रविवार, 2 अगस्त 2020

कमलनाथ के निवास पर होगा हनुमान चालीसा का पाठ


कार्यकर्ताओं से की हनुमान चालीस का पाठ करने की अपील

अयोध्या में राम मंदिर भूमिपूजन के एक दिन पहले पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के निवास पर हनुमान चालीस का पाठ किया जाएगा। पूर्व मुख्यमंत्री ने सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हनुमान चालीसा का पाठ करने की अपील भी की है।  इस आयोजन को राजनीति के रुप मंे भी देखा जा रहा है।
अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के भूमिपूजन का मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी ने स्वागत किया है। भूमिपूजन कार्यक्रम से एक दिन पहले 4 अगस्त को पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेष कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ के बंगले पर हनुमान चालीसा का पाठ होगा। इसे लेकर कमलनाथ ने कांग्रेस के पदाधिकारियों के साथ सभी कार्यकर्ताओं से हनुमान चालीसा का पाठ करने की अपील की है। कमलनाथ ने कहा है कि आप जहां भी हो, वहां हनुमान चालीसा का पाठ जरूर करें। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कोरोना को लेकर चल रही गाइड लाइन का पालन करते हुए हनुमान चालीसा का पाठ करने की अपील की है।
भाजपा के पेट में क्यों हो रहा दर्द
कांग्रेस के मीडिया समन्वयक नरेन्द्र सलूजा ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ के निवास पर 4 अगस्त को हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन किया गया है, जिसमें कमलनाथ भी शामिल होंगे. प्रदेश की खुशहाली, प्रदेश की शांति, स्वास्थ्य और कोरोना वायरस से मुक्ति के लिए यह पाठ का आयोजन किया गया है। भाजपा द्वारा इस आयोजन को लेकर राजनीति करने के आरोप लगाने पर उन्होंने कहा कि भाजपा तरह-तरह के आरोप लगा रही है, इसे राम मंदिर से जोड़कर देख रही है और तरह-तरह के बयान दे रही है। कांग्रेस कोई धार्मिक आयोजन कर रही है, तो भाजपा के पेट में दर्द क्यों हो रहा है। आज भाजपा जिस राम मंदिर की बात कर रही है, तो इतिहास उठाकर देख लें।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें