मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान की तीसरी कोरोना रिपोर्ट भी पाजिटिव आई है। इसलिए वे अभी अस्पताल में ही रहेंगे।
यह जानकारी आज मंगलवार को राज्य के गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने संवाददाताओं से चर्चा करते हुए दी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री चैहान को कोरोना के कोई लक्षण नहीं हैं मगर तीसरी रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है, इसलिए अगली रिपोर्ट के आने तक वे अस्पताल में ही रहेंगे। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री में कोरोना के लक्षण नहीं दिख रहे हंै, मगर रिपोर्ट पाजिटिव आई है। इसके चलते एहतियात बरती जा रही है।
गौरतलब है कि मुख्यमंत्री चैहान 25 जुलाई को कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। उसके बाद से वे कोविड सेंटर चिरायु अस्पताल में भर्ती हैं। चैहान लगातार अस्पताल से ही विभागीय समीक्षा बैठक, कोरोना की व्यवस्था और स्थिति की समीक्षा के अलावा कैबिनेट की वर्चुअल बैठक भी कर रहे हैं।
मैं जल्द ठीक होकर वापस लौटूंगा
मुख्यमंत्री षिवराज सिंह चैहान ने कहा कि डाक्टर्स की पूरी टीम मेरे स्वास्थ का ध्यान रखे हुए है और मैं जल्द ही स्वस्थ होकर वापस लौटूंगा। चैहान ने आज टवीट कर कहा कि मुझे यह भी पता है कि कुछ लोगों ने मेरे स्वास्थ होने के लिए अन्न का त्याग किया है। मैं उनकी भावनाओं का आदर करता हूं, मैं उन्हें धन्यवाद देता हूं। मेरी उन सभी से प्रार्थना है कि वे ऐसा न करें, डाक्टर्स की पूरी टीम मेरे स्वास्थ्य का ध्यान रखे हुए है और मैं जल्द ही स्वस्थ होकर वापस लौटूंगा।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें