रविवार, 2 अगस्त 2020

फिर गर्माया ओबीसी आरक्षण का मुददा


मध्यप्रदेष में एक बार फिर ओबीसी आरक्षण को लेकर सियासत तेज हो गई है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान ने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के पत्र का जवाब देते हुए कहा कि हमारी सरकार अदालत में मजबूती से पक्ष रखेगी। उन्होंने पत्र में लिखा है कि कांग्रेस सरकार ने इसे लेकर एक साल में कोई ठोस कदम नहीं उठाया, जिससे की स्टे खत्म हो सके।
ओबीसी आरक्षण को लेकर करीब 15 दिन पहले राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान को एक पत्र लिखकर कहा था कि 27 प्रतिशत आरक्षण को लेकर सरकार अदालत में मजबूत पक्ष रखे। पूर्व मुख्यमंत्री के पत्र का जवाब अब मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान ने दिया है। उन्होंने पत्र में लिखा है कि पिछड़े वर्ग के लिए 27 प्रतिशत आरक्षण को लेकर कोर्ट में चुनौती दी गई थी। 14 मार्च से 19 मार्च 2019 तक याचिका में आपकी सरकार ने कोर्ट में कोई जवाब प्रस्तुत नहीं किया था, जिस वजह से ये निर्णय स्थगित कर दिया गया था। 19 मार्च की सुनवाई के दौरान भी सरकार के महाधिवक्ता कोर्ट में उपस्थित नहीं हुए। यहां तक की करीब 8 महीने तक न्यायालय के सामने सरकार ने कोई जवाब प्रस्तुत नहीं किया और न ही स्टे को भी खत्म कराने का कोई प्रयास किया गया।
मुख्यमंत्री ने अपने पत्र में लिखा है कि कांग्रेस सरकार ने एक साल तक इस मामले में ऐसी कोई कोशिश नहीं की जिससे स्टेट खत्म हो और आरक्षण के निर्णय को क्रियांवित किया जा सके। सरकार को इस मामले में जो गंभीरता दिखानी चाहिए थी, वह नहीं दिखाई गई। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान ने कहा है कि भाजपा की सरकार इस मामले को लेकर गंभीर है और इस याचिका में प्रभावी रूप से अपना पक्ष रखेंगे। 

कोरोना का कहर, पुलिसकर्मियों के मुख्यालय छोड़ने पर रोक


पुलिस महानिदेशक ने जारी किए आदेश

मध्यप्रदेष में पुलिसकर्मियों और पुलिस अधिकारियों की छुट्टी के दौरान मुख्यालय छोड़ने पर  पुलिस महानिदेशक ने रोक लगा दी है। पुलिस महानिदेशक ने आदेश जारी कर कहा कि छुटटी के दौरान वे मुख्यालय नहीं छोड़ें।
मध्यप्रदेष में राजधानी में कोरोना वायरस संक्रमण के प्रदेष के अन्य जिलों की अपेक्षा सर्वाधिक मरीज है। इनमें अब तक कई पुलिसकर्मी भी संक्रमित हुए है। कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए राज्य के पुलिस महानिदेशक विवेक जौहरी ने सख्त कदम उठाते हुए सभी पुलिस कर्मचारियों और अधिकारियों को छुटटी के दौरान मुख्यालय न छोड़ने की बात कही है। पुलिस महानिदेशक के आदेष  में कहा कि अधिकतर पुलिसकर्मी छुट्टी के दौरान यात्रा करते समय और रुकने के दौरान पर्याप्त सावधानी नहीं बरतते हैं, इसके अलावा अवकाश से लौटने के बाद वे क्वारंटीन का समय भी नहीं पूरा करते हैं, जिसकी वजह से पुलिसकर्मियों में कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं, इसलिए पुलिसकर्मियों को अब मुख्यालय छोड़ने का आदेश विशेष परिस्थितियों में ही दिया जाएगा। आदेश में यह भी कहा गया है कि यदि किसी पुलिसकर्मियों और अधिकारियों को छुट्टी लेना बहुत जरूरी होगा तो उसे  सिर्फ पारिवारिक कारणों और बीमार होने पर ही छुट्टी मिल सकेगी। इस दौरान भी मुख्यालय छोड़ने पर पूरी तरह रोक लगा दी गई है।
छुटटी के लिए लेनी होगी आईजी की अनुमति
पुलिस महानिदेषक ने आदेश जारी कर कहा कि पहले ही सभी पुलिस कर्मचारियों को कोरोना की गाइड लाइन का सख्ती से पालन करने के निर्देश पहले भी दिए गए थे, लेकिन इसका पालन नहीं किया गया। इसके कारण प्रदेश में 255 पुलिसकर्मी और अधिकारी संक्रमित हो चुके हैं, जबकि इसके चार गुना से ज्यादा क्वॉरंटीन किए जा चुके हैं। अब आगे से किसी मुख्यालय छोड़कर जाने वाली छुट्टियों पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाई जाती है। अभी आईजी की अनुमति के बिना अवकाश नहीं दिया जाएगा।

कमलनाथ के निवास पर होगा हनुमान चालीसा का पाठ


कार्यकर्ताओं से की हनुमान चालीस का पाठ करने की अपील

अयोध्या में राम मंदिर भूमिपूजन के एक दिन पहले पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के निवास पर हनुमान चालीस का पाठ किया जाएगा। पूर्व मुख्यमंत्री ने सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हनुमान चालीसा का पाठ करने की अपील भी की है।  इस आयोजन को राजनीति के रुप मंे भी देखा जा रहा है।
अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के भूमिपूजन का मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी ने स्वागत किया है। भूमिपूजन कार्यक्रम से एक दिन पहले 4 अगस्त को पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेष कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ के बंगले पर हनुमान चालीसा का पाठ होगा। इसे लेकर कमलनाथ ने कांग्रेस के पदाधिकारियों के साथ सभी कार्यकर्ताओं से हनुमान चालीसा का पाठ करने की अपील की है। कमलनाथ ने कहा है कि आप जहां भी हो, वहां हनुमान चालीसा का पाठ जरूर करें। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कोरोना को लेकर चल रही गाइड लाइन का पालन करते हुए हनुमान चालीसा का पाठ करने की अपील की है।
भाजपा के पेट में क्यों हो रहा दर्द
कांग्रेस के मीडिया समन्वयक नरेन्द्र सलूजा ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ के निवास पर 4 अगस्त को हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन किया गया है, जिसमें कमलनाथ भी शामिल होंगे. प्रदेश की खुशहाली, प्रदेश की शांति, स्वास्थ्य और कोरोना वायरस से मुक्ति के लिए यह पाठ का आयोजन किया गया है। भाजपा द्वारा इस आयोजन को लेकर राजनीति करने के आरोप लगाने पर उन्होंने कहा कि भाजपा तरह-तरह के आरोप लगा रही है, इसे राम मंदिर से जोड़कर देख रही है और तरह-तरह के बयान दे रही है। कांग्रेस कोई धार्मिक आयोजन कर रही है, तो भाजपा के पेट में दर्द क्यों हो रहा है। आज भाजपा जिस राम मंदिर की बात कर रही है, तो इतिहास उठाकर देख लें।

शनिवार, 1 अगस्त 2020

वर्चुअल तरीके से चलेंगे प्रदेष के राजनीतिक दल


मध्यप्रदेष में अब14 अगस्त तक सभी राजनीतिक दल वर्चुअल तरीके से ही चलेंगे। किल कोराना अभियान के तहत सभी राजनीतिक दल बैठकें और सभाएं नहीं कर सकेंगे। इसके अलावा ष्षासन द्वारा जिलों की समीक्षाएं भी वर्चुअल ही होंगी।
राज्य में कोरोना के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए सरकार ने किल कोरोना अभियान 14 अगस्त तक चलाने का फैसला लिया है। इस फैसले के तहत सभी राजनीतिक दलों को बैठकें करने को भी मना कर दिया गया है। सरकार द्वारा जारी किए निर्देशों के अनुसार मंत्री, विधायकों से लेकर राजनीतिक दलों के कार्यक्रम वर्चुअल तरीके से ही हो सकेंगे। मंत्रियों के दौरों पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई है, वहीं मंत्रियों से लेकर मुख्यमंत्री विभागों की समीक्षा भी वीडियो कांफ्रेंसिंग से ही कर सकेंगे। ये आदेश प्रदेश के साथ सभी जिलों में भी लागू रहेंगे। यानि जिलों की समीक्षा भी मंत्री वर्चुअल तरीके से ही कर सकेंगे।
सरकार के इस फैसले का सीधा असर उपचुनाव वाली सीटों पर होगा, दरअसल सरकार, सत्ताधारी पार्टी भाजपा से लेकर कांग्रेस का फोकस इन दिनों उपचुनाव वाली सीट और जिले ही हैं। मुख्यमंत्री ने मंत्रियों के बंगलों पर लोगों के एकत्रित होने पर भी रोक लगा दी है। मुख्यमंत्री के निर्देश हैं कि यदि मंत्रियों के बंगलों पर एक स्थान पर पांच से अधिक लोग एकत्रित मिलें, तो तुरंत कार्रवाई की जाए। विधायक, सांसद और मंत्रियों के दौरों से लेकर उनके बंगलों में लोगों को एकत्रित नहीं करने की इतनी सख्ती पहली बार बरती गई है।

पूर्व मंत्री ने कहा कुछ लोग स्वार्थ के लिए पार्टी को कर रहे कुर्बान


उमंग सिंघार के बयान ने मचाई कांग्रेस में हड़कंप
मध्यप्रदेष के पूर्व मंत्री उमंग सिंघार ने एक बार फिर पार्टी नेताओं पर निशाना साधा है। उन्होंने आज टवीट कर कहा कि कुछ लोग अपने स्वार्थ के लिए पार्टी को कुर्बान कर रहे है। पूर्व मंत्री का निशाना किस नेता की ओर है, इसकी तलाष में अब पार्टी नेता जुटे हैं।
कांग्रेस पार्टी में इन दिनों युवा नेताओं को लेकर घमासान मचा हुआ है। हाल ही में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के पुत्र जयवर्धन सिंह के पोस्टर, पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के पुत्र नकुलनाथ के बयान के बाद से युवा नेताओं की तलाष को लेकर घमासान मचा हुआ है। इनके अलावा पूर्व मंत्री जीतू पटवारी का भी एक पोस्टर चर्चा में रहा। इसके बाद अब पूर्व मंत्री उमंग सिंघार ने ईद के मौके पर बधाई देते हुए पार्टी नेताओं पर निशाना साधा है। उन्होंने आज टवीट कर कहा कि  भारत के स्वतंत्रता संग्राम से लेकर आज तक कांग्रेस में अनेक नेताओं, कार्यकर्ताओं एवं नेहरू गांधी परिवार का कुर्बानी का इतिहास रहा है, लेकिन कुछ लोग अपने स्वार्थ के लिए युवा नेतृत्व एवं देश की सबसे पुरानी पार्टी को कुर्बान करने पर  लगे हैं। ईद मुबारक ।
सिंघार दिग्विजय में होता रहा है विवाद
पूर्व मंत्री उमंग सिंघार और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के बीच कमलनाथ सरकार के दौरान जो विवाद उठा वह अब तक जारी है। वैसे सिंघार हमेशा से ही दिग्विजय पर हमलावर रहे है। मगर आज के टवीट में ऐसा नहीं दिखा कि वे सीधे दिग्विजय सिंह पर हमला बोल रहे हों। उनके टवीट के बाद पार्टी में हड़कंप मचा हुआ है और कांग्रेस नेता इस बात की तलाष कर रहे हैं कि सिंघार ने किस नेता की ओर इशारा किया है। 

आलोचना ही सही, दिग्विजय ने राम का नाम तो लिया


गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कबीरदास की उल्टी वाणी, बरसे कंबल भीजे पानी

राम मंदिर निर्माण को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह द्वारा किए गए टवीट पर राज्य के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि कुछ लोगों की आदत है, आलोचना करने की। इसलिए वे जब भी बोलते हैं, उल्टा ही बोलते हैं। आलोचना ही सही, मगर उन्होंने राम का नाम तो लिया। दिग्विजय सिंह के लिए मैं इतना ही कहूंगा कि कबीरदास की उल्टी वाणी, बरसे कंबल भीजे पानी।
पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को लेकर गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा इन दिनों लगातार हमलावर हैं। आज फिर उन्होंने दिग्विजय सिंह के राम मंदिर केा लेकर किए गए टवीट पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि कुछ लोगों की आदत होती है, आलोचना करने की। वे जब भी बोलते हैं, उल्टा ही बोलते है। राममंदिर को लेकर दिग्विजय सिंह ने आलोचना ही सही पर कम से कम उन्होंने राम का नाम तो लिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के कारण ही राम मंदिर निर्माण में देरी हुई है। उन्होंने कहा दिग्विजय सिंह के लिए इतना ही कहंूगा कि कबीरदास की उल्टी वाणी, बरसे कंबल भीजे पानी।
कमलनाथ पर भी बोला हमला
गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने दिग्विजय सिंह के अलावा पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ पर भी हमला बोला है। उन्होंने डीजल पेट्रोल के दामों को कम करने के पूर्व मुख्यमंत्री द्वारा कही बात को लेकर कहा कि कमलनाथ को कुछ भी कहने का अधिकार नहीं है। ष्षीषे के घरों मंे रहने वाले यदि दूसरों के घरों पर पत्थर फेंकेंगे तो कैसे काम चलेगा। कांग्रेस यह पहले देख ले कि विधानसभा चुनाव में वचन पत्र मंे उसने जो वादा किया था और सरकार ने क्या किया।
क्या कहा था दिग्विजय ने
पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने आज राम मंदिर को लेकर टवीट कर कहा था कि राजीव गांधी का जिक्र करते हुए लिखा कि हमारी आस्था के केंद्र भगवान राम ही हैं, और आज समूचा देश भी राम भरोसे ही चल रहा है। इसीलिए हम सबकी आकांक्षा है कि जल्द से जल्द एक भव्य मंदिर अयोध्या राम जन्म भूमि पर बने और राम लला वहां विराजें। स्वर्गीय राजीव गांधी भी यही चाहते थे। इसके अलावा एक दूसरे ट्वीट में मुहूर्त को लेकर उन्होंने लिखा कि रही बात मुहूर्त की, तो इस देश में 90 प्रतिशत से भी ज्यादा हिन्दू ऐसे होंगे जो मुहूर्त, ग्रह दशा, ज्योतिष, चैघड़िया आदि धार्मिक विज्ञान को मानते हैं। मैं तटस्थ हूं इस बात पर कि 5 अगस्त को शिलान्यास का कोई मुहूर्त नहीं है, ये सीधे-सीधे धार्मिक भावनाओं और मान्यताओं से खिलवाड़ है।

पूर्व मंत्री ने कहा कुछ लोग स्वार्थ के लिए पार्टी को कर रहे कुर्बान


उमंग सिंघार के बयान ने मचाई कांग्रेस में हड़कंप

मध्यप्रदेष के पूर्व मंत्री उमंग सिंघार ने एक बार फिर पार्टी नेताओं पर निशाना साधा है। उन्होंने आज टवीट कर कहा कि कुछ लोग अपने स्वार्थ के लिए पार्टी को कुर्बान कर रहे है। पूर्व मंत्री का निशाना किस नेता की ओर है, इसकी तलाष में अब पार्टी नेता जुटे हैं।
कांग्रेस पार्टी में इन दिनों युवा नेताओं को लेकर घमासान मचा हुआ है। हाल ही में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के पुत्र जयवर्धन सिंह के पोस्टर, पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के पुत्र नकुलनाथ के बयान के बाद से युवा नेताओं की तलाष को लेकर घमासान मचा हुआ है। इनके अलावा पूर्व मंत्री जीतू पटवारी का भी एक पोस्टर चर्चा में रहा। इसके बाद अब पूर्व मंत्री उमंग सिंघार ने ईद के मौके पर बधाई देते हुए पार्टी नेताओं पर निशाना साधा है। उन्होंने आज टवीट कर कहा कि  भारत के स्वतंत्रता संग्राम से लेकर आज तक कांग्रेस में अनेक नेताओं, कार्यकर्ताओं एवं नेहरू गांधी परिवार का कुर्बानी का इतिहास रहा है, लेकिन कुछ लोग अपने स्वार्थ के लिए युवा नेतृत्व एवं देश की सबसे पुरानी पार्टी को कुर्बान करने पर  लगे हैं। ईद मुबारक ।
सिंघार दिग्विजय में होता रहा है विवाद
पूर्व मंत्री उमंग सिंघार और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के बीच कमलनाथ सरकार के दौरान जो विवाद उठा वह अब तक जारी है। वैसे सिंघार हमेशा से ही दिग्विजय पर हमलावर रहे है। मगर आज के टवीट में ऐसा नहीं दिखा कि वे सीधे दिग्विजय सिंह पर हमला बोल रहे हों। उनके टवीट के बाद पार्टी में हड़कंप मचा हुआ है और कांग्रेस नेता इस बात की तलाष कर रहे हैं कि सिंघार ने किस नेता की ओर इशारा किया है।