अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए किए जाने वाले षिलान्यास कार्यक्रम के पहले प्रदेष कांग्रेस अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के यहां आज राम दरबार सजा। नाथ ने अपने निवास पर हनुमान चालीसा का पाठ कराया। साथ ही उन्होंने अपने टवीटर प्रोफाइल को भी बदलकर भगवाधारी फोटो लगा दिया।
अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के षिलान्यास समारोह से पहले और प्रदेश की खुशहाली और उन्नति के लिए प्रदेष के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने अपने भोपाल स्थित आवास पर हनुमान चालीसा का पाठ किया। पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ ने पहले ही घोषणा की थी कि 4 अगस्त को सभी कांग्रेस कार्यकर्ता अपने-अपने घर पर हनुमान चालीसा का पाठ करेंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कोरोना वायरस संक्रमण को लेकर गाइड लाइन का पालन करते हुए यह पाठ करने को कहा था। आज प्रदेश भर में काग्रेस की ओर से हनुमान चालीसा का पाठ किया जा रहा है।
पूर्व मुख्यमंत्री द्वारा आयोजित किए गए इस पाठ में परिवार और पार्टी के कुछ नेता मौजूद हैं. पूर्व मुख्यमंत्री ने ही कुछ दिन पहले ट्वीट कर कहा था कि वो अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का स्वागत करते हैं, हालांकि, कमलनाथ ने इसे पार्टी लीक से थोड़ा हटकर कहा था कि देशवासियों को इसकी बहुत दिनों से अपेक्षा और आकांक्षा थी। राम मंदिर निर्माण हर भारतवासी की सहमति से हो रहा है, ये सिर्फ भारत में ही संभव है।
वहीं मुख्यमंत्री के आह्वान पर भोपाल एनएसयूआई ने भोपाल 10 नंबर मार्केट पर स्थिति संकटमोचन हनुमान मंदिर में श्री संकट मोचन हनुमान को चोला चढ़ाकर हनुमान चालीसा का पाठ कर भजन कीर्तन किया। एनएसयूआई प्रदेश प्रवक्ता विवेक त्रिपाठी ने हनुमान चालीसा का पाठ करवाकर प्रदेश के किसानों कि उन्नति और खुशहाली के लिए प्रदेश मे अच्छी वर्षा की भी कामना कि साथ ही प्रदेश के युवाओं के लिये अच्छी शिक्षा ओर उन्नति की कामना करते हुए भक्ति भजन किया।
ष्षुरुआत राजीव गांधी ने की थी
पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि इसकी शुरुआत राजीव गांधी ने की थी। इस दौरान राजीव गांधी ने कहा था कि हमारे देश में रामराज्य होना चाहिए। उन्होंने कहा कि जब राजीव गांधी ने ताले खोले थे तब ही मंदिर की कथा शुरू हुई थी। वहीं भूमिपूजन को लेकर कमलनाथ ने मध्यप्रदेश की ओर से खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस मध्यप्रदेश की ओर से 11 चांदी की ईंट अयोध्या भेजी जा रही है। कांग्रेस परिवार के सदस्यों ने ये 11 ईटें खरीदी है। वहीं अयोध्या में राम मंदिर भूमिपूजन को ऐतिहासिक दिन बताया है। मंदिर का निर्माण भारतीय जनता की सहमति से होने जा रहा है।
हम धर्म में राजनीति नहीं करते
पूर्व मुख्यमंत्री ने हनुमान चालीसा को लेकर सियासी बयान पर कहा कि भाजपा और कांग्रेस में यही अंतर है। हम धर्म को राजनीति मंच ओर नहीं लाते। क्या धर्म और भगवान पर का पेटेंट है। क्या भाजपा ने एजेंसी ले ली है ठेका लिया है धर्म का। उनके पेट में दर्द होता है जब हम कोई धार्मिक कार्यक्रम करते है। हर भारतवासी हैं हमारे दिमाग में धार्मिक सोच है, लेकिन हम इसमें राजनीति नहीं करते।
बदला टवीटर प्रोफाइल, भगवाधारी फोटो लगाया
पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने भोपाल स्थित अपने आवास पर हनुमान चालीसा किया। हनुमान चालीसा पाठ के साथ कमलनाथ ने आज अपने ट्विटर हैंडल का फोटो बदला है। कांग्रेस ने भी कमलनाथ की भगवाधारी फोटो लगाई है। भगवाधारी फोटो लगाने के बाद एक बार यह मुद्दा गरमा गया है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें