सोमवार, 3 अगस्त 2020

अस्पताल में सुनी नहीं रही शिवराज की कलाई

प्रदेष के मुख्यमंत्री शिवराज ंिसह चैहान को आज अस्पताल में नर्स ने राखी बांधी। वे कोरोना संक्रमित होने के कारण अस्पताल में भर्ती हैं, जहां उनका इलाज चल रहा है। उन्हें सहकारिता मंत्री अरविंद भदौरिया की पत्नी और नर्स सरोज ने राखी बांधी।
राजधानी के चिरायु अस्पताल में इलाज करा रहे मुख्यमंत्री षिवराज सिंह चैहान की आज रक्षा बंधन के दिन कलाई सूनी नहीं रही। राज्य के सहकारिता मंत्री अरविंद भदौरिया के पत्नी ने उन्हें अस्पताल पहुंचकर राखी बांधी। इसके अलावा अस्पताल की नर्स ने भी मुख्यमंत्री को राखी बांधी।   चैहान को अस्पताल की ही नर्स सरोज ने राखी बांधी. सरोज ने शिवराज की आरती भी उतारी. शिवराज ने सरोज को आशीर्वाद भी दिया। शिवराज सिंह चैहान जिस वार्ड में भर्ती हैं, अस्पताल की नर्स सरोज की उसी वार्ड में तैनात हैं। शिवराज सिंह चैहान की वह देखभाल कर रही हैं. उन्होंने आज मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान की राखी बांधी।
गौरतलब है कि शिवराज सिंह चैहान कोरोना संक्रमित हो गए थे, वे पिछले कुछ दिनों से अस्पताल में भर्ती हैं। वे अस्पताल में भी सक्रिय हैं और वर्चुअल विभागीय समीक्षाओं के अलावा कैबिनेट बैठकें भी कर रहे हैं। 
मुख्यमंत्री ने की मंगलमय जीवन की कामना
मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चैहान ने टवीट कर कहा कि रक्षाबंधन के पावन अवसर पर अस्पताल में मेरे वार्ड में पदस्थ कोरोना योद्धा, बहन सरोज ने बड़े स्नेह से मुझे राखी बांधी। ईश्वर से उनके सुखद और मंगलमय जीवन की कामना करता हूं। मेरा यह जीवन बहनों के कल्याण और मध्यप्रदेश के उत्थान के लिए समर्पित है। एक और टवीट कर उन्होंने कहा कि बहन अर्चना ने आज अस्पताल में मुझे राखी बांधने का अनुरोध किया, वे प्रदेष सरकार में सहकारिता मंत्री अरविंद भदौरिया  की धर्म पत्नी हैं, जो स्वयं भी कोरोना पाजीटिव हैं और अस्पताल में इलाज हेतु भर्ती हैं।  मैं मेरी बहन के शीघ्र स्वस्थ होने और मंगलमय जीवन के लिए प्रार्थना करता हूं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें