राज्य के 44 जिले ऐसे हैं जहां पर हाईस्कूलों में प्राचार्य पदस्थ नहीं है़ स्कूल शिक्षा विभाग यहां पर तीन साल से भी अधिक समय बीत गया, मगर प्राचार्य पदस्थ नहीं कर पा रहा है़ राज्य के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान, स्कूल शिक्षा मंत्री अर्चना चिटनिस और स्कूल शिक्षा राज्य मंत्री नानाभाऊ माहोड़ के गृह जिलों में भी प्राचार्यों की कमी है़ मुख्यमंत्री के गृह जिले सीहोर में 75, अर्चना चिटनिस के गृह जिले बुरहानपुर में 29 और नानाभाऊ मोहोड़ के गृह जिले छिंदवाड़ा में 65 पद प्राचार्यों के रिक्त हैं़ प्राचार्य पद पर पदोन्नति न होने के कारण यह स्थिति निर्मित हो रही है़ वर्तमान में भी स्कूल शिक्षा विभाग इन प्राचार्य विहीन हाईस्कूलों में कब तक प्राचार्यों के पद भर लेगा इसके बारे में वह खुद नहीं जानता़ विभाग की मंत्री अर्चना चिटनिस इस मामले में प्राचार्यों की कमी होना तो स्वीकार करती हैं, मगर यह नहीं बता पा रही हैं कि कब तक इन पदों को भरा जा सकेगा़ मंत्री का कहना है कि वे जल्द ही इन पदों को व्याख्याता पद से पदोन्नत कर भरेंगे़
क्र. जिला हाईस्कूल जहां नहीं हैं प्राचार्य
1 ग्वालियर 12
2 शिवपुरी 49
3 गुना 53
4 दतिया 44
5 अशोकनगर 22
6 भिण्ड 53
7 मुरैना 26
8 श्योपुर 20
9 उज्जैन 37
10 नीमच 21
11 मंदसौर 57
12 रतलाम 36
13 शाजापुर 66
14 देवास 65
15 इंदौर 16
16 धार 04
17 खरगौन 14
18 खण्डवा 31
19 बुरहानपुर 29
20 सागर 67
21 छतरपुर 60
22 पन्ना 38
23 दमोह 42
24 टीकमगढ 49
25 भोपाल 06
26 सीहोर 75
27 विदिशा 72
28 रायसेन 50
29 राजगढ 93
30 होशंगाबाद 17
31 बैतूल 28
32 हरदा 28
33 जबलपुर 12
34 बालाघाट 47
35 कटनी 09
36 छिंदवाडा 65
37 नरसिंहपुर 45
38 सिवनी 36
39 रीवा 37
40 उमरिया 10
41 शहडोल 03
42 सतना 46
43 सीधी 42
44 सिंगरौली 55
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें