रविवार, 2 अगस्त 2020

कोरोना का कहर, पुलिसकर्मियों के मुख्यालय छोड़ने पर रोक


पुलिस महानिदेशक ने जारी किए आदेश

मध्यप्रदेष में पुलिसकर्मियों और पुलिस अधिकारियों की छुट्टी के दौरान मुख्यालय छोड़ने पर  पुलिस महानिदेशक ने रोक लगा दी है। पुलिस महानिदेशक ने आदेश जारी कर कहा कि छुटटी के दौरान वे मुख्यालय नहीं छोड़ें।
मध्यप्रदेष में राजधानी में कोरोना वायरस संक्रमण के प्रदेष के अन्य जिलों की अपेक्षा सर्वाधिक मरीज है। इनमें अब तक कई पुलिसकर्मी भी संक्रमित हुए है। कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए राज्य के पुलिस महानिदेशक विवेक जौहरी ने सख्त कदम उठाते हुए सभी पुलिस कर्मचारियों और अधिकारियों को छुटटी के दौरान मुख्यालय न छोड़ने की बात कही है। पुलिस महानिदेशक के आदेष  में कहा कि अधिकतर पुलिसकर्मी छुट्टी के दौरान यात्रा करते समय और रुकने के दौरान पर्याप्त सावधानी नहीं बरतते हैं, इसके अलावा अवकाश से लौटने के बाद वे क्वारंटीन का समय भी नहीं पूरा करते हैं, जिसकी वजह से पुलिसकर्मियों में कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं, इसलिए पुलिसकर्मियों को अब मुख्यालय छोड़ने का आदेश विशेष परिस्थितियों में ही दिया जाएगा। आदेश में यह भी कहा गया है कि यदि किसी पुलिसकर्मियों और अधिकारियों को छुट्टी लेना बहुत जरूरी होगा तो उसे  सिर्फ पारिवारिक कारणों और बीमार होने पर ही छुट्टी मिल सकेगी। इस दौरान भी मुख्यालय छोड़ने पर पूरी तरह रोक लगा दी गई है।
छुटटी के लिए लेनी होगी आईजी की अनुमति
पुलिस महानिदेषक ने आदेश जारी कर कहा कि पहले ही सभी पुलिस कर्मचारियों को कोरोना की गाइड लाइन का सख्ती से पालन करने के निर्देश पहले भी दिए गए थे, लेकिन इसका पालन नहीं किया गया। इसके कारण प्रदेश में 255 पुलिसकर्मी और अधिकारी संक्रमित हो चुके हैं, जबकि इसके चार गुना से ज्यादा क्वॉरंटीन किए जा चुके हैं। अब आगे से किसी मुख्यालय छोड़कर जाने वाली छुट्टियों पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाई जाती है। अभी आईजी की अनुमति के बिना अवकाश नहीं दिया जाएगा।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें