मंत्री के जवाब से नाराज थे कांग्रेस विधायक
भोपाल। राज्य विधानसभा में आज जल जीवन मिशन के काम में हुए भ्रष्टाचार का मुद्दा उठा। इसे लेकर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के जवाब से नाराज होकर विपक्ष ने बहिर्गमन किया। इस दौरान तीखी नोंक-झोंक भी हुई।
विधानसभा में आज प्रश्नकाल में विधायक भंवरसिंह शेखावत ने जल जीवन मिशन के कामों में हुए भ्रष्टाचार का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में जल जीवन मिशन के कामों में भ्रष्टाचार हो रहा है। सभी विधायक इस बात को बता सकते हैं। इस पर पूर्व मंत्री प्रभुराम चौधरी ने कहा कि कई जगहों पर जहां पर नल लगे हैं, मगर पानी नहीं पहुंचता है। इस दौरान कांग्रेस के कुछ और विधायक भ्रष्टाचार किए जाने की बात कहते नजर आए और मामले की जांच कराने की मांग की। इस पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि वे सभी कलेक्टर को निर्देशित कर देंगे कि नल जल से पानी मिलने की व्यवस्था कराएं। वहीं इस मामले में प्रदेश स्तर पर जांच कराई जानी चाहिए. मेरे क्षेत्र में भी पानी की टंकी बनी लेकिन पाइप नहीं लगे और जहां पाइप लगे हैं वहां नल ही नहीं हैं. मैं प्रधानमंत्री मोदी की इस योजना के लिए तारीफ करता हूं कि वह इतनी अच्छी योजना लेकर आए, लेकिन प्रदेश में इस योजना का बंटाधार हो रहा है।
नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा पूरे प्रदेश में जल जीवन मिशन में घोटाला हो रहा है। विधानसभा अध्यक्ष इस पर व्यवस्था तय करें। विजयवर्गीय ने सिंघार की बात पर आपत्ति जताई और इसे सदन की कार्यवाही से विलोपित करने की मांग की। इस पर शोर-शराबे की स्थिति बनी तो विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर बोले कि प्रश्नकाल के दौरान ऐसी स्थिति नहीं बनने देनी चाहिए। अनुमति लेकर अपनी बात कहनी चाहिए।’ विपक्षी विधायकों ने इस पर हंगामा करते हुए सदन से बहिर्गमन कर दिया। सदन से बाहर आकर उन्होंने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
गौवंश वध प्रतिषेध संशोधन सहित पांच विधेयक पारित
राज्य विधानसभा आज मध्यप्रदेश गौवंश वध प्रतिषेध संशोधन विधेयक सदन में पारित हो गया है। अब अवैध गौवंश परिवहन पर सख्त कार्रवाई होगी। इसके अलावा मध्य प्रदेश में खुले नलकूप ट्यूबवेल में इंसानों के गिरने से होने वाली दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं संशोधन विधेयक 2024, सुधारात्मक सेवाएं एवं बंदीगृह विधेयक, मंत्री वेतन तथा भत्ता संशोधन विधेयक 2024 और मध्यप्रदेश निजी विश्वविद्यालय स्थापना एवं संचालन संशोधन विधेयक 2024 भी विधानसभा में पारित हुआ है।
कलेक्टर को भेजा प्रस्ताव
मैहर विधायक श्रीकांत चतुर्वेदी ने मैहर में जिला पशु चिकित्सालय खोले जाने की मांग की। इसके जवाब में मंत्री लखन पटेल ने कहा कि मैहर के अलावा प्रदेश में पांढुर्णा और मउगंज भी नए जिले बने हैं। वहां के कलेक्टर को इसका प्रस्ताव भेजा गया है। कलेक्टर द्वारा एस्टीमेट भेजे जाने के बाद इसकी स्वीकृति दे दी जाएगी। उन्होंने कहा कि पूर्व में विकासखंड था, उसे अपग्रेड कर रहे हैं। उप संचालक की पदस्थापना कर दी जाएगी। सिविल सर्जन की पदस्थापना कर दी गई है।
अभी उपलब्ध नहीं कराई जा रही परिवहन सुविधा
विधायक मधु भगत ने सीएम राइज स्कूलों में विद्यार्थियों को परिवहन सुविधा उपलब्ध कराने का मामला उठाया। इसके जवाब में जनजातीय कार्य मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह ने कहा कि प्रदेश में जनजाति कार्य विभाग द्वारा 94 सी.एम.राईज विद्यालयों का चयन किया गया है। एक किलोमीटर से ज्यादा दूरी से आने वाले प्राथमिक कक्षाओं के और कक्षा 6 से 12वीं क्लास के विद्यार्थियों के लिए परिवहन सुविधा उपलब्ध कराने की योजना है। वर्तमान में किसी भी सी.एम. राईज स्कूलों में परिवहन सुविधा उपलब्ध नहीं कराई गई है। अभी परिवहन सुविधा उपलब्ध कराया जाना प्रक्रियाधीन है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें