
भोपाल। पिछड़ा वर्ग अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री कृष्णा गौर ने आज कांग्रेस ओबीसी विरोधी पार्टी है। इंडिया गठबंधन की सभी पार्टियां दलितों पिछड़ों और आदिवासियों का आरक्षण खत्म कर सिर्फ मुस्लिम समुदाय के लोगों को दे रही हैं। उन्होंने कहा कि असंवैधानिक तरीके से ममता बनर्जी सरकार द्वारा जारी किए गए सभी ओबीसी प्रमाणपत्र को कोलकाता हाईकोर्ट ने रद्द कर दिया है और ये फ़ैसला प्रशंसनीय है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस ओबीसी विरोधी पार्टी है। इंडिया गठबंधन की सभी पार्टियां दलितों पिछड़ों और आदिवासियों का आरक्षण खत्म कर सिर्फ मुस्लिम समुदाय के लोगों को दे रही हैं। राजीव गांधी जी ने ओबीसी आरक्षण के खिलाफ संसद में भाषण दिया था, कांग्रेस पार्टी हमेशा से ही पिछड़े वर्ग के लोगों के आरक्षण के पक्ष में नही थी। कृष्णा गौर ने आरोप लगाया कि कांग्रेस सिर्फ़ तुष्टिकरण की राजनीति करती है और हमें इस बात की ख़ुशी है कि कलकत्ता हाईकोर्ट ने ऐतिहासिक फ़ैसला दिया है और ममता बनर्जी सरकार को आईना दिखाने का काम किया है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें