजपाः कमलनाथ
नेपानगर विधायक द्वारा इस्तीफा दिए जाने को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा है कि यह तो मैं पहले से जानता था, यह जो बोली की राजनीति है, जिसमें संविधान की कोई चिंता नहीं है। जिसमें सिद्धांतों की कोई चिंता नहीं है और वह पार्टी ऐसा कहती रही है कि हम नैतिक और स्वस्थ राजनीति करते हैं. आज सबसे घटिया और सौदेबाजी की राजनीति पूरे देश में भाजपा कर रही है। 

दिग्विजय ने कहा मेरी भूमिका की जांच कराएं शिवराज


गुना में दलित किसान दंपित्त से मारपीट मामले पर सियासत, सिंह ने कहा प्रदेष भाजपा अध्यक्ष को सौंपी जाए जांच

मध्यप्रदेष के गुना जिले में दलित किसान दंपति के साथ पुलिस मारपीट मामले में अब सियासत तेज हो गई है। प्रदेष भाजपा अध्यक्ष वी डी ष्षर्मा ने घटना को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह की भूमिका पर सवाल उठाते हुए जांच की मांग की थी। षर्मा के इस बयान पर आज दिग्विजय सिंह ने पलटवार करते हुए मुख्यमंत्री षिवराज ंिसह चैहान से उनकी जांच कराने की मांग कर डाली और कहा कि जांच वी डी षर्मा को सौंपी जाए।
गुना जिले में दलित किसान और उसकी पत्नी के साथ हुई मारपीट मामले को लेकर सियासत तेज हो गई है। इसे लेकर कंाग्रेस हमलावर है और लगातार षिवराज सरकार पर हमले करते हुए मुसीबत खड़ी कर रही है। वहीं अब सरकार ने कांग्रेस को घेरना ष्षुरु कर दिया है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वी डी शर्मा ने घटना को कांग्रेस और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह से जोड़ते हुए कहा कि गुना की घटना के बहाने कांग्रेस मध्यप्रदेश के सामाजिक वातावरण को बिगाड़ने का षडयंत्र कर रही हैं। शर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार इस घटना की जांच तो करा रही है, लेकिन इस मामले में दिग्विजय सिंह की भूमिका की भी जांच होनी चाहिए। इस प्रश्न का जवाब खोजा जाना चाहिए कि आखिर किसकी शह पर गब्बू पारदी ने इस जमीन पर कब्जा करने की हिम्मत जुटाई।  शर्मा द्वारा दिग्विजय सिंह पर किए गए इस हमले के बाद दिग्विजय सिंह ने भी ट्विटर के माध्यम से वीडी शर्मा पर पलटवार किया। साथ ही जांच का स्वागत भी किया।  सिंह ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि मैं भाजपा अध्यक्ष वी डी शर्मा द्वारा गब्बू पारधी और मेरे संबंधों की जांच की मांग का स्वागत करता हूं। मैं शिवराज सिंह  से अनुरोध करता हूंकि इसकी जांच वी डी शर्मा  को ही सौंपी जाए। यह भी जांच करें कि शासकीय भूमि पर कब्जा हटाने की कार्रवाई भाजपा के 15 साल के शासनकाल में क्यों नहीं की गयी ?
कांग्रेस सिर्फ टवीट पर ही करेंगे राजनीति
गुना घटना पर कांग्रेस की जांच कमेटी पर गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि कोरोना काल मे कंग्रेस स्तरहीन राजनीति से बाज नही आ रही है। कांग्रेस के  अपने कार्यकाल में ऐसे कई घटना हुई है, इस पर कांग्रेस को पहले जबाब देना चाहिए। कांगे्रस के समय शिवपुरी में एक महिला के साथ दबंग लोगों ने अत्याचार किया लेकिन उस पर कोई कार्यवाही नही हुई। मुुख्यमंत्री ने जानकारी मिलते ही कलेक्टर एसपी को हटा दिया था। कांग्रेस ने अपने शासन काल मे इस तरफ की किसी भो घटना पर कार्यवाही नहीं की। हमने गुना मामले में बड़ी कार्यवाही की है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का जांच दल क्या रिपोर्ट लाएगा, कांग्रेस की जांच कमेटी हमारी बुराई ही करेगी। कांग्रेसी सिर्फ टवीट पर ही राजनीति करेंगे।