सिंधिया के भाजपा में जाने को लेकर अब भी दुखी है कांग्रेस के नेता
राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने भी टवीट कर कांग्रेस छोड़ भाजपा में षामिल हुए ज्योतिरादित्य सिंधिया से पूछा है लोकसभा चुनाव में हार के बाद क्या आपने दुष्मन के सामने आत्मसर्पण नहीं कर दिया। बहादुर लोग तो ऐसा नहीं करते।
ज्योतिरादित्य सिंधिया के भाजपा में जाने के बाद से मध्यप्रदेष कांग्रेस अब तक सदमें से उबर नहीं पाई है। कांग्रेस नेता और वरिश्ठ पदाधिकारी अब भी हर दिन उन्हें कोसते नजर आ रहे है। इसके चलते आज राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने भी एक टवीट किया है। वैसे सिंह पहले भी टवीट के जरिए इस बात पर दुख व्यक्त कर चुके हैं, सिंधिया के पार्टी छोड़कर जाने से मुझे दुख हुआ है। आज फिर से सिंह ने टवीट कर कहा कि महाराज आपको कांग्रेस ने जब इतना मौका दिया तो फिर बिना सोनिया, राहुल, डा मनमोहन सिंह से मिले आप क्यों चले गए। उन्होंने आगे लिखा है कि जिसने आपको लोकसभा चुनाव में पराजित किया? क्या आपने हार स्वीकार कर दुश्मन के सामने आत्मसमर्पण नहीं कर दिया? बहादुर लोग तो ऐसा नहीं करते।
वहीं एक अन्य ट्वीट कर दिग्विजय ने कृषि मंत्री के बयान पर सिंधिया से सवाल पूछते हुए कहा कि ‘महाराज भाजपा के कृषि मंत्री कमल पटेल कहते है किसानों का कर्ज माफ करना पाप है। क्या आप उनके बयान से सहमत हैं? यदि शिवराज चैहान कांग्रेस सरकार ने किसानों का कर्ज माफ करने की जो प्रक्रिया शुरू की थी, वह उसे पूरा नहीं करते हैं तो क्या आप मध्यप्रदेष सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरेंगे? देखते हैं।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें