रविवार, 12 मई 2024

संविधान बदलने की मानसिकता बनाकर जनता को भ्रमित कर रही भाजपा


भोपाल। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के राष्ट्रीय कॉर्डिनेटर एवं मीडिया प्रभारी सैयद अदनान अशरफ ने  भाजपा और मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि देश की मोदी सरकार और भाजपा नेता बाबा साहेब अंबेडकर द्वारा सर्वहारा वर्ग के लिए बनाये गये संविधान को बदलने की मानसिकता बनाकर देश की जनता को भ्रमित करने का काम कर रही है।

अदनान आज राजधानी में प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में मीडिया से चर्चा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि देश में वर्तमान समय में लोकसभा चुनाव चल रहे हैं, ऐसे में भाजपा देश की जनता के लिए के बीच गोडसेवादी विचारधारा का बखान कर नफरत और घृणा फैलानेकर अपनी राजनैतिक रोटियां सैकने का काम कर रही है। वहीं कांग्रेस पार्टी प्यार, मुहब्बत और भाईचारे को गांधीवादी विचारधारा से आगे बढ़ाकर देश में अमन चैन की राजनीति कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा झूठ और जुमले की राजनीति करती आयी है। 2014 के चुनाव में नरेन्द्र मोदी ने बेरोजगारी हटाने, 2 करोड़ रोजगार देने की बात कही थी, 15 लाख रूपये हर खातें में आने की बात कही थी, 2019 में राष्ट्रवाद और सर्जिकल जैसी बातें करके देश की जनता को भ्रमित किया। किसानों की आय दोगुनी करने की बात कही लेकिन 800 लोगों को मौत के घाट उतार दिया गया। मोदी जी मंगलसूत्र की बात करते हैं, उन 800 किसानों की पत्नियां जो विधवा हुई उनके मंगलसूत्र के बारे में मोदी जी मौन क्यों हैं। मोदी जी अग्निवीर योजना लाये, जिससे युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ तो हुआ ही है देश की रक्षा पर भी प्रश्नचिन्ह लग रहे हैं। मोदी जी के जुमले झूठ साबित हुये हैं। मोदी की गारंटी यानि झूठ की गारंटी।    
चार सौ सीटें जीतेंगे और बदल देंगे संविधान
 
अदनान अशरफ ने कहा कि भाजपा, नरेन्द्र मोदी और अमित शाह कह रहे हैं कि 400 सीटें जीतेंगे और संविधान को बदल देंगे। मोदी-शाह के बड़बोले बयान देश की जनता पर प्रहार कर रहे हैं। भाजपा-मोदी द्वारा 400 सीट जीतने का इसलिए कहा जा रहा है क्योंकि वह संविधान को बदलना चाहते हैं। इतना ही नहीं भाजपा के कई वरिष्ठ नेता भी कह चुके हैं कि संविधान को बदलने की आवश्यकता है। अटल बिहारी वायपेई, लालकृष्ण आडवाणी ने कहा था कि देश के ढांचे को बदलने के लिए संविधान को बदलना जरूरी है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें