कमलनाथ से की पुरानी पेंशन बहाली की मांग
भोपाल। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मुख्यमंत्रीकमलनाथ से नेशनल मूवमेंट फॉर ओल्ड पेंशन स्कीम के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। से नेशनल मूवमेंट फॉर ओल्ड पेंशन स्कीम के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कुमार बन्धु एवं प्रदेश अध्यक्ष परमानंद डेहरिया के नेतृत्व में राज्य स्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने पुरानी पेंशन बहाल करने की मांग की।
पूर्व मुख्यमंत्री के आवास पर हुई इस मुलाकात में प्रतिनिधिमंडल ने कांग्रेस की सरकार बनने पर मध्य प्रदेश में प्रथम नियुक्ति से वरिष्ठता के साथ पुरानी पेंशन बहाल करने की मांग रखी। इसपर कमलनाथ ने सहमति जताई और कहा कि उनकी सरकार बनते ही प्रथम नियुक्ति वरिष्ठता के साथ पुरानी पेंशन बहाल की जाएगी। उन्होंने कहा कि वरिष्ठता को लेकर पूरी फाइल कंप्लीट की हुई रखी है और उसमें सारे विभागीय ऑर्डर संलग्न है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने ये भी कहा कि ढ़ाई लाख लोग जो शिक्षक है उनको भी पेंशन से वंचित नहीं रहने देंगे। उन्होने कहा कि मेरी जानकारी में है यह मुझे हर जिले में शिक्षक लोग मिलते हैं और बताते हैं कि वरिष्ठता के कारण कहीं हम पेंशन से वंचित न हो जाएं। कमलनाथ ने वादा किया कि सरकार बनते ही इनको पेंशन दूंगा। उन्होंने कहा कि मैं घोषणा करने में यकीन नहीं करता हूं, काम करने में यकीन करता हूं। इस प्रतिनिधिमंडल में मध्यप्रदेश नेशनल मूवमेंट फॉर ओल्ड पेंशन स्कीम के तमाम वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें