पर्यटन विभाग द्वारा प्रदेश के पर्यटन स्थलों को बढ़Þावा देने के लिए चलाई एयर टैक्सी अब पड़ौसी राज्यों में चलाने की तैयारी कर रहा है़ पहले एयर टैक्सी से महाराष्ट्र के नागपुर और उत्तरप्रदेश के आगरा को जोड़ने की तैयारी की जा रही है़ इनके लिए सर्वे भी किया जा रहा है़
राज्य में पर्यटन विभाग द्वारा इंदौर-ग्वालियर-भोपाल-जबलपुर के अलावा कान्हा किसली, बाधवगढ़Þ को एयर टैक्सी से जोड़ा गया, जिसे सफलता मिली़ इसकी सराहना राष्ट्रीय स्तर पर होने से विभाग ने अब एयर टैक्सी से खजुराहो-सतना-रीवा को भी जोड़ने का फैसला किया़ इस फैसले के बाद राज्य के पर्यटन स्थलों पर बढ़Þे आकर्षण को देखते हुए पर्यटन विभाग ने इस मामले में एक कदम और आगे बढ़Þाया है़ विभाग अब एयर टैक्सी से पड़ौसी राज्यों को जोड़ने की योजना बना रहा है़ इस योजना के तहत महाराष्ट्र और उत्तरप्रदेश को राज्य की एयर टैक्सी से जोड़ने का फैसला विभाग ने किया है़ इसके तहत विभाग द्वारा दोनों ही स्थानों पर सर्वे कराया जा रहा है़ यह सर्वे इस माह में पूरा हो जाएगा, इसके बाद नागपुर और आगरा को एयर टैक्सी से जोड़ने का फैसला मध्यप्रदेश पर्यटन विभाग करेगा़
पर्यटन विभाग के अध्यक्ष डॉ़ मोहनलाल यादव ने लोकमत समाचार से चर्चा करते हुए बताया कि हमने जब एयर टैक्सी की शुरुआत की थी, तब हमें यह उम्मीद नहीं थी कि हमारे इस प्रयास की प्रशंसा होगी और हम इतने सफल होंगे़ राज्य में चलाई गई एयर टैक्सी की सराहना केन्द्र सरकार द्वारा भी की है़ इसके बाद हमने खजुराहों और सतना को एयर टैक्सी से जोड़ने का फैसला किया़ इन स्थलों पर सतना से मैहर मां शारदा के दर्शन करने श्रद्धालु जा सकते हैं, जबकि खजुराहो का अपना विश्व में स्थान है़ इसी तरह हम अब एयर टैक्सी को पड़ौसी राज्यों महाराष्ट्र और उत्तरप्रदेश से जोड़ने की तैयारी कर रहे हैं़ महाराष्ट्र के नागपुर से अधिकांश लोग मध्यप्रदेश के पर्यटन स्थल पेंच, कान्हा किसली, पचमढ़Þी और खजुराहों आते हैं़ वहीं आगरा में ताजमहल देखने के बाद कम समय में मध्यप्रदेश के खजुराहो सहित अन्य पर्यटन स्थलों पर कम समय में पर्यटक को पहुंचने का साधन मिलेगा तो वह मध्यप्रदेश क्यों नहीं आएगा़ इन सब को देखते हुए हम यहां का सर्वे करा रहे हैं, सर्वे इसी माह में पूरा हो जाएगा़ श्री यादव ने बताया कि अगर सर्वे पूरा में हमें लाभदायी परिणाम मिले तो जनवरी माह में दोनों ही स्थानों को हम एयर टैक्सी से जोड़ देंगे़ श्री यादव ने बताया कि हमारा लक्ष्य यह है कि अधिक से अधिक संख्या में पर्यटक मध्यप्रदेश आएं़ फिलहाल सड़क मार्ग के खराब होने से पर्यटक यहां आने से बचते हैं, अब एयर टैक्सी रहेगी तो स्वाभाविक तौर में इनकी संख्या में इजाफा होगा़
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें