गृहमंत्री ने कहा लाकडाउन से भी नहीं रुकेगा संक्रमण
मध्यप्रदेष में बढ़ रहे कोरोना के कहर के चलते लाकडाउन को लेकर राज्य के गृह मंत्री डा नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि लाकडाउन से भी कोरोना संक्रमण नहीं रुकेगा। अब हमने जनता के उपर छोड़ दिया है, वे अब सावधानी रखें, अस्पताल जाने की नौबत ना आए।
लाकडाउन को लेकर राज्य के गृह मंत्री डा नरोत्तम मिश्रा ने आज संवाददाताओं से चर्चा करते हुए कहा कि राजधानी सहित प्रदेष के किसी भी षहर में अब लाकडाउन नहीं लगेगा। लाकडाउन से कोरोना संक्रमण नहीं रुकेगा। सरकार ने सबकुछ करके देख लिया है, अब जनता केा तय करना है, अस्पताल की नौबत ना आए। उन्होंने कहा कि तेरा तुझको अर्पण क्या लागे मेरा, हमने सब कुछ जनता के हवाले छोड़ दिया है, सावधानी बरतें। सरकार ने आक्सीजन, वेंटिलेटर और दवाएं फ्री कर दी है, जनता को यह कोषिष करनी होगी कि उसे फ्री इलाज की भी जरुरत न पड़े।
गृह मंत्री ने यह भी स्वीकार किया कि लाकडाउन से असर तो होता है, इससे कोरोना संक्रमण के मामलों में भी कमी आती है, मगर अनंतकाल तक यह सब कुछ नहीं किया जा सकता है। इससे आम आदमी की रोजी रोटी प्रभावित होती है। इसलिए हमारी सभी से विनती है कि अनलाक में हर व्यक्ति सावधानी बरते। उन्होंने कहा कि इस मामले में सरकार जितना कर सकती थी कर चुकी है। अब जनता की बारी है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें