शनिवार, 18 जुलाई 2020

सिंधिया और उनके पीए पर भी दर्ज हो राजद्रोह का प्रकरण


कांग्रेस ने की मांग,ग्वालियर आईजी को दिया आवेदन

राजस्थान पुलिस द्वारा केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्रसिंह , संजय जैन और कांग्रेस विधायक भंवरलाल के खिलाफ विधायकों की खरीद फरोख्त मामले को लेकर राजद्रोह का प्रकरण दर्ज किए जाने के बाद मध्यप्रदेष में भी कांग्रेस ने ज्योतिरादित्य सिंधिया और उनके पीए के खिलाफ राजद्रोह का मामला दर्ज करने की मांग की है। कांग्रेस ने ग्वालियर अंचल के आईजी को इस मांग का आवेदन आज सौंपा है।
कांग्रेस की मीडिया प्रभारी (ग्वालियर-चम्बल संभाग) के.के.  मिश्रा ने कहा कि गत 11 जून, 2020 को ग्वालियर संभाग के आई.जी. को कांग्रेस के एक शिष्ट मंडल ने कथित वायरल आडियो की सी.डी. के साथ लिखित शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें वर्ष 2018 के संपन्न विधानसभा चुनाव में अशोक नगर निर्वाचन क्षेत्र से अपनी बहू अनिता दोहरे की कांग्रेस से उम्मीद्वारी हेतु पूर्व पार्षद रही  अनिता जैन ने और ज्योतिरादित्य सिंधिया के बीच हुई बातचीत का उल्लेख है। इसमें उम्मीदवार बनने के लिए सिंधिया के पी.ए. पाराशर के कहने पर किसी अग्रवाल के घर 50 लाख रूपए रखने की बात कही गई है। आडियो में यह महत्वपूर्ण तथ्य भी सामने आया है कि जैन को इस विषयक फोन भी  सिंधिया के यहां से आया था । वार्तालाप में उक्त महिला सिंधिया से स्पष्ट तौर पर कह रही हैं कि 50 लाख रूपए पाराशर के कहने पर हमने उल्लेखित अग्रवाल के घर रखवा दिये हैं, इस गंभीर आरोप पर सिंधिया द्वारा कोई, किसी भी प्रकार की सफाई प्रतिक्रिया नहीं दी गई, बल्कि सरकार बनने के बाद उसे कहीं और उपकृत किए जाने की बात कही गई है, जो एक गंभीर राजनैतिक कदाचरण है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें