मंगलवार, 16 जुलाई 2024

मंत्री के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने पहुंचे कांग्रेसी

भोपाल। नर्सिंग घोटाले को लेकर कांग्रेस के एक प्रतिनिधिमंडल ने आज राजधानी में थाने पहुंचकर मंत्री विश्वास सारंग के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने शिकायती आवेदन पुलिस को सौंपा है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और नेता प्रतिपक्ष
उमंग सिंघार के नेतृत्व में कांग्रेस नेता आज दोपहर को टीटी नगर थाने पहुंचे। कांग्रेस द्वारा पुलिस को नर्सिंग घोटाले को लेकर मंत्री विश्वास सारंग के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के लिए शिकायती आवेदन सौंपा गया। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि नर्सिंग घोटाला प्रमाणित है, उसे किस मंत्री द्वारा नियम बदल बदल कर किया वो भी प्रमाणित है। बावजूद मोहन सरकार अपने मंत्री पर कार्यवाही के बजाए उन्हें बचाने में लगी है। कांग्रेस पार्टी लाखों छात्रों के न्याय की इस लड़ाई को लड़ने हेतु प्रतिबद्ध है।
सारंग समर्थक महिलाओं ने भी दिया आवेदन
मंत्री विश्वास सारंग समर्थक महिलाओं ने भी टीटी नगर थाने पहुंचकर एक शिकायती आवेदन पुलिस को सौंपा है। महिलाओं ने उप नेता प्रतिपक्ष हेमंत कटारे को लेकर यह आवेदन सौंपा है। महिलाओं ने कटारे पर दर्ज एक प्रकरण में सजा देने की मांग की है। ये महिलाएं मंत्री विश्वास सारंग के विधानसभा क्षेत्र नरेला की थी।
 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें