वापसी का प्रयास कराने वाले नेता का भी होगा विरोध
भोपाल। कांग्रेस में एक बार फिर पार्टी छोड़कर भाजपा में गए नेताओं का विरोध होने लगा है। कांग्रेस नेताओं ने इसका विरोध करना ष्शुरू कर दिया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के मीडिया सलाहकार के के मिश्रा ने अब इनका विरोध करते हुए कहा है कि कांग्रेस छोड़कर गए नेताओं की वापसी होती है तो वे इसका विरोध करेंगें। पार्टी में फिर से वापसी कराने के प्रयास करने वाले नेताओं का विरोध भी किया जाएगा।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के मीडिया सलाहकार के के मिश्रा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी कोई
तीन स्टार या फाइव स्टार होटल नहीं है, जहां ऐशो आराम के लिए आये और संकट के दौर में चला जाए। उन्होंने कहा कि बिना डरे भितरघातियों के खिलाफ एक्शन लेना चाहिए। सच कहने के लिए किसी मौसम और मुहूर्त की जरूरत नहीं पड़ती है। सच कहने के लिए जज्बा, जिगर चाहिए। वहीं भितरघातियों को लेकर सज्जन सिंह वर्मा के बयान पर केके मिश्रा ने सहमति जताई हैं। उन्होंने कहा कि जो भी सीनियर नेता गद्दारों को पार्टी में वापस लाने की कोशिश करेगा, उनका विरोध किया जाएगा। वह गद्दार जिन्होंने संकट के समय में पार्टी और विचारधारा का साथ छोड़कर भाजपा में शामिल हुए। जो भी सीनियर इन गद्दारों को पार्टी में वापस लाने की कोशिश करेगा, हम उन सीनियर नेताओं का भी विरोध करेंगे।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें