शुक्रवार, 7 अगस्त 2020

विजयवर्गीय की नाराजगी के बाद हटाए दो अधिकारी


भाजपा के  महासचिव कैलाश विजयवर्गीय की नाराजगी के बाद खरगौन में राम मंदिर निर्माण के भूमिपूजन का जश्न मना रहे भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ हुई मारपीट मामले में दो अधिकारियों को हटा दिया गया। इसकी जानकारी आज राज्य के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने दी।

अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के भूमिपूजन पर खरगोन में जश्न मना रहे लोगों से पुलिस द्वारा मारपीट मामले में दो अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए उन्हें वहां से हटा दिया गया है। दोनों अधिकारियों का तबादला कर दिया गया। अभिषेक गेहलोत, संयुक्त कलेक्टर और एसडीओपी खरगोन ग्लेडविन एडवर्डकार को तत्काल प्रभाव से हटा दिया गया है। यह कार्रवाई भाजपा के महासचिव कैलाश विजयवर्गीय द्वारा नाराजगी भरे ट्वीट के बाद की गई, जिसमें उन्होंने घटना की मारपीट का वीडियो शेयर करते हुए खरगोन पुलिस का व्यवहार बंगाल की पुलिस जैसा बताया था और साथ ही साथ गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा को पुलिस को समझाइश देने की सलाह दी थी। राज्य क गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने आज मीडिया से चर्चा करते हुए इस बात की है कि दोनों अधिकारियों को हटा दिया गया है।
यह था पूरा मामला
खरगौन में 5 अगस्त को अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के भूमिपूजन किए जाने को सराफा बाजार में कुछ लोग आतिशबाजी कर रहे थे। इसी दौरान पुलिसकर्मी पटाखों की लड़ी को उठाते हुए न केवल युवकों को ऐसा करने से रोका, बल्कि उनकी पिटाई भी की। इस घटना के बाद सराफा बाजार के कई व्यापारी आक्रोशित हो गए। वे दुकानें बंद कर पुलिस थाने पहुंचे और विरोध दर्ज कराया था। घटना का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। इसके अलावा गुरूवार को घटना के विरोध में सकल हिन्दू समाज और व्यापारियों  ने शहर में बाजार बंद कराकर। एसडीओपी और एसडीएम को हटाने की मांग को लेकर कलेक्टर गोपालचन्द डाड को ज्ञापन सौपा था। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें