शुक्रवार, 7 अगस्त 2020

विजयवर्गीय की नाराजगी के बाद हटाए दो अधिकारी


भाजपा के  महासचिव कैलाश विजयवर्गीय की नाराजगी के बाद खरगौन में राम मंदिर निर्माण के भूमिपूजन का जश्न मना रहे भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ हुई मारपीट मामले में दो अधिकारियों को हटा दिया गया। इसकी जानकारी आज राज्य के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने दी।

अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के भूमिपूजन पर खरगोन में जश्न मना रहे लोगों से पुलिस द्वारा मारपीट मामले में दो अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए उन्हें वहां से हटा दिया गया है। दोनों अधिकारियों का तबादला कर दिया गया। अभिषेक गेहलोत, संयुक्त कलेक्टर और एसडीओपी खरगोन ग्लेडविन एडवर्डकार को तत्काल प्रभाव से हटा दिया गया है। यह कार्रवाई भाजपा के महासचिव कैलाश विजयवर्गीय द्वारा नाराजगी भरे ट्वीट के बाद की गई, जिसमें उन्होंने घटना की मारपीट का वीडियो शेयर करते हुए खरगोन पुलिस का व्यवहार बंगाल की पुलिस जैसा बताया था और साथ ही साथ गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा को पुलिस को समझाइश देने की सलाह दी थी। राज्य क गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने आज मीडिया से चर्चा करते हुए इस बात की है कि दोनों अधिकारियों को हटा दिया गया है।
यह था पूरा मामला
खरगौन में 5 अगस्त को अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के भूमिपूजन किए जाने को सराफा बाजार में कुछ लोग आतिशबाजी कर रहे थे। इसी दौरान पुलिसकर्मी पटाखों की लड़ी को उठाते हुए न केवल युवकों को ऐसा करने से रोका, बल्कि उनकी पिटाई भी की। इस घटना के बाद सराफा बाजार के कई व्यापारी आक्रोशित हो गए। वे दुकानें बंद कर पुलिस थाने पहुंचे और विरोध दर्ज कराया था। घटना का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। इसके अलावा गुरूवार को घटना के विरोध में सकल हिन्दू समाज और व्यापारियों  ने शहर में बाजार बंद कराकर। एसडीओपी और एसडीएम को हटाने की मांग को लेकर कलेक्टर गोपालचन्द डाड को ज्ञापन सौपा था। 

दलबदल की राजनीति रोचक कर रही उपचुनाव को


मंत्री का दावा, और भी कांग्रेस विधायक हैं भाजपा के संपर्क में

मध्यप्रदेष में 27 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव को दलबदल की राजनीति रोचक बनाती जा रही है। कांग्रेस के 25 विधायकों के भाजपा में ष्षामिल होने के बाद आज फिर राज्य के मंत्री एंदल सिंह कंसाना ने दावा किया कि कांग्रेस के कुछ विधायक और भाजपा के संपर्क में है। मंत्री के इस दावे के बाद कांग्रेस नेताओं में फिर विधायकों को लेकर चिंता बढ़ गई है।
मध्यप्रदेष में उपचुनाव को लेकर भाजपा और कांग्रेस नेताओं ने सक्रियता दिखानी ष्षुरु कर दी है। कांग्रेस द्वारा विधानसभा क्षेत्रों में पदाधिकारी कार्यकर्ताओं और वहां के नेताओ से संपर्क कर बिगड़े माहौल को कांग्रेस के पक्ष में वापस लाना चाहते है। वहीं भाजपा लगातार कांग्रेस विधायकों के भाजपा के संपर्क में होने का दावा कर कांग्रेस की चिंता बढ़ा देती है। आज फिर पीएचई मंत्री एंदल सिंह कंसाना ने यह दावा कि कांग्रेस के कुछ और विधायक भाजपा के संपर्क में हैं।  इन सभी विधायकों से उनके अच्छे संबंध हैं और अगर कोई हमारे घर आएगा तो हम उसे मना नहीं कर सकते, हालांकि कंसाना ने भाजपा के संपर्क वाले विधायकों के नाम सार्वजनिक नहीं किए। मंत्री के इस बयान के बाद कांग्रेस फिर उन विधायकों की तलाष ष्षुरु हो गई है,जो पाला बदल सकते है।
गौरतलब है कि राज्य में जिन 27 सीटों पर उपचुनाव होने हैं, उनमें से 25 सीटों के विधायक ऐसे हैं, जो कांग्रेस छोड़कर भाजपा में ष्षामिल हुए हैं। पहले 22 विधायक ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ भाजपा में चले गए थे, इसके बाद 3 और कांग्रेस विधायकों ने विधायकी छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया था।
श्रीलंका की तर्ज पर हो मतदान
 प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सज्जन सिंह वर्मा ने चुनाव आयोग तथा भारत के राष्ट्रपति को पत्र लिखकर श्रीलंका की तर्ज पर मध्यप्रदेश में भी उपचुनाव शीघ्र कराने का अनुरोध किया है।  वर्मा ने अपने पत्र में के माध्यम से यह मांग की कि जैसे कोरोना से बचाव करते हुए बैलेट पेपर के माध्यम से श्रीलंका में संसदीय चुनाव संपन्न हो सकते हैं तो मध्यप्रदेश में उपचुनाव क्यों नहीं? अपने पत्र में उन्होंने चुनाव आयोग से श्रीलंका की तर्ज पर बैलेट पेपर के माध्यम से ही चुनाव कराए जाने की मांग की।

मंगलवार, 4 अगस्त 2020

मुख्यमंत्री शिवराजकी तीसरी रिपोर्ट भी आई पाजिटिव


मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान की तीसरी कोरोना रिपोर्ट भी पाजिटिव आई है। इसलिए वे अभी अस्पताल में ही रहेंगे।
यह जानकारी आज मंगलवार को राज्य के गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने संवाददाताओं से चर्चा करते हुए दी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री चैहान को कोरोना के कोई लक्षण नहीं हैं मगर तीसरी रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है, इसलिए अगली रिपोर्ट के आने तक वे अस्पताल में ही रहेंगे। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री में कोरोना के लक्षण नहीं दिख रहे हंै, मगर रिपोर्ट पाजिटिव आई है। इसके चलते एहतियात बरती जा रही है।
गौरतलब है कि मुख्यमंत्री चैहान 25 जुलाई को कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। उसके बाद से वे कोविड सेंटर चिरायु अस्पताल में भर्ती हैं। चैहान लगातार अस्पताल से ही विभागीय समीक्षा बैठक, कोरोना की व्यवस्था और स्थिति की समीक्षा के अलावा कैबिनेट की वर्चुअल बैठक भी कर रहे हैं।
मैं जल्द ठीक होकर वापस लौटूंगा
मुख्यमंत्री षिवराज सिंह चैहान ने कहा कि डाक्टर्स की पूरी टीम मेरे स्वास्थ का ध्यान रखे हुए है और मैं जल्द ही स्वस्थ होकर वापस लौटूंगा। चैहान ने आज टवीट कर कहा कि मुझे यह भी पता है कि कुछ लोगों ने मेरे स्वास्थ होने के लिए अन्न का त्याग किया है। मैं उनकी भावनाओं का आदर करता हूं, मैं उन्हें धन्यवाद देता हूं। मेरी उन सभी से प्रार्थना है कि वे ऐसा न करें, डाक्टर्स की पूरी टीम मेरे स्वास्थ्य का ध्यान रखे हुए है और मैं जल्द ही स्वस्थ होकर वापस लौटूंगा। 

हमने जनता के हवाले सब छोड़ा, अब जनता बरते सावधानी


गृहमंत्री ने कहा लाकडाउन से भी नहीं रुकेगा संक्रमण

मध्यप्रदेष में बढ़ रहे कोरोना के कहर के चलते लाकडाउन को लेकर राज्य के गृह मंत्री डा नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि लाकडाउन से भी कोरोना संक्रमण नहीं रुकेगा। अब हमने जनता के उपर छोड़ दिया है, वे अब सावधानी रखें, अस्पताल जाने की नौबत ना आए।
लाकडाउन को लेकर राज्य के गृह मंत्री डा नरोत्तम मिश्रा ने आज संवाददाताओं से चर्चा करते हुए कहा कि राजधानी सहित प्रदेष के किसी भी  षहर में अब लाकडाउन नहीं लगेगा।  लाकडाउन से कोरोना संक्रमण नहीं रुकेगा। सरकार ने सबकुछ करके देख लिया है, अब जनता केा तय करना है, अस्पताल की नौबत ना आए। उन्होंने कहा कि तेरा तुझको अर्पण क्या लागे मेरा, हमने सब कुछ जनता के हवाले छोड़ दिया है, सावधानी बरतें। सरकार ने आक्सीजन, वेंटिलेटर और दवाएं फ्री कर दी है, जनता को यह कोषिष करनी होगी कि उसे फ्री इलाज की भी जरुरत न पड़े।
गृह मंत्री ने यह भी स्वीकार किया कि लाकडाउन से असर तो होता है, इससे कोरोना संक्रमण के मामलों में भी कमी आती है, मगर अनंतकाल तक यह सब कुछ नहीं किया जा सकता है। इससे आम आदमी की रोजी रोटी प्रभावित होती है। इसलिए हमारी सभी से विनती है कि अनलाक में हर व्यक्ति सावधानी बरते। उन्होंने कहा कि इस मामले में सरकार जितना कर सकती थी कर चुकी है। अब जनता की बारी है।

भूमि पूजन से पहले कमलनाथ का राम दरबार



अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए किए जाने वाले षिलान्यास कार्यक्रम के पहले प्रदेष कांग्रेस अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के यहां आज राम दरबार सजा। नाथ ने अपने निवास पर हनुमान चालीसा का पाठ कराया। साथ ही उन्होंने अपने टवीटर प्रोफाइल को भी बदलकर भगवाधारी फोटो लगा दिया।
अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के षिलान्यास समारोह से पहले और प्रदेश की खुशहाली और उन्नति के लिए प्रदेष के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने अपने भोपाल स्थित आवास पर हनुमान चालीसा  का पाठ किया। पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ ने पहले ही घोषणा की थी  कि 4 अगस्त को सभी कांग्रेस कार्यकर्ता अपने-अपने घर पर हनुमान चालीसा का पाठ करेंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कोरोना वायरस संक्रमण को लेकर गाइड लाइन का पालन करते हुए यह पाठ करने को कहा था। आज प्रदेश भर में काग्रेस की ओर से हनुमान चालीसा का पाठ किया जा रहा है।
पूर्व मुख्यमंत्री द्वारा आयोजित किए गए इस पाठ में परिवार और पार्टी के कुछ नेता मौजूद हैं. पूर्व मुख्यमंत्री ने ही कुछ दिन पहले ट्वीट कर कहा था कि वो अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का स्वागत करते हैं, हालांकि, कमलनाथ ने इसे पार्टी लीक से थोड़ा हटकर कहा था कि देशवासियों को इसकी बहुत दिनों से अपेक्षा और आकांक्षा थी।  राम मंदिर निर्माण हर भारतवासी की सहमति से हो रहा है, ये सिर्फ भारत में ही संभव है।
वहीं मुख्यमंत्री के आह्वान पर भोपाल एनएसयूआई ने भोपाल 10 नंबर मार्केट पर स्थिति संकटमोचन हनुमान मंदिर में श्री संकट मोचन हनुमान को चोला चढ़ाकर हनुमान चालीसा का पाठ कर भजन कीर्तन किया। एनएसयूआई प्रदेश प्रवक्ता विवेक त्रिपाठी ने हनुमान चालीसा का पाठ  करवाकर प्रदेश के किसानों कि उन्नति और खुशहाली के लिए प्रदेश मे अच्छी वर्षा की भी कामना कि साथ ही प्रदेश के युवाओं के लिये अच्छी शिक्षा ओर उन्नति की कामना करते हुए भक्ति भजन किया।
ष्षुरुआत राजीव गांधी ने की थी
पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि इसकी शुरुआत राजीव गांधी ने की थी। इस दौरान राजीव गांधी ने कहा था कि हमारे देश में रामराज्य होना चाहिए। उन्होंने कहा कि जब राजीव गांधी ने ताले खोले थे तब ही मंदिर की कथा शुरू हुई थी। वहीं भूमिपूजन को लेकर कमलनाथ ने मध्यप्रदेश की ओर से खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस मध्यप्रदेश की ओर से 11 चांदी की ईंट अयोध्या भेजी जा रही है। कांग्रेस परिवार के सदस्यों ने ये 11 ईटें खरीदी है। वहीं अयोध्या में राम मंदिर भूमिपूजन को ऐतिहासिक दिन बताया है। मंदिर का निर्माण भारतीय जनता की सहमति से होने जा रहा है।
हम धर्म में राजनीति नहीं करते
पूर्व मुख्यमंत्री ने हनुमान चालीसा को लेकर सियासी बयान पर  कहा कि भाजपा और कांग्रेस में यही अंतर है। हम धर्म को राजनीति मंच ओर नहीं लाते। क्या धर्म और भगवान पर का पेटेंट है। क्या भाजपा ने एजेंसी ले ली है ठेका लिया है धर्म का। उनके पेट में दर्द होता है जब हम कोई धार्मिक कार्यक्रम करते है। हर भारतवासी हैं हमारे दिमाग में धार्मिक सोच है, लेकिन हम इसमें राजनीति नहीं करते।
बदला टवीटर प्रोफाइल, भगवाधारी फोटो लगाया
पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने भोपाल स्थित अपने आवास पर हनुमान चालीसा किया। हनुमान चालीसा पाठ के साथ कमलनाथ ने आज अपने ट्विटर हैंडल का फोटो बदला है। कांग्रेस ने भी कमलनाथ की भगवाधारी फोटो लगाई है। भगवाधारी फोटो लगाने के बाद एक बार यह मुद्दा गरमा गया है।

सोमवार, 3 अगस्त 2020

अस्पताल में सुनी नहीं रही शिवराज की कलाई

प्रदेष के मुख्यमंत्री शिवराज ंिसह चैहान को आज अस्पताल में नर्स ने राखी बांधी। वे कोरोना संक्रमित होने के कारण अस्पताल में भर्ती हैं, जहां उनका इलाज चल रहा है। उन्हें सहकारिता मंत्री अरविंद भदौरिया की पत्नी और नर्स सरोज ने राखी बांधी।
राजधानी के चिरायु अस्पताल में इलाज करा रहे मुख्यमंत्री षिवराज सिंह चैहान की आज रक्षा बंधन के दिन कलाई सूनी नहीं रही। राज्य के सहकारिता मंत्री अरविंद भदौरिया के पत्नी ने उन्हें अस्पताल पहुंचकर राखी बांधी। इसके अलावा अस्पताल की नर्स ने भी मुख्यमंत्री को राखी बांधी।   चैहान को अस्पताल की ही नर्स सरोज ने राखी बांधी. सरोज ने शिवराज की आरती भी उतारी. शिवराज ने सरोज को आशीर्वाद भी दिया। शिवराज सिंह चैहान जिस वार्ड में भर्ती हैं, अस्पताल की नर्स सरोज की उसी वार्ड में तैनात हैं। शिवराज सिंह चैहान की वह देखभाल कर रही हैं. उन्होंने आज मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान की राखी बांधी।
गौरतलब है कि शिवराज सिंह चैहान कोरोना संक्रमित हो गए थे, वे पिछले कुछ दिनों से अस्पताल में भर्ती हैं। वे अस्पताल में भी सक्रिय हैं और वर्चुअल विभागीय समीक्षाओं के अलावा कैबिनेट बैठकें भी कर रहे हैं। 
मुख्यमंत्री ने की मंगलमय जीवन की कामना
मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चैहान ने टवीट कर कहा कि रक्षाबंधन के पावन अवसर पर अस्पताल में मेरे वार्ड में पदस्थ कोरोना योद्धा, बहन सरोज ने बड़े स्नेह से मुझे राखी बांधी। ईश्वर से उनके सुखद और मंगलमय जीवन की कामना करता हूं। मेरा यह जीवन बहनों के कल्याण और मध्यप्रदेश के उत्थान के लिए समर्पित है। एक और टवीट कर उन्होंने कहा कि बहन अर्चना ने आज अस्पताल में मुझे राखी बांधने का अनुरोध किया, वे प्रदेष सरकार में सहकारिता मंत्री अरविंद भदौरिया  की धर्म पत्नी हैं, जो स्वयं भी कोरोना पाजीटिव हैं और अस्पताल में इलाज हेतु भर्ती हैं।  मैं मेरी बहन के शीघ्र स्वस्थ होने और मंगलमय जीवन के लिए प्रार्थना करता हूं।

शिवराज बोले अरे कांग्रेसियों, राम का नाम लेते ही समय शुभ हो जाता है


मध्यप्रदेष के मुख्यमंत्री   शिवराज   सिंह चैहान ने कांग्रेस नेताओं द्वारा राम मंदिर निर्माण के षिलान्यास को लेकर मुहुर्त पर उठाए जा रहे सवालों पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि कांग्रेसियों, राम का नाम लेते ही समय  शुभ   हो जाता है।
मुख्यमंत्री  शिवराज   सिंह चैहान ने आज टवीट कर राम मंदिर निर्माण के षिलान्यास को लेकर मुहुर्त पर उठाए जा रहे सवालों पर कांगे्रस नेताओं को घेरा। उन्होंने टवीट कर कहा कि कांग्रेस के नेता, जिन्होंने श्रीराम के अस्तित्व को ही नकार दिया, आज राम मंदिर के निर्माण के शुभ-अशुभ समय के निर्धारण करने में लगे हैं। अरे कांग्रेसियों, राम का नाम लेने से ही समय शुभ हो जाता है। मुख्यमंत्री ने एक अन्य टवीट में कहा कि इस निकृष्ट सोच और सनातन धर्म की आस्थाओं के साथ खिलवाड़ का नतीजा है कि आज सम्पूर्ण कांग्रेस अपने पतन की ओर अग्रसर है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के लिए राम, राजनीति के विषय होंगे लेकिन हमारे लिए राम, भक्ति और आस्था के विषय हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस के ही कुछ अतिउत्साही नेताओं ने नारा दिया था,मंदिर वहीं बनाएंगे,लेकिन तारीख नहीं बताएंगे। वह शुभ घड़ी आई तो उनके पेट में दर्द होने लगा है। पौराणिक काल में जब ऋषि-मुनि यज्ञ करते थे, तो असुर और राक्षस आकर उसमें विघ्न डालते थे, कांग्रेस के नेता यही चरितार्थ कर रहे हैं।