राज्य के पचास जिलों के अस्पतालों में स्टाफ नर्स के 45 सौ पद रिक्त पड़े हैं़ नर्सों के पद भरे न जाने के कारण अस्पतालों में मरीजों को परेशानी का सामना करना पढ़Þ रहा है़ चार वर्षीय बी़एस़सी़ नर्सिंग का प्रशिक्षण लेने वाली प्रशिक्षणार्थियों की संख्या भरपूर होने के बावजूद ये पद न भरे जाने के कारण अस्पतालों में स्टाफ की कमी है़ प्रशिक्षण लेने के बाद ग्रामीण अंचलों में चिकित्सकों की भांति नर्सेंं भी नहीं जाना चाहती हैं इस कारण ये समस्या बनी हुई है़ बालाघाट जिले में सर्वाधिक पद 468 रिक्त हैं जबकि सिवनी जिले में 94, छिंदवाड़ा जिले में 53, बैतूल जिले में 31, बुरहानपुर जिले में 69 और खण्डवा जिले में 115 पद स्टाफ नर्सों के रिक्त पड़े हैं़
राज्य के पचास जिलों में 45 सौ पद स्टाफ नर्स के लंबे समय से रिक्त पड़े हैं़ स्वास्थ्य विभाग द्वारा वर्ष 2006-07 में चार वर्षीय बी़एस़सी नर्सिंग का प्रशिक्षण लेने वाले प्रशिक्षणार्थियों को इन पदों के भरने के लिए काउंसलिंग भी की गई, मगर उसके बाद भी ये पद भरे नहीं जा सके हैं़ विभाग द्वारा सात मर्तबा काउंसलिंग की जा चुकी है, इसके बावजूद इन पदों को भरा नहीं जा सका है़ स्टाफ नर्सों के रिक्त पदों के कारण अस्पतालों में मरीज परेशान होते रहते हैं़ स्टाफ नर्सों की कमी का एक कारण यह भी है कि चिकित्सकों की भांति नर्सें भी ग्रामीण अंचलों में पदस्थापना नहीं चाहती है, जिस कारण ये पद समय रहते नहीं भरे जा सके हैं़ स्वास्थ्य विभाग द्वारा अब फिर से एक बार इन पदों को भरने की कवायद की जा रही है, इस हेतु नर्सिंग काउंसलिंग के लिए फिर से रजिस्ट्रार एवं कर्मचारियों का काउंसलिंग के लिए रजिट्रेशन की प्रक्रिया शुरु की जा रही है़
जिला रिक्त पद
सिवनी 94
छिंदवाड़ा 53
बालाघाट 468
जबलपुर 62
बैतूल 31
मण्डला 48
डिण्डोरी 25
नरसिंहपुर 72
कटनी 39
उज्जैन 148
देवास 89
शाजापुर 147
रतलाम 108
मंदसौर 173
नीमच 62
सागर 72
दमोह 100
पन्ना 74
छतरपुर 116
टीकमगढ़Þ 68
अशोकनगर 61
भिण्ड 91
मुरैना 127
श्योपुर 59
शिवपुरी 103
गुना 180
दतिया 84
ग्वालियर 52
रीवा 74
सतना 118
सीधी 70
शहडोल 109
उमरिया 26
अनूपपुर 39
सिंगरौली 66
इंदौर 32
धार 114
झाबुआ 49
अलीराजपुर 57
बड़वानी 133
खरगौन 122
खण्डवा 115
बुरहानपुर 69
हरदा 16
विदिशा 110
राजगढ़Þ 163
होशंगाबाद 90
रायसेन 127
सीहोर 70
भोपाल 7
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें