बुधवार, 28 जून 2023

कुर्बानी के वीडियो, फोटो सोशल मीडिया पर न करें पोस्ट

मध्यप्रदेश वक्फ बोर्ड ने जारी की एडवाइजरी


भोपाल। ईद उल उजहा त्यौहार को लेकर पहली बार वक्फ बोर्ड ने मुस्लिम धर्मावलंबियों को एडवायजरी जारी की है। कमेटी ने सलाह दी है कि कुर्बानी का फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट न करें। 

प्रदेश में ईद उल उजहा त्यौहार को लेकर संभवतः ऐसा पहली बार हुआ है, जब वक्फ बोर्ड ने मुस्लिम धर्मावलंबियों को समझाइश देने के लिए पत्र जारी किया गया है। वक्फ बोर्ड के प्रदेश अध्यक्ष सनवर पटेल ने कुर्बानी के वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल नहीं करने की दी समझाइश दी है। साथ ही ईदगाह और मस्जिद में नमाज पढ़ने को लेकर भी सलाह दी है। पटेल ने पत्र जारी कर कहा है कि कुर्बानी बाहर ना करें। वेस्ट को नगर निगम के कंटेनर या चयनित स्थान पर डिस्पोज करें। कुर्बानी की फोटो सोशल मीडिया पर ना डालें। नमाज मस्जिदों में पढ़ी जाए, अगर जगह कम पड़ती है तो ऐसी स्थिति में प्रशासन से विधिवत अनुमति ली जाए।

इन नियमों का करें पालन

कलेक्टर की कुर्बानी को लेकर जारी निर्देशों का पालन करें, आमजनों को भी एडवायजरी का पालन करवाएं, कुर्बानी की जगह को चारों ओर से दीवार या टीनशेड से बंद रखें, इन जगहों पर जरूरी दवाओं का छिड़काव भी कराएं, कुर्बानी के लिए चयनित स्थानों पर ही कुर्बानी करें,  कुर्बानी के जानवर की अनुपयोगी चीजों को सुरक्षित और नगरीय निकाय द्वारा रखे कंटेनर या चयनित स्थान पर ही डालें, प्रतिबंधित जानवरों की कुर्बानी किसी सूरत में न करें, सरकारी आदेशों का सख्ती से पालन करें।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें