शनिवार, 1 अगस्त 2020

पूर्व मंत्री ने कहा कुछ लोग स्वार्थ के लिए पार्टी को कर रहे कुर्बान


उमंग सिंघार के बयान ने मचाई कांग्रेस में हड़कंप
मध्यप्रदेष के पूर्व मंत्री उमंग सिंघार ने एक बार फिर पार्टी नेताओं पर निशाना साधा है। उन्होंने आज टवीट कर कहा कि कुछ लोग अपने स्वार्थ के लिए पार्टी को कुर्बान कर रहे है। पूर्व मंत्री का निशाना किस नेता की ओर है, इसकी तलाष में अब पार्टी नेता जुटे हैं।
कांग्रेस पार्टी में इन दिनों युवा नेताओं को लेकर घमासान मचा हुआ है। हाल ही में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के पुत्र जयवर्धन सिंह के पोस्टर, पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के पुत्र नकुलनाथ के बयान के बाद से युवा नेताओं की तलाष को लेकर घमासान मचा हुआ है। इनके अलावा पूर्व मंत्री जीतू पटवारी का भी एक पोस्टर चर्चा में रहा। इसके बाद अब पूर्व मंत्री उमंग सिंघार ने ईद के मौके पर बधाई देते हुए पार्टी नेताओं पर निशाना साधा है। उन्होंने आज टवीट कर कहा कि  भारत के स्वतंत्रता संग्राम से लेकर आज तक कांग्रेस में अनेक नेताओं, कार्यकर्ताओं एवं नेहरू गांधी परिवार का कुर्बानी का इतिहास रहा है, लेकिन कुछ लोग अपने स्वार्थ के लिए युवा नेतृत्व एवं देश की सबसे पुरानी पार्टी को कुर्बान करने पर  लगे हैं। ईद मुबारक ।
सिंघार दिग्विजय में होता रहा है विवाद
पूर्व मंत्री उमंग सिंघार और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के बीच कमलनाथ सरकार के दौरान जो विवाद उठा वह अब तक जारी है। वैसे सिंघार हमेशा से ही दिग्विजय पर हमलावर रहे है। मगर आज के टवीट में ऐसा नहीं दिखा कि वे सीधे दिग्विजय सिंह पर हमला बोल रहे हों। उनके टवीट के बाद पार्टी में हड़कंप मचा हुआ है और कांग्रेस नेता इस बात की तलाष कर रहे हैं कि सिंघार ने किस नेता की ओर इशारा किया है। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें