गुना में दलित किसान दंपित्त से मारपीट मामले पर सियासत, सिंह ने कहा प्रदेष भाजपा अध्यक्ष को सौंपी जाए जांच
मध्यप्रदेष के गुना जिले में दलित किसान दंपति के साथ पुलिस मारपीट मामले में अब सियासत तेज हो गई है। प्रदेष भाजपा अध्यक्ष वी डी ष्षर्मा ने घटना को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह की भूमिका पर सवाल उठाते हुए जांच की मांग की थी। षर्मा के इस बयान पर आज दिग्विजय सिंह ने पलटवार करते हुए मुख्यमंत्री षिवराज ंिसह चैहान से उनकी जांच कराने की मांग कर डाली और कहा कि जांच वी डी षर्मा को सौंपी जाए।
गुना जिले में दलित किसान और उसकी पत्नी के साथ हुई मारपीट मामले को लेकर सियासत तेज हो गई है। इसे लेकर कंाग्रेस हमलावर है और लगातार षिवराज सरकार पर हमले करते हुए मुसीबत खड़ी कर रही है। वहीं अब सरकार ने कांग्रेस को घेरना ष्षुरु कर दिया है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वी डी शर्मा ने घटना को कांग्रेस और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह से जोड़ते हुए कहा कि गुना की घटना के बहाने कांग्रेस मध्यप्रदेश के सामाजिक वातावरण को बिगाड़ने का षडयंत्र कर रही हैं। शर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार इस घटना की जांच तो करा रही है, लेकिन इस मामले में दिग्विजय सिंह की भूमिका की भी जांच होनी चाहिए। इस प्रश्न का जवाब खोजा जाना चाहिए कि आखिर किसकी शह पर गब्बू पारदी ने इस जमीन पर कब्जा करने की हिम्मत जुटाई। शर्मा द्वारा दिग्विजय सिंह पर किए गए इस हमले के बाद दिग्विजय सिंह ने भी ट्विटर के माध्यम से वीडी शर्मा पर पलटवार किया। साथ ही जांच का स्वागत भी किया। सिंह ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि मैं भाजपा अध्यक्ष वी डी शर्मा द्वारा गब्बू पारधी और मेरे संबंधों की जांच की मांग का स्वागत करता हूं। मैं शिवराज सिंह से अनुरोध करता हूंकि इसकी जांच वी डी शर्मा को ही सौंपी जाए। यह भी जांच करें कि शासकीय भूमि पर कब्जा हटाने की कार्रवाई भाजपा के 15 साल के शासनकाल में क्यों नहीं की गयी ?
कांग्रेस सिर्फ टवीट पर ही करेंगे राजनीति
गुना घटना पर कांग्रेस की जांच कमेटी पर गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि कोरोना काल मे कंग्रेस स्तरहीन राजनीति से बाज नही आ रही है। कांग्रेस के अपने कार्यकाल में ऐसे कई घटना हुई है, इस पर कांग्रेस को पहले जबाब देना चाहिए। कांगे्रस के समय शिवपुरी में एक महिला के साथ दबंग लोगों ने अत्याचार किया लेकिन उस पर कोई कार्यवाही नही हुई। मुुख्यमंत्री ने जानकारी मिलते ही कलेक्टर एसपी को हटा दिया था। कांग्रेस ने अपने शासन काल मे इस तरफ की किसी भो घटना पर कार्यवाही नहीं की। हमने गुना मामले में बड़ी कार्यवाही की है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का जांच दल क्या रिपोर्ट लाएगा, कांग्रेस की जांच कमेटी हमारी बुराई ही करेगी। कांग्रेसी सिर्फ टवीट पर ही राजनीति करेंगे।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें