भोपाल। मुख्यमंत्री डा मोहन यादव ने आज अमरवाड़ा प्रवास के दौरान इस बात पर विराम लगा दिया कि कमलेश ष्शाह को मंत्री बनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने साफ कर दिया कि फिलहाल उनका फोकस विकास पर है, मंत्रिमंडल विस्तार पर नहीं।
अमरवाड़ा में उपचुनाव में जीत हासिल करने के बाद आज मंगलवार को मुख्यमंत्री डा मोहन यादव अमरवाड़ा के मतदाताओं का आभार व्यक्त करने अमरवाड़ा पहुंचे थे। इस दौरान मीडिया द्वारा कमलेश शाह को मंत्री बनाए जाने और मंत्रिमंडल विस्तार किए जाने के पूछने पर मुख्यमंत्री ने कहा कि देखिए, सरकार 5 साल के लिए है, साल-दो साल तो इस बात की गुंजाइश है कि हम विकास पर ध्यान दें, बाकी यह सब बातें होती रहेंगी। अभी सिर्फ विकास पर ध्यान देना है।
गौरतलब है कि उपचुनाव में कड़े संघर्ष में मिली जीत के बाद भाजपा विधायक को मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने के कयास लगाए जा रहे थे। अमरवाड़ा पहुंचे मुख्यमंत्री डा मोहन यादव ने फिलहाल इन चर्चाओं पर विराम लगा दिया है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें