शुक्रवार, 17 जुलाई 2020

कांग्रेस के एक और विधायक ने दिया इस्तीफा


मध्यप्रदेष में कांग्रेस विधायकों के इस्तीफा देने का सिलसिला जारी है। आज बुरहानपुर जिले की नेपानगर विधानसभाा सीट से विधायक सुमित्रा देवी कासडेकर ने विधायक पद से इस्तीफा दे दिया है। इसके साथ ही राज्य में अब 26 विधानसभा सीटों के लिए उपचुनाव होना भी तय हो गया है।
मध्यप्रदेष में कांग्रेस पार्टी को एक के बाद एक झटके लग रहे हैं। कांग्रेस के बड़ामलहरा विधानसभा क्षेत्र से विधायक प्रद्युम्न सिंह लोधी द्वारा इस्तीफा दिए जाने के बाद अब राज्य में नेपानगर विधानसभा सीट से विधायक सुमित्रा देवी कासडेकर ने आज इस्तीफा दे दिया। सुमित्रा देवी नेपानगर विधानसभा सीट से पहली बार विधायक चुनकर आई थी।  मुखर और दमदार प्रवक्ता के रूप में पार्टी में उनकी छवि थी। लेकिन आज इस्तीफा देकर कांग्रेस को बड़ा झटका दिया है।
गौरतलब है कि सिंधिया समर्थक 22 विधायकों के इस्तीफे के बाद हाल ही में कांग्रेस के एक विधायक प्रद्युम्न सिंह ने इस्तीफा दिया था। इसके बाद आज सुमित्रा देवी ने इस्तीफा दिया है। इस तरह अब राज्य में अब 26 सीटों पर विधानसभा के उपचुनाव होंगे।  वर्तमान में 22 विधायकों के इस्तीफे के बाद मध्यप्रदेश में कांग्रेस विधायकों की संख्या 92 हो गई थी, लेकिन सुमित्रा देवी के पार्टी छोड़ने के बाद मध्यप्रदेश में कांग्रेस विधायकों की संख्या 90 हो गई है। वही बीजेपी विधायकों की संख्या 107 है, अब 24 की जगह 26 सीटों पर उपचुनाव होंगे।यही चुनाव तय करेंगे कि कांग्रेस एमपी में वापसी करेगी या फिर बीजेपी सरकार बचाने में कामयाब होगी।
घटिया और सौदेबाजी की राजनीति कर रही भाजपाः कमलनाथ
नेपानगर विधायक द्वारा इस्तीफा दिए जाने को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा है कि यह तो मैं पहले से जानता था, यह जो बोली की राजनीति है, जिसमें संविधान की कोई चिंता नहीं है। जिसमें सिद्धांतों की कोई चिंता नहीं है और वह पार्टी ऐसा कहती रही है कि हम नैतिक और स्वस्थ राजनीति करते हैं. आज सबसे घटिया और सौदेबाजी की राजनीति पूरे देश में भाजपा कर रही है। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें